बुढ़मू में TPC के उग्रवादियों ने बाइक से कोयला ढोने वाले लोगों को पीटा

राजधानी रांची के बुढ़मू इलाके में टीपीसी के उग्रवादियों ने कोयला ढोने वाले व्यक्तियों से मारपीट किया है. इस घटना से कोयला ढोने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. मामले की जानकारी मिलने के बाद बुढ़मू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. बुढ़मू थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि सूचना मिली है कि 5 लोग बाइक से कोयला ले जा रहे थे और उन्हीं लोगों के साथ मारपीट किया गया है. टीपीसी के उग्रवादी मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *