दो गुटों में विवाद के बाद बॉक्साइट ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम, कार्य प्रभावित

लातेहार। चंदवा में टोरी हिंडालको बॉक्साइट की कंपनी में दो गुटों के बीच बीती रात विवाद हो गया है। जिसके बाद बॉक्साइट ढुलाई का कार्य प्रभावित हो गया है। कंपनी का लोडिंग अनलोडिंग कार्य भी प्रभावित हो गया है। इस घटना के संबंध में चालक किशोर सिंह व मोहम्मद अख्तर ने बताया कि रात को कुछ ट्रक ओनर के इशारे पर लोहरदगा में बॉक्साइट ट्रकों को रोका गया था। इससे रात में ट्रक चालकों को काफी परेशानी हुई। इधर नो एंट्री में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलने पर ट्रक चालकों ने सामूहिक तौर पर आक्रोश प्रकट किया है। बॉक्साइट ढुलाई काम में लगे हिंडालको कंपनी के कर्मियों की माने तो सर्वर डाउन व तकनीकी कारणों से साइडिंग में कांटा कार्य प्रभावित हुआ था। जिसको लेकर थोड़ी परेशानी हुई। बॉक्साइट वाहनों के जाम से चंदवा के मुख्य पथ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। जिस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। खबर लिखे जाने तक प्रशासन के द्वारा पहल किया जा रहा है, लेकिन ट्रक चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top