धनवार के पत्थर खदान में पोकलेन पर गिरा चट्टान एक व्यक्ति की मौत

गिरिडीह | धनवार थाना इलाके के पारोडीह पत्थर खदान में सिकंदर पंडित की मौत हो गई. मृतक (30 वर्षीय) सिकंदर पंडित कोडरमा के पूर्णाडीह का रहने वाला था. इस घटना में एक पोकलेन में भी आग लग गया. सिकंदर पंडित पारोडीह के पत्थर खदान में काम करता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई.

जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पारोडीह पत्थर खदान पहुंचे, लेकिन घटना के बाद खदान के लीज धारक और मुंशी खदान से फरार होने के सफल रहे. जानकारी के अनुसार कोडरमा के सिकंदर पंडित पत्थर खदान के करीब 300 सौ फीट अंदर पोकलेन में चढ़ कर चट्टान काटने का काम कर रहा था. इसी दौरान एक बड़ा चट्टान टूट कर सीधा पोकलेन मशीन में गिर पड़ा जिसे मृतक सिकंदर पंडित की मौके पर मौत हो गई. वहीं पोकलेन मशीन में भी आग लग गया. इसके बाद खदान के बाहर खड़े उसके लीज धारक और मुंशी खदान छोड़ कर फरार हो गए.

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *