जोड़िया पुल के पास सड़क हादसे में बाल बाल बचे बीआईटी सिंदरी निदेशक

धनबाद। झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर चासनाला जोड़िया पुल के समीप सड़क हादसे में बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. डीके सिंह बाल-बाल बच गए। निदेशक 6 दिसंबर की रात अपनी कार संख्या जेएच 10 बीडी 9377 पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने धनबाद जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर नारायण चंद्र महतो चला रहा था। कार में एक अन्य व्यक्ति रंजीत कुमार भी थे। तभी चासनाला जोड़िया पुल के पास सामने से सिंदरी की ओर आ रही कार संख्या जेएच 10 बीडी 2065 से सीधी टक्कर हो गई। इस कार को गुरुपदो दास नामक युवक चला रहा था। शुक्र है कि निदेशक को चोट नहीं लगी, जबकि कार में उनके साथ बैठे व्यक्ति को हल्की चोट लगी है। बीच सड़क पर हादसा होने से वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पाथरडीह पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों कारों को किनारे किया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। घटना में दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top