ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

गिरिडीह। बगोदर थाना के सामने ट्रक की चपेट में आने से आज सुबह एक युवक की मौत हो गई। मृतक बगोदर के चिचाकी के बाघनाला गांव का 24 वर्षीय दामोदर पंडित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगोदर थाना के सामने मेडिकल दुकान से दवा खरीद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान डुमरी की तरफ से आ रहे एक भारी मालवाहक वाहन ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उसे बचाने का भी प्रयास हुआ। लेकिन शरीर का पूरा हिस्सा ट्रक के चक्के के नीचे आने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बगोदर थाना पुलिस पहुंच कर मृतक के शव को किसी तरह बाहर निकाला। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे। बगोदर थाना पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का मांग किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top