पत्नी से झगड़कर युवक फंदे से लटका

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का किया अंतिम संस्कार

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर गांव में मोबाइल में पत्नी से बहस के बाद एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक का नाम महुआर गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष तुरी है। मृतक के परिजनों के अनुसार पति-पत्नी से झगड़ा के बाद पत्नी सीमा देवी 21 नवंबर को सुबह में मायके पचंबा के हंडाडीह गांव चली गई। सोमवार 21 नवंबर की देर रात मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच बहस हुआ, इसके बाद संतोष तुरी अपने कमरे में सो गया। आज सुबह काफी देर तक कमरे से नहीं निकलने पर परिजनों ने खिड़की से झांका, तो उसे फंदे से लटकता देखा। फंदे से उतारने पर वह मृत पाया गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने शमशान घाट ले गए। इसी बीच बेंगाबाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। खबर पाकर बेंगाबाद थाना पुलिस शमशान घाट पहुंची। शव आधा से ज्यादा जल चुका था। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। परिजनों ने जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार किए जाने पर परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top