हेहल सीओ के ख़िलाफ़ फूटा ग़ुस्सा, सड़क पर उतरे लोग, जलाया पुतला

पंजी टू में छेड़-छाड़ का लगाया आरोप

रांची। राजधानी के हेहल अंचल के सीओ के ख़िलाफ़ लोगों में भारी नाराज़गी है। आज सोमवार को शाम 4 बजे हेहल सीओ की कारगुजारियों का विरोध करते हुए काफ़ी संख्या में लोग इटकी रोड में एकत्रित हुए और नारेबाज़ी करते हुए हेहल सीओ का पुतला फूंका। विरोध करने वाले लोगों का आरोप था कि सीओ ज़मीन के काग़ज़ात में हेराफेरी कर भू माफ़ियाओं की मदद करते हैं और गरीबों के ज़मीन पर ग़लत लोगों को क़ब्ज़ा दिलवाने का काम करते हैं। उन पर पंजी टू में भी छेड़-छाड़ करने का आरोप लगाया गया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top