राज्य में पहली बार 422 आयुष चिकित्सकों की होगी नियुक्ति

2 से 24 मार्च तक किया जा सकता है आनलाइन आवेदन

रांची। झारखंड बनने के बाद पहली बार आयुष चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति होगी। जेपीएससी ने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करते हुए विज्ञापन जारी किया। इसके तहत नियुक्ति के लिए 2 से 24 मार्च तक आनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। आयुष चिकित्सकों के जिन पदों पर नियुक्ति होगी। उनमें आयुर्वेद के 207 होम्योपैथी के 137 तथा यूनानी के 78 चिकित्सकों के पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए क्रमश: बीएएमएस, बीएचएमएस तथा बीयूएमएस की डिग्री अनिवार्य है। अभ्यर्थी का निबंधन झारखंड राज्य आयुष चिकित्सा परिषद अथवा केंद्र के संबंधित परिषद में होना अनिवार्य है। नियुक्ति लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जहां 2 से 25 मार्च तक आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। वहीं 25 मार्च तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। 5 अप्रैल तक हार्ड कापी जमा किया जा सकेगा। बता दें कि राज्य गठन के बाद पहली बार आयुष चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति हो रही है। इससे पहले वर्ष 2008-09 में अनुबंध पर नियुक्ति हुई थी। जिसमें अनियमितता की बात सामने आने के बाद वर्ष 2010 के बाद कार्यरत आयुष चिकित्सकों को अवधि विस्तार नहीं दिया गया था। हालांकि इसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान में बड़े पैमाने पर अनुबंध पर आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top