सिटी पब्लिक स्कूल में पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रांची। दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर राज्य मार्ग पर भारतीय सुरक्षाकर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस आत्मघाती हमले में 45 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे। सिटी पब्लिक स्कूल रांची परिसर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए शत-शत नमन किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मौके पर कहा गया कि शहीदों की कुर्बानियां कभी बेकार नहीं जाती। सुरक्षा बलों के बुलंद हौसलों के कारण दुश्मनों के हौसले पस्त रहते हैं और हमारे देश में अमन चैन रहता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top