चाईबासा। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के सिमीदीरी गांव में धान कूटने की मशीन (हॉलर मशीन) में फंसने से एक महिला जागेश्वरी बांकिरा (50 वर्ष) की मौत हो गयी। घटना गुरुवार शाम की बतायी जा रही है। घर के सदस्यों ने महिला को घायलावस्था में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। महिला की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। उसे शाम को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला धान कूट रही थी। जब वह मशीन बंद करने के लिए झुकी तो उसका गले का धागा मशीन में फंस गया और उसे गले में गंभीर चोटें आयीं। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि महिला अविवाहित थी।
श्रेणी: Crime
-
दिनेश गोप का सहयोगी पीएलएफआई एरिया कमांडर अमर मुंडा गिरफ्तार
तुपुदाना क्षेत्र के टोन्को गांव से पुलिस की क्यूआरटी ने देर रात दबोचा
रांची। गुप्त सूचना के आधार पर तुपुदाना में छिपे पीएलएफआई का एरिया कमांडर अमर मुंडा उर्फ कान्डो मुंडा को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस को सूचना मिली की अमर मुंडा खरसीदाग ओपी के टोन्को गांव के एक घर में रह रहा है। सूचना के बाद एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी की जिम्मा क्यूआरटी को दी। क्यूआरटी ने गुरूवार देर रात टोन्को गांव में उस घर की घेराबंदी कर दी, जहां अमर मुंडा छुपा हुआ था। पुलिस के द्वारा चारों ओर से घेर लिए जाने के बाद वह बाहर आकर पुलिस के सामने खड़ा हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि अमर मुंडा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कुछ दिनों से टोन्को में ही रह रहा था। उसके खिलाफ कर्रा और खूंटी में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने अमर को खूंटी की जिम्मेदारी दी थी। इसके अलावे तुपुदाना, खरसीदाग, रिंग रोड इलाके में संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ था। संगठन के नाम पर व्यवसायियों से लेवी वसूलता था। अमर की गिरफ्तारी रांची पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह जांच कर रही है कि इलाके में और कितने उग्रवादी सक्रिय हैं।
-
मुरहू पुलिस ने किया चोरी मामले का खुलासा दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थें
12 मोबाईल,चेन,पायल,एटीएम,औजार व नगदी बरामद
रांची। मुरहू थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना के बाद की गयी कार्रवाई में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के एक दर्जन मोबाईल चांदी का पायल, चेन और नगदी समेत चोरी के इस्तेमाल में किये गये औजारों को बरामद कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए खूंटी जिले के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोरों में एक सिलाय कंडीर उर्फ सुखराम कंडीर मुरहू थाना के कोटा स्कूल टोला का और रुपनाथ बोदरा उर्फ एतवा बोदरा पं सिंहभूम के ग्राम सोंगरा का रहने वाला है। इन दोनों के द्वारा 2 फरवरी की रात में गोड़ा टोली और डुडरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबध में थाने को शिकायत मिलने के बाद टीम बना कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद टीम अपने गुप्त चरों के मारफत इन दोनों तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशान देही पर चोरी की उक्त सामानों की बरामदगी भी कर ली गयी। उन्होंने बताया की दोनों ने दोनों कांडों में अपनी संलिप्ता स्वीकारी उसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण और भी जानकारियां दी है जिस पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। -
सीआईडी ने की कार्रवाई आर्मी से ठगी करने का अरोपी पुलिस गिरफ्त में
रांची: सीआईडी टीम आर्मी से ठगी करने के एक साईबर अपराधी को गिरिडीह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी राम किशुन मंडल द्वारा नामकुम में रहने वाले एक फौजी सुधीर कुमार को अपना निशाना बनाया और उनसे 3.36 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में भुक्त भोगी द्वारा साइबर सेल में मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधियों ने स्टेट बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर आर्मी मैन सुधीर कुमार को कॉल किया था। उन्हें विश्वास दिलाया कि आपका एसबीआई का योनो एप्लीकेशन सुरक्षित नहीं है। ऐसे में हम जिस तरह से आपको इंस्ट्रक्शन दे रहे हैं, उस तरह करते जाए तो आपका एप्लीकेशन सुरक्षित हो जाएगा। फौजी सुधीर कुमार के खाते से ओटीपी हासिल कर लिया और देखते ही देखते उनके अकाउंट से 3.36 लाख रुपये उड़ा लिये।साइबर सेल में दर्ज हुआ था मामला:
