आरयू के रेडियो खांची 90.4 को मिला बांस उद्योग को बढ़ावा देने का प्रोजेक्ट

रांची। रांची विश्वविद्यालय के रेडियो खांची 90.4 एफएम को 13वां प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है। जिसका विषय है बांस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए श्रोताओं को उसके प्रोडक्ट और करियर स्कोप के बारे में जानकारी देना। यह प्रोजेक्ट कामन वेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फार एशिया नई दिल्ली तथा मिनिस्ट्री आफ माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज क्लस्टर नई दिल्ली द्वारा रेडियो खांची को प्रदान किया गया है। यह प्रोजेक्ट डेढ़ महीने के लिए है। जिसके अंतर्गत रेडियो खांची 90.4 एफएम बांस उत्पादों से जुड़ा 6 एपिसोड का निर्माण एवं प्रसारण कार्य करेगा। प्रोजेक्ट प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन में खासा भी उत्साह है। विवि की कुलपति प्रोफेसर डा कामिनी कुमार ने कहा कि रेडियो खांची निरंतर रेडियो कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसारण ही नहीं कर रहा है, बल्कि रेडियो से जुड़े शोध कार्यों के नए विचारों को श्रोताओं तक प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि बांस उद्योग झारखंड में बहुत तेजी से फल फूल रहा है और लोग बांस के बने उत्पादों से अपने घर को सुसज्जित कर रहे हैं। इस क्षेत्र में स्वरोजगार से झारखंड के युवा अपनी राष्ट्रीय पहचान बना सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top