दीपक प्रकाश को प्रशासन ने रोका

रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश आज स्व. रूपेश पांडेय के श्राद्धकर्म में शामिल होने बरही जा रहे थे लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें चरही के 15 माइल के पास ही ही रोक दिया गया। हालांकि लोकतंत्र में 144 का मतलब भीड़- भाड़ नहीं जुटाने से है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष मात्र 02 लोगों के साथ जा रहे थे। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि जितनी सक्रियता से प्रशासन रोक रही है दाल में कुछ काला जरुर है। उक्त बातें मौके पर मौजूद हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कही ।

यह बिल्कुल अलोकतांत्रिक है, क्या हजारीबाग जिले में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है- मनीष जायसवाल

धिक्कार है तुष्टिकरण में लिप्त इस निक्कम्मी गठबंधन सरकार पर – दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश को रोके जाने पर कहा हेमंत सरकार तानाशाही नीति पर उतर आई है

चरही में रोके जाने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार अपनी तुष्टिकरण नीति के बाद अब तानाशाही नीति पर उतर आई है । रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने जाने के क्रम में मुझे सरकार के इशारे पर हजारीबाग सीमा पर ही रोक दिया गया है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top