एदार-ए-शरिया का मिल्ली कन्वेंशन कल से शुरू, राज्य में 6 मार्च तक चलेगा

रांची। राज्य में मुस्लिमों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देने, उर्दू की तरक्की, धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक तौर पर पिछड़ेपन को दूर करने जैसे उद्देश्य के लिए एदार-ए-शरीया की ओर से मिल्ली कन्वेंशन का आयोजन कल 15 फरवरी से शुरू होगा। यह निर्णय डोरंडा फिरदौस नगर स्थित खानकाह मजहरिया मुनअमिया में मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली की अध्यक्षता में एदार-ए-शरिया झारखंड की बैठक में हुआ। निर्णय लिया गया कि वर्तमान में कोरोना के हालात को देखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। इसके तहत कल 15 फरवरी को राजमहल, 19 फरवरी को लातेहार, 20 फरवरी को गिरिडीह, 22 फरवरी हजारीबाग, 26 फरवरी धनबाद, 27 फरवरी जामताड़ा, 5 मार्च डालटेनगंज, 6 मार्च को गढ़वा में आयोजन किया जाएगा। एदारा के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी के अनुसार इस कार्यक्रम में उलेमा और एदार-ए-शरिया के सभी जिम्मेदार शामिल होंगे। मिल्ली कन्वेंशन एदार-ए-शरीया का आयोजन 11 जनवरी से 30 जनवरी 2022 तक होना था। मगर उस दौरान कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार और सरकारी गाइडलाइन को देखते हुए समाज को वायरस के खतरे से बचाने के लिए कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top