राँची में अभिनेत्री अमीषा पटेल पर लगा 500 रुपया जुर्माना

रांची। अभिनेत्री अमीषा पटेल को चेक बाउंस मामले में राँची की निचली अदालत ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। चेक बाउंस मामले की सुनवाई जेएमएफसी डीएन शुक्ला की अदालत में हुई। इस मामले में शिकायतकर्ता राँची के व्यवसायी अजय कुमार सिंह के द्वारा पहला गवाह अदालत में पेश किया गया। गवाह के जिरह के लिए अमीषा पटेल के द्वारा कोट से समय की मांग की गई। अदालत ने अमीषा पटेल पर 500 रुपया का जुर्माना लगाते हुए 7 अगस्त की तिथि जिरह के लिए निर्धारित की है।

अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। देसी मेजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने 2 करोड़ रुपया ली थी। रुपये वापसी के लिए जो चेक दिया गया वह बाउंस कर गया। अजय कुमार सिंह के द्वारा पैसा मांगने पर अमीषा पटेल ने 2 चेक दिया था, वह दोनों चेक बाउंस हो गया था। जिसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। घुटने मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top