केला एक ऐसा फल है जो आपको हर किसी के घर में मिल जाएगा। पोषक तत्वों से भरपूर केले को पचाना आसान होता है, साथ ही यह उन फलों में से है जिसे आप आसानी से आॅफिस जाते हुए खा सकते हैं या फिर अपने साथ रख सकते हैं। इसके अलावा केले से कई स्वादिष्ट मीठे पकवान भी बनाए जाते हैं, जैसे बनोफी पाई या फिर बनाना ब्रेड। हालांकि, केले का इस्तेमाल करते वक्त एक काम जो हम सब करते हैं, वो यह कि इसके छिलके को फौरन फेक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि केले का छिलका हमारी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है। केले को छिलके को देखते हुए ऐसा भले ही न लगे, लेकिन यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरा होता है, जो त्वचा को फायदे पहुंचाता है। तो आइए जानें केले के छिलके के 6 फायदे। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, केले का छिलका आपकी त्वचा पर उम्र के साथ आने वाली फाइन लाइन्स को कम करता है। सोच रहे हैं कैसे? तो छिलके के अंदर के हिस्से को अपनी स्किन पर रगड़ें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धओ लें। यह इसलिए फायदा करता है क्योंकि छिलके में एंटीआॅक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा में कसाव लाता है और स्किन टोन को एकजैसा बनाता है। इसके लिए केले के छिलके को छोटा-छोटा काट लें और फिर एक्ने या दाग-धब्बों वाले हिस्से पर रगड़ें, जब तक छिलका ब्राउन रंग का न हो जाए। इसे आधा घंटा लगा रहने दें और फिर गर्म तौलिए से पोछ लें। इसे कुछ दिनों तक दिन में दो बार इस्तेमाल करें, त्वचा पर बदलाव आप खुद महसूस करेंगे। हमारी व्यस्त लाइफस्टाइल और आॅफिस के लंबे वर्किंग आवर्स की वजह से आंखों की नीचे काले घेरे और पफी आईज होना एक आम बात है। इसके लिए आपने महंगे से महंगे ट्रीटमेंट और क्रीम्स का इस्तेमाल जरूर किया होगा,लेकिन एक बार केले के छिलके का उपयोग भी करके देखें। छिलके में से सफेद फाइबर को निकालें और इसे एलोवेरा जेल में मिला लें। सफेद फाइबर में पोटैशियम होता है और एलोवेरा जेल मॉइश्चराइजिÞंग होता, जो आई-बैग्ज या फिर डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।