शिक्षा मंत्री ने संचालकों से कहा राज्य में फरवरी के दूसरे सप्ताह में खुलेंगे स्कूल

पासवा और स्कूल संचालकों के साथ बैठक में जगरनाथ महतो ने दिलाया भरोसा

रांची। झारखंड में पिछले 22 महीनों से बंद स्कूल और कॉलेज फरवरी के दूसरे सप्ताह में खोल दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने स्कूलों और कॉलेजों को खोलने को आज हरी झंडी दिखा दी हैं। आज सुबह शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने अपने आवास पर प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ बैठक किए। जिसमें मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से राज्य भर में स्कूल और कॉलेज कोरोना गाइडलाइन के तहत खुल सकते हैं। हालांकि आखरी निर्णय आज आपदा प्रबंधन विभाग के साथ बैठक में लिया जायेगा। वही स्कूल खोलने के आश्वासन के बाद स्कूल संचालक के सदस्यों के चेहरे में खुशी देखने को मिल रही है। स्कूल संचालकों ने कहा कि स्कूल बंद होने से आर्थिक तंगी आ चुकी है। अगर जल्द स्कूल नहीं खुला तो विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के भी जीवन में बड़ा असर पड़ेगा। कई शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। उन्हें रोजी रोटी शिक्षा का मंदिर छोड़ ठेले पर सब्जी बेचने पड़ेगी या फिर समोसे तलने पड़ेंगे। संत गैबरियल एंड मोनिका स्कूल मोरहाबादी की प्रिंसिपल डॉ सुषमा केरकेट्टा ने बताया कि मंत्री के द्वारा सकारात्मक पहल की गई है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि राज्य में जल्द स्कूल खुलेंगे। हालांकि तिथि अब तक नहीं बतायी गयी है जिस पर आज निर्णय लिया जाएगा।
इससे पहले झारखंड प्रदेश पासवा के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में राज्य में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने की मांग को लेकर एवं 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा आरटीआई कानून में किए गये संशोधन को निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बैठक में कई जिलों के पासवा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, अरविन्द कुमार, महासचिव डा.राजेश गुप्ता छोटू, नीरज सहाय, बीएनपी वर्णवाल, तौफीक अंसारी, दीबेश राजा, मो.जिन्ना, मजीद अंसारी, डा.सुषमा केरकेटा, विनीता पाठक नायक, आलोक विपिन टोप्पो, रशीद अंसारी, कैलाश महतो, संजय कुमार, रुपेश कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top