कार्यपालक अभियंता को ACB ने रांची से किया गिरफ्तार

रांची |   दुमका में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रांची से गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है. रांची से गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम संजय कुमार को धनबाद ले गयी और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. अभी आगे की कार्रवाई चल रही है.

संजय कुमार दुमका में पदस्थापित है, वह अपने घर रांची आये थे. तभी एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया. इनके खिलाफ धनबाद एसीबी में 2/18 प्राथमिकी दर्ज है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top