बीसीसीएल के मुनीडीह प्रोजेक्ट के गैस एनलाइसिस रूम में लगी आग


कम्प्यूटर, 25 से ज्यादा बैटरियां, एयर कंडीशन व अन्य सामान जल गये

धनबाद। बीसीसीएल के मुनीडीह प्रोजेक्ट के गैस एनलाइसिस रूम में आज सुबह नॉ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग को एरिया व प्रोजेक्ट के अधिकारी व कर्मियों ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद गैस व पानी से बुझाया। गैस एनालाइसिस कमरे का कम्प्यूटर, 25 से ज्यादा बैटरियां, एयर कंडीशन व अन्य सामान पूरी तरह जल गए। आग लगने से बीसीसीएल को पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालांकि सही आकलन के बाद नुकसान की राशि ज्यादा हो सकती है। वेस्टर्न झरिया एरिया के सुरक्षा आॅफिसर वी एस वर्णवाल के मुताबिक आग पहले गैस क्रोमोटोग्राफ मशीन के इन्वर्टर में लगी। इसके बाद पूरे कमरे की मशीन तक जा पहुंची। सुबह ड्यूटी पर आए कर्मियों की नजर खिड़की से निकल रहे काले धुएं के गुब्बार पर पड़ी। गैस एनालाइसिस कमरे की बगल में कैंप रूम जलने से बच गया। मगर पूरे कमरे में धुआं •ार गया। दो मंजिले कमरे में सीढ़ी के सहारे खिड़की का शीशा तोड़ा गया। फिर पानी की बौछार व गैस से आग को नियंत्रित किया गया। इसी बीच बीसीसीएल के धनसार रेस्क्यू स्टेशन से फायर बिग्रेड का वाहन •ाी पहुंच गया। परंतु तब तक आग बुझ चुकी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top