लालू यादव की किडनी बिगड़ी है, अभी डायलिसिस की जरूरत नहीं

डॉ. विद्यापति ने बताया कि फिलहाल लालू प्रसाद की शुगर और बीपी बढ़ी हुई है

रांची। चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। इलाज करने वाले डॉ. विद्यापति ने बताया कि उनकी किडनी की स्थिति पहले से बिगड़ी है। इजीएफआर जांच में रिपोर्ट 20% के करीब है, पर इलेक्ट्रोलाइट की स्थिति ठीक है। फिलहाल डायलिसिस की जरूरत नहीं है। डॉ. विद्यापति ने बताया कि फिलहाल लालू प्रसाद की शुगर और बीपी बढ़ी हुई थी। बीपी की दवाइयों के डोज बढ़ाए गए हैं। शेष दवाइयां एम्स के डॉक्टरों के निर्देश के अनुसार ही चलाई जा रही हैं। डॉक्टर की टीम की तरफ से लालू यादव को प्रोटीन युक्त भोजन लेने से परहेज करने को कहा गया है। साथ ही आधा लीटर पानी ही एक दिन में पीने की सलाह दी गई है। वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

15 बीमारियों से हैं पीड़ित
लालू कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। जिनमें सबसे बड़ी परेशानी उन्हें हुई टाइप-2 डायबिटीज और ब्लड प्रेशर है। उनका इलाज करने वाले दोनों सीनियर डॉक्टरों के अनुसार, लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें सबसे बड़ी चिंता उनकी अनियंत्रित डायबिटीज है। उनके कई अंग 50 फीसदी ही कार्य करते पाए गए हैं। ज्ञात हो कि 15 फरवरी को सीबीआइ की विशेष कोर्ट की ओर से डोरंडा ट्रेजरी घोटाले मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू को रिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की गई थी। इसके बाद उनकी जांच के लिए बुधवार को कई सैंपल लिए गए थे। अब उनकी जांच रिपोर्ट आ गई। वहीं, लालू प्रसाद की देखरेख के लिए सात सदस्यीय डॉक्टरों की टीम लगाई गई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top