तीखे मोड़ में ट्रक को बचाने में एलमुनियम लदा टेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर

गढ़वा। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर श्री बंशीधर नगर व रमना थाना क्षेत्र के सीमा पर सिलियाटोंगर गांव में एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर टेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि सोमवार की देर शाम एलमुनियम लदा टेलर एक टेलर संख्या एनएल 01 जी 6967 सिलियाटोंगर के समीप एक तीखी मोड़ पर ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस घटना में चालक कोलकाता निवासी 45 वर्षीय विनोद महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पर मौजूद अन्य ट्रक चालकों व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल विनोद को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए विनोद को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। पर विनोद को सदर अस्पताल न ले जाकर गढ़वा में ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां विनोद की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top