संत मदर टेरेसा प्ले स्कूल के प्रिंसिपल ने 14 वर्षीय बच्ची के साथ की अश्लील हरकत

रांची | सदर थाना क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय बच्ची ने थाने में FIR दर्ज कराया है। FIR में बच्ची ने कहा है कि उसके ट्यूशन टीचर अमरेंद्र कुमार, पिता श्री भगवान राय, निवासी न्यू कॉलोनी, हैदर अली रोड नंबर 10, कोकर, रांची जो कि संत मदर टेरेसा प्ले स्कूल का प्रिंसिपल भी हैं, ने ट्यूशन पढ़ाने के दौरान 27 जनवरी 2025 की शाम को उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। और जब बच्ची ने उसका विरोध किया तो कहा कि इट्स ओके, यह सब नॉर्मल है, चलता है। बच्ची के मां-बाप जब उससे पूछने गए कि आपने ऐसा क्यों किया? तो उसने कहा कि बच्ची झूठ बोल रही है, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़े… अबतक नहीं चुने गए JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तो क्या टल जाएगा मैट्रिक और इंटर एग्जाम ?
यह भी पढ़े… Bihar: आखिर कौन कर रहा है लाशों की चोरी ?
यह भी पढ़े… Bokaro News: कुएं के अंदर झांकना बना हाथी के मौत का कारण

संत मदर टेरेसा प्ले स्कूल
संत मदर टेरेसा प्ले स्कूल

आरोपी की पत्नी भी आरोपी के पत्नी भी उसी के सुर में सुर मिलाकर कह रही है कि लड़की ही खराब है, हमारे पति ने आज तक कभी कुछ नहीं किया किसी के साथ। इसके बाद उन लोगों ने हंगामा भी किया। इसके अलावा उन लोगों ने धमकी भी दी कि केस करोगे तो इसका अंजाम भी समझ लेना। बात बहुत बढ़ जाएगी। इससे दुखी होकर बच्ची और उसके माता-पिता ने सदर थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी शिक्षक प्रिंसिपल होने के अलावा शादीशुदा और बाल बच्चेदार आदमी है। जिस शिक्षक के कंधे पर जिम्मेदारी होती है बच्चों का भविष्य बनाने की, वही भक्षक बना हुआ है। ऐसे में अगर इस आरोपी को सजा नही मिली तो समाज पर गलत असर पड़ेगा और वह न जाने कितनी बच्चियों की जिंदगी बर्बाद करेगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top