ठगी की रकम 3.36 लाख रुपये थी, इसलिए यह मामला सीआईडी के साइबर सेल में दर्ज हुआ था. जिसके बाद सीआईडी साइबर सेल ने मामले की तफ्तीश शुरू की. जांच के क्रम में यह पता चला कि इस वारदात में गिरिडीह का रहने वाला कुख्यात साइबर अपराधी राम किशुन मंडल शामिल है. सीआईडी की टीम लगातार उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था. इसी बीच सीआईडी टीम को जानकारी मिली कि वह गिरिडीह में है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने कई चेकबुक, पासबुक, मोबाइल और दूसरे के नाम पर बने पैन कार्ड बरामद किए हैं. -
नगड़ी पुलिस ने किया चोरी मामले का खुलासा नौकरी छोड़ने के बाद हो गया था बेरोजगार
शटर व लॉकर का चाबी मिला कर कर ली चोरी
चोरी के पैसे से खरीदी कार व मोबाईल बरामद
रांची। नगड़ी थाना पुलिस ने पतराटोली बाला लौंग स्थित वी एक्सप्रेस में हुई चोरी मामले का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रवि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी द्वारा चुरायी गयी राशी 10 लाख 75 लाख 5 सौ 49रुपये से खरीदी गयी फिगो कार, मोबाईल,व किस्त चुकायी गयी मोटरसाईकिल बरामद कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 28-29 जनवरी की रात में बालालौंग पतराटोली स्थित वी एक्सप्रेस नामक प्राईवेट कंपनी में आरोपी रवि शर्मा काम करता था,उसके काम से खुश हो कर कंपनी ने उसका प्रमोशन कर दिया साथ ही उस पर विश्वास करते हुए कार्यालय व लॉकर की चाबी भी उसे सौंप दी। बाद में उसे वक्त पर पेमेंट नहीं मिलने के कारण वह काम छोड़ दिया और बेरोजगार हो गया। उसी बीच उसकी नीयत में खराबी आ गयी और वह 28 जनवरी की रात में अपने पास मौजूद चाबी से पहले शटर खोला उसके बाद अंदर जा कर सीसीटीवी कैमरे का स्वीच आॅफ कर दिया उसके बाद लॉकर खोल कर वहां रखे कंपनी के10 लाख 75 लाख 5 सौ 49 रुपये चोरी कर ली। दूसरे दिन इस मामले में संचालक द्वारा नगड़ी थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर बनी टीम द्वारा तहकीकात शुरु कि गयी जिसमें पुलिस को चोरी में शामिल रवि की जानकारी मिली, उसी सूचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि शर्मा को तिरिल से धर दबोचा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे समय पर तनख्वाह नहीं मिलती थी इस लिये काम छोड़ दिया था लेकिन उसके पास चाबी थी इस लिए उसने चोरी का प्लान बना कर घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि चोरी की रकम से 2लाख 90 हजार में पुराना कार खरीदा,और अपने मोटरसाईकिल की किस्ती चुकता करने के साथ महंगे मोबाईल भी खरीदा,और 2 लाख एचडीएफसी बैंक के खाते में और 90 हजार भारत एप्प में जमा किया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। -
मांडर के लतीफुल की उड़ीसा में हत्या
ढाई महीने बाद मिला लापता लतीफुल का कंकाल
रेलवे में मजदूरी करने उड़ीसा गया था,
दोस्तों ने ही मार कर गाड़ दिया जमीन में
छह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज
रांची। मांडर थाना के ग्राम सकरा के 19 वर्षीय तापता लतिफुल अंसारी के नर कंकाल को ढाई महीने बाद उड़ीसा पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद आज गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इस मामले में मृतक लतीफुल अंसारी के पिता मन्नान अंसारी के बयान पर उड़ीसा के कांटाबांजी थाने में ठेकेदार शमशेर समेत लतीफुल के छह साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक गांव के ही पेटी ठेकेदार शमशेर अंसारी ने नवम्बर 2021 को लतीफुल अंसारी,मुश्ताक अंसारी, ऐेनुल अंसारी,शाहिद अंसारी,फिरोज अंसारी और अफरोज अंसारी के साथ रेलवे के ड्रेन में काम करने के लिए उड़ीसा के बलांगीर भेजा था। लतीफुल अंसारी के दोस्तों ने उसके पिता मन्नान अंसारी को फोन किया और बताया कि वह 16 नवंबर से अचानक कहीं गायब हो गया है। यह खबर सुनने के बाद 31 नवंबर को पहली बार परिजन बेटे की तलाश में उड़ीसा