धनबाद। निरसा थाना क्षेत्र के मुगमा टेलीफोन एक्सचेंज में विगत 13 जनवरी की रात चोरों ने लगभग एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घटना का पता उस वक्त लगा, जब क्षेत्र में संपूर्ण टेलीफोन ने काम करना बंद कर दिया। सूचना निरसा एक्सचेंज आफिस में दी गयी। उसके बाद विभाग के जेटीओ रवि नायक, कर्मी सपन मिर्धा, राजेश कुमार पहुंचे और घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दी। बताया गया है कि गुरूवार रात चोर केबल सहित पावर प्लांट, एसी से डीसी कनवर्टर लगभग एक लाख की संपत्ति उठा ले गए। सूचना मिलने पर निरसा पुलिस पहुंची और सारी जानकारी ली। चोरी के बाद से क्षेत्र में टेलीफोन व नेट बंद हो गया है। बैंक आॅफ इंडिया मुगमा शाखा सहित अन्य कार्यालयों का काम पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रातिक्रिया दे