शाम की चाय का बढ़ाएं जायका मसूर दाल कटलेट्स के साथ


मसूर दाल से भी आप शाम की चाय के लिए एक स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं और वो है कटलेट्स। दाल के इन क्रंची कटलेट्स को खाकर हर कोई कह उठेगा भई वाह।

बनाने की विधि
मसूर दाल को 6-7 घंटे के लिए पानी में भीगोकर रख दें।
इतना समय निकल जाने पर कुकर में डालें और 1/4 कप पानी के साथ 1 सीटी आने तक पका लें।
अब दाल से पानी को निकालकर अलग कर लें।
अब एक बाउल में उबले आलू लें। इसमें पनीर को कद्दूकस कर डालें साथ ही उबली हुई दाल भी।
अब बारी है मसालों की। लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, भुना जीरा पाउडर, अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना और बेसन डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। टिक्की का मिश्रण तैयार है।
इसे आप चाहें तो डीप फ्राई करें या फिर शैलो फ्राई। दोनों ही रूपों में ये अच्छा लगेगा।
दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
तैयार है मसूर दाल की टेस्टी टिक्की सर्व करने के लिए।
टमैटो केचअप के अलावा धनिया-पुदीने की हरी चटनी के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं।

सामग्री
1 कप साबुत मसूर दाल, 2 आलू उबले हुए, 1 कप पनीर, 4-5 पुदीने के पत्ते, बारीक कटा हरा धनिया, 1/4 कप बेसन, आवश्यकतानुसार तेल, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच अमचूर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच भूना जीरा, नमक स्वादानुसार

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top