मां जन्म देते ही अपने बच्चे को 4.5 लाख में बेचा, पुलिस ने नवजात को बचाया

चतरा | दरअसल झारखंड के चतरा जिले में एक बच्चे को जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने कथित तौर पर उसे बेच दिया. पुलिस ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मामले में नवजात की मां आशा देवी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना की जानकारी चतरा के उपायुक्त अबू इमरान को मिली. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अविनाश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर नवजात को बोकारो जिले से छुड़ा लिया

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को ससंबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि पुलिस ने आशा देवी के पास से एक लाख रुपये जब्त किए हैं. उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को एक ‘सहिया दीदी’ का पता चला, जिसकी पहचान डिंपल देवी के रूप में हुई. अधिकारी ने कहा कि डिंपल देवी द्वारा मुहैया कराए गए सुराग के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकड़ा और बच्चे को बोकारो से छुड़ाया.

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *