रिम्स में सीबीसी टेस्ट को छोड़ सभी टेस्ट बंद

रिम्स में सोमवार को पैथोलॉजिकल टेस्ट में इस्तेमाल किया जाने वाला रिएजेंट खत्म हो गया. इसके बाद न्यू ट्रामा सेंटर स्थिति सेंट्रल लैब में मरीजों का केवल सीबीसी टेस्ट किया जा रहा है. इसके अलावा सभी टेस्ट बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं लैब वालों ने सैंपल लेने से भी हाथ खड़े कर दिए है. जिससे कि टेस्ट के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सस्ती दर पर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई मशीन लगाई गई है. पांच करोड़ की यह मशीन डोनेशन में रिम्स को दी गई है. जिसके लिए प्रबंधन को टेस्ट के लिए केवल रीएजेंट केमिकल उपलब्ध कराना है. इसके बावजूद प्रबंधन रीएजेंट उपलब्ध कराने में आनाकानी करता है. इस चक्कर में पहले भी लंबे समय तक टेस्ट बंद हो गया था. अब एकबार फिर से रीएजेंट नहीं मिलने से सैंपल की टेस्टिंग बंद हो गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top