चाची की अस्थि संचय करने आटो से श्मशान घाट पहुंचे कृषि मंत्री बादल

देवघर। राज्य के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख अपनी चाची सुलेखा देवी के निधन से शोक में हैं। तीन दिनों से वे लगातार अपने कैंप कार्यालय भंडारो पंचायत भवन से विभागीय कामकाज संभाल रहे हैं। इसके साथ ही चाची के क्रियाक्रम व सामाजिक दायित्व भी निभा रहे हैं। निधन के तीसरे दिन वह आॅटो की सवारी कर सारवां प्रखंड के दासडीह अजय नदी सती घाट पहुंचे। मंत्री ने अंतिम संस्कार के तीसरे दिन पारिवारिक पुरोहित की उपस्थिति में मुखाग्नि देने भाई डब्बू पत्रलेख के साथ अस्थि संचय की। इसके साथ ही तीसरे दिन का पिंडदान किया। इस दौरान कृषि मंत्री बगैर तामझाम के अकेले आॅटो की सवारी कर अजय नदी सतीघाट पहुंचे। श्मशान घाट पर पारिवारिक व सामाजिक लोगों में श्याम किशोर पत्रलेख, अमित पत्रलेख, बबलू पत्रलेख, बलराम पत्रलेख, दीपक झा, अनिल राऊत आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top