रामनवमी की पहला मंगला जुलूस निकला, भक्तों की हुजूम सड़कों पर उमड़ी

हजारीबाग। मंगलवार की देर शाम श्री चैत्र रामनवमी का पहला मंगलवारी जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकला। इसमें बजरंगी डंका बजा, तो चहुंओर जयश्रीराम का उद्घोष हुआ। जुलूस में लोग नाचते-गाते मर्यादा पुरुषोत्तम का महिमा गान कर रहे थे। सड़कों पर मिनी रामनवमी का नजारा परिलक्षित था। विभिन्न अखाड़ों के साथ हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भगवान श्रीराम और वीर हनुमान का जयकारा लगा रहे थे। जिला प्रशासन और पुलिस मुस्तैदी से जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जुटी थी। इस बार मंगलवारी जुलूस में वह रौनक नहीं दिखी। जो हर बार देखने को मिलती थी। मैट्रिक और इंटर परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा रखा है। ऐसे में परंपरागत हथियार और लाठी डंडे से साथ जुलूस निकालने में भी पाबंदी थी। इस कारण राम भक्त लाठी-डंडे के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नहीं दिखे। वहीं दूसरी ओर डीजे पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। इस कारण भी जुलूस फीका नजर आया। प्रशासन के दबाव के कारण किसी भी अखाड़े ने डीजे का उपयोग नहीं किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top