जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने सदर अस्पताल में किया पौधरोपण

मानव का जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है: डॉ खेतान

रांची। पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आज मेन रोड स्थित रांची सदर अस्पताल मे पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे चंदन, रंगन, कनेल, नींबू, आम, कचनार, मीठा नीम, गुलमोहर, चंपा, रातरानी सहित 50 से भी अधिक फलदार, छायादार, फूलों एवं अन्य कई प्रकार के पौधा का पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनिल कुमार खेतान ने मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अहम पहल है। क्योंकि जीवनदायिनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्रोत वृक्ष ही है, मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए जगह-जगह हम सभी मिलकर वृक्ष लगाये। पर्यावरण संरक्षण वायु, जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने व्यक्तिगत पारिवारिक और सामाजिक पर्वो उत्सवों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और प्राकृतिक संतुलन बनाने में सहयोग करें पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जाति की सुरक्षा है। जिला मारवाड़ी सम्मेलन आगे भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाएगी।


कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक किशन अग्रवाल ने की एवं धन्यवाद- ज्ञापन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने की। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में रांची मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच का भी पूर्ण सहयोग रहा। तथा सबों ने उत्साहवर्धक के साथ पौधारोपण किया।

इस अवसर पर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, डॉ एस प्रसाद, डॉ विमलेश सिंह, डॉ किरण चंदेल, डॉ रवि राज, डॉ अखिलेश झा, डॉ शशि खलखो, डॉ असीम कुमार मांझी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमित चौधरी, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष नैना मोर, सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, किशन अग्रवाल संजय सर्राफ, प्रदीप राजगढ़िया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, अजय डीडवानिया, प्रेम मित्तल, पवन पोद्दार, सुनील पोद्दार, मनीष लोधा, प्रमोद अग्रवाल, नरेश बंका, प्रेम कटारुका, प्रदीप जैन, अरुण केजरीवाल, नीरज भट्ट, प्रदीप कुमार, मीना अग्रवाल, रीना सुरेखा, प्रीति पोद्दार, उर्मिला पाड़िया, ललिता नारसरिया, छाया अग्रवाल, सरिता मोदी, शोभा हेतमसरिया, पूजा पोद्दार, तथा बड़ी संख्या में उपचारिका (नर्स) उपस्थित थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top