डायर्वसन पार कर डिवाईडर से टकराया ट्रक चार चक्का टूट कर मिट्टी में धंसा,

बाल बाल बची चालक उप चालक की जान
रांची। चान्हो के सोंस में आज अहले सुबह वहां से गुजर रहा लोड ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया, ट्रक के आगे का दोनों चक्का और बीच का चक्का टूट गया,जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो कर सड़क के मिट्टी में धंस गया। हालांकि इस हादसे में ट्रक के चालक उप चालक को चोट नहीं आई है।
मालूम हो कि जेपी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा एनएच 75 में सड़क चौड़ी करण का काम किया जा रहा है,जिसके लिए सोंस के पास मुख्य सड़क में डायवर्सन बनाया गया है, जहां पर रात में गुजरने वाली छोटी वाहनों के लिए ठेकेदारों द्वारा ना तो सिग्नल लाईट लगया गया है, और ना ही रेडियम लगया गया है, जिससे अक्सर वहां पर रात में भारी वाहन या तो फंस जाते हैं या फिर दुर्घना के कारण उनकी गाड़ियों में बड़ा नुकसान हो जाता है।
सोंस के लोगों के मुताबिक आज अहले सुबह 4 बजे उक्त माल लोडेड दस चक्का ट्रक रांची की ओर से लोहरदगा की ओर जा रहा था,रात से छाये कोहरे के कारण चालक को डायवर्सन दिखाई नहीं दिया,जिससे सोंस के पास बने डायवर्सन को पार कर गया और डिवाईडर से टकरा गया जिससे उसका आगे दोनों और बीच का दो चक्का टूट कर पीछे चला गया जिससे ट्रक क्षतिग्र्रस्त हो कर वहीं मिट्टी में धंस गया। दुर्घटना की खबर पा कर पहुंची चान्हो पुलिस ट्रक को अपने सुरक्षा में ले लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top