सिल्ली के मनोज स्वांसी पोस्टर में बने फिल्म पुष्पा के अल्लू अर्जुन

रांची। इन दिनों अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। हर फैंस की तरह ही सिल्ली के झाबरी गांव के फिल्म अभिनेता मनोज कुमार स्वांसी भी अल्लू अर्जुन के अंदाज को कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की नकल उतारते हुए पुष्पा फिल्म का एक पोस्टर कॉपी किया है। अल्लू अर्जुन के फोटो के साथ अपना फोटो लगा कर मनोज स्वांसी ने अल्लू अर्जुन के फेमस डॉयलॉग पुष्पा, पुष्पा राज मैं ह्यझुकेगा नहींह्ण को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा,ह्णलो मैं भी पुष्पा बन गया।ह्ण इन दिनों मनोज भी पुष्पा लुक में ही नजर आ रहें हैं। ये बाल दाढ़ी काफी बढ़ा कर रखें हैं। इनका कहना हैं की पुष्पा फिल्म आने के पहले से ही ये एक नया प्रोजेक्ट मे काम करने के लिये बाल दाढ़ी बढ़ा रहें थे। इसी बीच पुष्पा रिलीज हो गई तब से झारखंड म्यूजिÞक चेनल के निर्माता भीर्गु राम महतो और इनके फैंस इन्हें पुष्पा-2 से पुकारने लग गये। मनोज स्वांसी तथा भीर्गु राम महतो ने हाल ही मे झारखंड के झालीवुड इंडस्ट्री के चमकता सितारा बंटी सिंह का निधन को ले कर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असमय चले जाने से नागपुरी के झालीवुड इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top