32 डेंटल डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

जेपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर 7 मार्च तक कर सकते है अप्लाई

रांची। जेपीएससी द्वारा राज्य में कुल 32 डेंटल डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए आज से आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन दिया जा सकता है। इस नियुक्ति के आवेदन में जिला डेंटल डॉक्टर के 12 और सीनियर डेंटल डॉक्टर के 20 पद शामिल हैं। आवेदन 7 मार्च की शाम पांच बजे तक भरे जा सकते हैं। वहीं, परीक्षा शुल्क 8 मार्च की रात 11.45 बजे तक जमा होंगे। आॅनलाइन आवेदन को हार्ड कापी 17 मार्च की शाम पांच बजे तक जमा करना अनिवार्य है। जिला डेंटल डॉक्टर के कुल 12 पद में अनारक्षित के पांच, इडब्ल्यूएस के 1, एसटी के 3 एससी के 1, बीसी वन के 1 व बीसी टू के 1 पद शामिल हैं। इसी प्रकार सीनियर डेंटल डॉक्टर के 20 पदों में अनारक्षित के 9, इडब्ल्यूएस के 1, एसटी के 5, एससी के 2, बीसी वन के 2 और बीसी टू के 1 पद शामिल हैं।

बैकलॉग व रेगुलर 61 डेंटल डॉक्टर के लिए 8 से चल रही है प्रक्रिया
जेपीएससी द्वारा 61 डेंटल डॉक्टर (बैकलॉग के 38 और रेगुलर के 23 पद) की नियुक्ति के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 8 फरवरी से ही चल रही है। आॅनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 मार्च की रात 11.45 बजे तक है। हार्ड कॉपी 9 मार्च तक जमा की जा सकती है। किसी प्रकार की परेशानी होने के पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्प लाइन नंबर 9431301636 व 9431301419 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *