कोडरमा के पंचखेरो डैम में नाव पलटी, 8 पर्यटक लापता

झारखंड के कोडरमा जिले में भीषण नाव हादसा हुआ है। आठ पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। सभी गिरिडीह जिले के रहने वाले थे। घूमने के लिए पंचखेरो डैम आए थे। नाव की सवारी करते समय नाव पलट गई और सभी पानी में डूब गए।बताया जाता है कि नाव पर कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें एक नाविक और प्रदीप सिंह नामक एक युवक तैरकर बाहर निकल आया। वहीं, बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है।

इधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आई है। सभी लोग डैम की तरफ गए हैं। इधर स्थानीय लोग भी डैम में डूबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गए हैं।डैम की सुंदरता व इसके आसपास की वादियां सैलानियों को आकर्षित करती है। बड़ी तादाद में स्थानीय व आसपास के जिलों के लोग यहां घूमने आते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top