कनेक्टिंग फ्लाइट के कई यात्रियों की फ्लाइट दूसरे एयरपोर्ट से छूट गई, हंगामा
रांची। राजधानी रांची की खराब मौसम, घना कोहरा और लो विजिबिलिटी का असर विमानों के उड़ानों पर पड़ा है। आज सुबह से कोहरा छटने के इंजतार करते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने अंतत: दोपहर दो बजे तक के सभी उड़ानों को रीशेड्यूल कर दिया है। खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट से दोपहर एक बजे तक कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका है। जिसके बाद सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक उड़ान भरने वाले सभी विमान को रीशेड्यूल कर दिया गया है। 2:30 बजे के बाद रीशेड्यूल हुए विमान अब अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरेंगे। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन विजिबिलिटी की स्थिति सामान्य होने पर ही फ्लाइट उड़ान भरने का अनुमति देगा। यदि मौसम खराब रहा या फिर कोहरा के कारण लो विजिबिलिटी रही तो विमानों का उड़ान रद्द किया जा सकता है।
यात्रियों की भीड़ देखी गई एयरपोर्ट में
विमान पकड़ने के लिए अपने निर्धारित समय से एयरपोर्ट यात्री पहुंचे। फ्लाइट के उड़ान नहीं भरने के कारण एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की भीड़ बढ़ती चली गई है। ऐसे में कनेक्टिंग फ्लाइट के कई यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। इसमें से कई यात्री ऐसे थे, जिनकी फ्लाइट दूसरे एयरपोर्ट से छूट गई है। इस कारण एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। जिन यात्रियों का कनेक्टिंग फ्लाइट था उन यात्रियों ने हंगामा भी किया।
सूचना यात्रियों को दी गईं है : एयरपोर्ट निदेशक
बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने कहा है कि रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी अच्छी नहीं रहने के कारण सभी फ्लाइट को 2:30 बजे तक के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया है। उसके बाद अपने निर्धारित समय पर विमान उड़ान भरेंगे। इसकी सूचना यात्रियों को दी गईं गई है। उन्होंने बताया कि 1300 मीटर तक विजिबिलिटी होने पर ही विमानों को उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है। जबकि एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान के लिए नियमानुसार 1300 मीटर विजिबिलिटी रहना जरूरी है।