गये और उसकी तलाश की लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली,उसके बाद परिजनों ने बलांगीर जिले के कांटाबांजी थाने में उसकी हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करा दिया था। परिजनों के दबाव में आने के बाद पुलिस लतीफुल के साथियों से छानबीन कर रही थी। इस दौरान उसके सभी साथी उड़ीसा से मांडर चले आये थे। इधर मामले की तफ्तीश में जुटी उड़ीसा पुलिस को रेलवे पुल के पास जमीन में गड़े किसी व्यक्ति के शव होने की सूचना मिली,29 जनवरी को कांटाबांजी थाना की पुलिस की बुलावे पर परिजन व साथ में काम करने गये उसके सभी दोस्तों को भी उड़ीसा आने को कहा, लेकिन वे लोग उड़ीसा जाने की बात बोल कर घर से निकले तो जरुर पर फिरोज को छोड़ बाकी लोग रास्ते से ही सभी भाग निकले। 30 जनवरी को परिजनों के सामने फिरोज अंसारी की निशानदेही पर रेलवे पुलिस के नीचे गड़े गये सड़ी गली को बाहर निकाला, मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसके क पड़े से उसकी पहचान लतीफुल के रुप में की। उसके बाद पुलिस प्रक्रिया पूरी करने के बाद लतीफुल के कंकाल को परिजनों को सौंप दिया।
इधर शव बरामदगी की खबर सुनते ही घटना के सभी नामजद आरोपी फरार हो गये हैं। -
नाबालिग लड़की की करायी जा रही थी शादी, प्रशासन ने लगाई रोक
गुमला। सदर प्रखंड के पुगू गांव में जिला प्रशासन की सक्रियता से एक नाबालिग लड़की की शादी रोक दिया गया। किशोरी जतरा भगत की पढ़ाई बंद होने के बाद उसके माता पिता कम उम्र में ही शादी करवा रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर कई अधिकारियों ने शादी पर तत्काल रोक लगाने की चेतावनी दी। जिसके बाद शादी रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार पुगू गांव में एक दंपति ने गरीबी के कारण अपनी 17 वर्षीय बेटी को नहीं पढ़ा सके। किशोरी जतरा टाना भगत उच्च विद्यालय पुगू में नौंवी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। जिस कारण उसके माता पिता ने लोहरदगा जिला के किसी गांव में उसकी शादी तय कर दी। बुधवार को वर पक्ष से बड़ा मेहमानी बुलाया गया था। कम उम्र में विवाह की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशिनी केरकेट्टा, अंचल अधिकारी कुशलमय केनेथ मुंडू और अन्य अधिकारी पुगू पहुंचे और कम उम्र में बेटी की शादी करने वाले माता पिता को फटकार लगाया। प्रशासन के पहुंचने के बाद बच्ची के माता-पिता ने शादी से इंकार किया और बताया कि अभी केवल मेहमानी हो रही है वे लोग 18 वर्ष के बाद शादी करेंगे। प्रशासन ने माता-पिता की बात को मानने से इंकार करते हुए शादी की पूरी प्रक्रिया पर ही रोक लगा दी है। प्रशासन के इस पहल से शादी रूक गई और उस घर में मेहमानी का उत्सव खामोशी में बदल गई है।
-
लचरागढ़ में कार्टून में बंद मिला नवजात का शव, सड़क किनारे रखा था कार्टून
सिमडेगा। आज सुबह लचरागढ़ में कार्टून में एक नवजात का शव बरामद किया गया। मामला कोलेबिरा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले लचरागढ़ कोब्माकेरा मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि कागज के कार्टून में बंद करके नवजात बच्चे की लाश को फेंक दिया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोलेबिरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रक सुमन कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि अब तक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोड़ के पास एक कार्टून पड़ा हुआ था। सुबह शौच के लिए निकले लोगों को लगा कि रास्ते में ले जाने के दौरान रात को किसी का कोई सामान गिर गया होगा। जब कार्टून खोल कर देखा गया तो उसमें बच्चे का शव रखा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इस बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी।
-
बुढ़मू में कुंवारी मां ने ममता को किया शर्मसार
नवजात की गला दबा कर दी हत्या
बच्ची की हत्या के आरोप में लड़की गयी जेल
पोक्सो का दुष्कर्मी आरोपी घूम रहा आजाद
