आॅटो चालकों को बेवजह परेशान करना बंद कर करे प्रशासन : महासंघ

रांची। झारखंड प्रदेश डीजल आॅटो चालक महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी एवं रांची जिला संयुक्त सीएनजी एलपीजी आॅटो चालक महासंघ के जिला के पदाधिकारी की बैठक लाइन टैंक रोड स्थित ड्यूक मेंशन में हुई। बैठक में कहा गया कि शहर में सिटी राइड बस चलाने के लिए रांची नगर निगम के इशारे पर यातायात पुलिस द्वारा आॅटो चालकों को परेशान किया जा रहा है। शहर में जगह जगह आॅटो चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। बैठक में मांग किया गया कि आॅटो चालकों का लाइसेंस बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाय। साथ ही आॅटो चालकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए। बैठक में दिनेश सोनी, नागेंद्र पांडे, रामाशंकर सिंह, आकाश भारती, रामप्रवेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, अमर मुंडा, तबरेज अहमद, गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, छोटू पासवान, आनंद वर्मा, सुभाष जायसवाल, भोला सिंह, मोहम्मद जुम्मन, भीम चौरसिया, मनीष केसरी और रामाशंकर सिंह उपस्थित थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top