11 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश, फिर आरोपी के साथ जो हुआ…

पटना के फुलवारी शरीफ में 40 वर्षीय शख्स ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। हालांकि समय बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीण जुट गए और आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर एम्स में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर में अकेली थी। तभी आरोपी घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। हालांकि बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े… संत मदर टेरेसा प्ले स्कूल के प्रिंसिपल ने 14 वर्षीय बच्ची के साथ की अश्लील हरकत
यह भी पढ़े… अबतक नहीं चुने गए JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तो क्या टल जाएगा मैट्रिक और इंटर एग्जाम ?
यह भी पढ़े… Bihar: आखिर कौन कर रहा है लाशों की चोरी ?

फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता की मां के बयान पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top