शिक्षक छात्रा के साथ कर रहा था अश्लील चैटिंग

मामला डीएवी स्कूल ललपनिया बोकारो का

गार्जियन ने किया हंगामा, प्राथमिकी दर्ज करायी

बोकारो। ललपनिया के DAV स्कूल का एक शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील वीडियो चैट करते पकड़ा गया है। टीचर की अश्लील करतूत के बारे में जब छात्रा के परिजनों को पता चला तो स्कूल पहुंचकर उनलोगों ने जमकर हंगामा किया।

छात्रा के परिजनों ने उक्त शिक्षक के ख़िलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मामला को शांत करवाया। इधर मामला स्कूल के प्रिंसिपल के संज्ञान में आने के बाद उस शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया गया है।

वही प्रिंसिपल ने कहा है कि DAV एडमिनिस्ट्रेशन कभी भी गलत का साथ नहीं देती है। जो गलत है उसपर एक्शन लिया जाएगा और आगे प्रशासन भी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top