इंडिया के बैनर तले विपक्षी विधायकों ने किया नारेबाजी-प्रदर्शन

मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री घूमने में व्यस्त : विपक्ष

रांची। मणिपुर की घटना के विरोध में आज विपक्षी विधायकों ने इंडिया के बैनर के तहत विधानस•ाा के बाहर प्रदर्शन किया। पिछले तीन महीने से जारी मणिपुर में जातीय हिंसा और कुकी जनजातीय समुदाय की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, सीपीआई माले के विधायकों ने विधानसभा के बाहर तख्ती बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, उपनेता प्रदीप यादव, झामुमो की विधायक सीता सोरेन, मथुरा महतो, राजद से मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सीपीआई माले के विधायक विनोद सिंह, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, अंबा प्रसाद, दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला सहित बड़ी संख्या में विधायक शामिल हुए। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बनी 26 दलों के गठबंधन इंडिया में शामिल झारखंड के दलों का पहला साझा कार्यक्रम मणिपुर मुद्दे पर हुआ। इसी मुद्दे पर कल राजभवन और सभी जिलें के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आज विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे इंडिया दलों के विधायकों ने कहा कि 90 दिनों से मणिपुर जल रहा है। वहां की अक्षम सरकार की वजह से महिलाओं की इज्जत आबरू सुरक्षित नहीं है और देश के प्रधानमंत्री कभी विदेश यात्रा तो कभी चुनावी सभा और सावन महोत्सव मनाने में व्यस्त हैं। आक्रोशित इंडिया दलों के विधायकों ने कहा कि तत्काल मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर संसद के अंदर अपना वक्तव्य देकर प्रधानमंत्री देश की जनता को बताएं कि मणिपुर में शांति के लिए सरकार क्या कर रही है। कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम देश के किसी हिस्से को जलने नहीं देंगे, क्योंकि हम इंडिया वाले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top