नामकुम लूटकांड में शामिल आरोपी ओडिशा से किया गिरफ्तार

रांची | जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के पास से बीते नौ जनवरी को पांच लाख रुपये की लूट हुई थी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पुलिस ने इस लूट की घटना में शामिल अनिल को ओडिशा के गंजम से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट के दो लाख भी बरामद किये गये हैं. 

बीते नौ जनवरी को नामकुम चौक स्थित स्टेट बैंक के सामने से बाइक सवार अपराधी महिला से पांच लाख लूटकर फरार हो गये थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई थी. पांच महीने के बाद पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से लूट कांड के एक अपराधी अनिल को ओडिशा के गंजम से गिरफ्तार किया गया है.

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *