इनोवा चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़ाए, खरीदार कोलकाता से गिरफ्तार

देवघर। नगर थाना पुलिस ने इनोवा कार चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले रामाशीष दास उर्फ सुमन दास के तौर पर हुई है। रामाशीष ने चोरी हुई इनोवा कार खरीदी थी और नंबर बदलकर बंगाल का रजिस्ट्रेशन नंबर के सहारे वाहन का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के साथ ही चोरी हुई कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दो दिसंबर को उत्तर प्रदेश निवासी दीपू जायसवाल दो लोगों के साथ इनोवा कार से देवघर पूजा करने पहुंचे थे। यहां राय एंड कंपनी के समीप राज होटल के बाहर उनकी इनोवा कार पार्क की गई थी। चार दिसंबर की रात होटल के बाहर से इनोवा कार की चोरी हो गयी थी। जिसके बाद देवघर के नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगंज निवासी संदीप गौड़, साहेबगंज के बरहेट के रहने वाले राज आनंद और हरियाणा पंचकुला निवासी राज आनंद को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने राज आनंद और संदीप को कांड से जुड़ी जानकारी और इनोवा कार की बरामदगी को लेकर रिमांड पर लिया था। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर कोलकाता में छापेमारी कर इनोवा को बरामद करते हुए रामाशीष को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि रामाशीष इनोवा को आठ लाख रुपये में खरीदा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top