विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

सत्ता में बैठते ही हेमंत सरकार भूल गयी अपने चुनावी वादे : भाजपा

रांची। मानसून सत्र के दूसरे दिन झारखंड विधानसभाकी कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाथों में तख्ती लिए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे थे। भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव के वक्त राज्य के युवाओं से यह वादा करके आई थी कि 5 लाख नौकरी देंगे। मगर सत्ता में बैठते ही यह सरकार अपने इस चुनावी वादे को भूल गई। आज स्थिति यह है कि राज्य के युवा सड़कों पर हैं और आंदोलन कर रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले विधानसभा परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे भाजपा विधायकों ने हेमंत सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा विधायक अमित मंडल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नियोजन नीति के मुद्दे पर सरकार युवाओं को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें कई तरह की खामियां हैं। एक तरफ राज्य में टेट परीक्षा नियमित रूप से नहीं हो रहा है,। वहीं दूसरी ओर राज्य के सीटेट पास अभयर्थियों को मौका देने से वंचित किया गया है। उनके भविष्य के लिए सरकार को कोई चिंता नहीं है। प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों में मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, अमर कुमार बाउरी, नारायण दास, अमित मंडल और अनंत ओझा सहित कई विधायक शामिल थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top