दुर्ग-दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस में सहरसा के यात्री की मौत


तबीयत बिगड़ने से गयी जान, चक्रधरपुर स्टेशन में शव उतारा

चक्रधरपुर। दुर्ग-दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस में एक यात्री का शव मिला। मृतक यात्री की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह शिथिल पड़ गया। उस बोगी में सफर कर रहे यात्रियों द्वारा टीटीई और आरपीएफ को सूचना देने के बाद भी रेल प्रशासन नहीं पहुंचा। जिसे लेकर यात्रियों ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर काफी हंगामा किया। हंगामा होने के बाद रेलवे के अधिकारी पहुंचे और मामलें पर संज्ञान लिया। दुर्ग-दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस के कोच संख्या डी-3 में सीट नंबर 100 में एक 38 साल का एक युवक सफर कर रहा था। जिसका नाम पप्पू दास था। बबलू बिहार के सहरसा जिले के सीतानाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जा टोला का रहने वाला था। यात्रियों के अनुसार जब यह ट्रेन झाड़सुगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई और आरपीएफ को दी। लेकिन यात्रियों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बीमार युवक की हालत और खराब होने लगी। और वह सीट पर गिर पड़ा। यात्रियों के अनुसार इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई की। और ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। जब ट्रेन राउरकेला पहुंची तो यात्रियों ने एक बार फिर शिकायत की। लेकिन वहां भी किसी ने नहीं सुनी और गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। ट्रेन जब चक्रधरपुर पहुंची तो यात्रियों ने काफी हंगामा किया। जिसके बाद रेलवे अस्पताल की डॉ रश्मि पांडे ने यात्री की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को चक्रधरपुर स्टेशन पर उतारा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top