कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह रखना है बरकरार : अविनाश

नए प्रभारी अविनाश पांडेय के रांची पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

रांची। झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडेय आज पहली बार रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री एवं झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे। कार्यकतार्ओं ने अविनाश पांडे के स्वागत में जिंदाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस के प्रभारी का स्वागत करने कार्यकर्ता एयरपोर्ट में उमड़े तो सभी नियम-कायदे धरे के धरे रह गए। सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता अनियंत्रित हो गए। कांग्रेस पार्टी की तरफ से एयरपोर्ट पर नए प्रभारी का स्वागत करने के लिए ढोल नगाड़े का भी इंतजाम किया गया था। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नए कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति कार्यकतार्ओं का उत्साह देखकर वह काफी खुश हैं। बस उनके इसी उत्साह को बरकरार रखना है ताकि झारखंड के साथ पूरे देश में कांग्रेस जनता का कल्याण करने में सक्षम हो। अविनाश पांडेय के साथ झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार भी लंबे समय के बाद आज रांची पहुंचे। इसके बाद दोनों सीधे सर्किट हाउस रांची के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी का स्वागत करने मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक बंधु तिर्की, प्रदीप यादव, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोध कांत सहाय, अलोक दुबे, राजेश गुप्ता, किशोर नाथ शाहदेव, आदित्य विक्रम जायसवाल, दीपक लाल, संजय पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह बेनी, रोहित सिन्हा, राजेश सिन्हा सन्नी और इंदरजीत सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top