चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

रांची। सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा में चल रहे अभियान के दौरान अचानक आईइडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान सीपी तिवारी जख्मी हो गए हैं। उन्हें आईइडी स्पलिटर लगा, जिससे वे घायल हुए। वे सर्च अभियान में निकले थे। घटना तुम्बाहाता में हुई है। गंभीर रूप से घायल हो जाने की वजह से तिवारी को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट में एक जवान घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार कर उसके बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रहे हैं। सर्च अभियान के दौरान ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान घायल हुआ है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top