प्रियदर्शी आलोक बने बोकारो एसपी, सात आईपीएस का ट्रांसफर

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम बने साहेबगंज एसपी

राँची। राज्य सरकार ने आज सात आईपीएस का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। जैप 3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिला का एसपी बनाया गया है।रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित नौशाद आलम को साहिबगंज जिले का एसपी बनाया गया है।एसटीएफ एसपी के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी बनाया गया है।धनबाद ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित रिश्मा रमेशन को पलामू जिले का एसपी बनाया गया है।नव प्रोन्नत प्रोन्नत आईपीएस दीपक कुमार शर्मा को गिरिडीह जिले का एसपी बनाया गया है।नव प्रोन्नत आईपीएस डॉ विमल कुमार को सरायकेला जिले का एसपी बनाया गया है। नव प्रोन्नत आईपीएस आईपीएस पीतांबर सिंह खेरवार को दुमका जिले का एसपी बनाया गया है।आदेश में कहा गया है कि वैसे अधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया और उनका पदस्थापन नहीं किया गया है। वह पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top