रांची। बुड़मू में मां बनी एक नाबालिग कुंवारी लड़की ने लोकलाज के मारे अपने ही जिगर के टुकड़े को गला घोंट व मुंह में कपड़ा ठूंस कर जान से मार डालने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए लड़की को देर रात मैजिस्ट्रेट के पास बयान दिलाने के बाद रिमांडहोम भेज दिया जबकी नाबालिग लड़की के साथ अवैध संबंध बना कर उसे मां बनाने का आरोपी हेंदेगीर निवासी सुंदर ठाकूर के खिलाफ पुलिस द्वारा अब तक ना तो कोई कार्रवाई की गयी है, और ना ही पीड़िाता के साथ घटी घटना स्थल की जानकारी ही हासिल की है।सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक राविवार की शाम बुड़मू थाना पुलिस पुलिस को बिंजा गांव के एक निर्माणाधीन मकान में नवजात बच्ची के शाव होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से नवजात बच्ची का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और गले में भी कपड़ा बंधा हुआ था। जिस कारण उसकी मौत हो गयी। शव बरामदगी के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस ने बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी हत्या करने वाली उसकी नाबालिग कुंवारी मां का भी पता लगा कर उसे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस गिरफ्त में आने के बाद नाबालिग मां ने पुलिस को उसके साथ संबध बना कर गर्भवती करने वाले आरोपी हेंदेगीर निवासी सुंदर ठाकूर की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस कल देर रात मेडिकल कराने के बाद किशोरी को दंडाधिकारी के आदेश से उसे जेल भेज दिया गया।
लड़की के बयान पर आरोपी की होगी गिरफ्तारी- ग्रामण एसपी
रांची। घटना के संबंध में पूछने पर ग्रामीण एसपी व खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी मां का पता लगा कर आरेपी नाबालिग मां को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके बयान पर उसके साथ गलत करने वाले युवक की भी पहचान कर ली गयी है, जिसके खिलाफ रेप व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। पुलिस दोषी सुंदर ठाकुर कोआज ही गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। -
ब्राउन शुगर और कफ सिरप के साथ नशे के दौ सौदागर गिरफ्तार
हजारीबाग। नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है। नशे के सौदागर जिले में नशीले सामान बेचने में सक्रिय हैं। पुलिस ने ओमप्रकाश उर्फ सन्नी उर्फ भाटा सिंह और जयनाथ हर्ष को नशीले सामान के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों कनहरी हिल क्षेत्र के निवासी हैं। जिनके पास से 100 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप और लगभग 10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की गाड़ी में कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली दवा और ब्राउन शुगर को लेकर बेचने में सक्रिय हैं। जिसके बाद कनहरी रोड के पास से पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान लाल रंग की कार की तलाशी लेने के क्रम में ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित नशे की दवा बरामद की गई है। इन दोनों के खिलाफ कोर्रा थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
-
पबिया में आग लगने से घर में रखी फसल जलकर राख, लाखों का नुकसान
जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया में सोमवार देर रात आग एक घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले वासुदेव मंडल के घर में अचानक हादसा हो गया। आग लगने से खपरैल का मकान जल गया। इसमें रखी फसल बर्बाद हो गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आज सुबह पीड़ित परिवार से मिलने सैकड़ों की संख्या में आसपास के लोग पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद गांव के लोगों की ओर से अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। करीब एक घंटे तक दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचीं। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने निजी संसाधन से आग को बुझाने का प्रयास किया। किसी तरह आग को नियंत्रित किया गया। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। परिवार ने बताया कि वह खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। इसी दौरान घर में आग लग गई। इसके बाद घर के लोगों व पालतू पशुओं को बाहर निकाला गया। जब तक लोग सामान को निकाल पाते। आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
-
मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों का पेट काटकर बम रखने वाला नक्सली गिरफ्तार
लातेहार। वर्ष 2013 में हुए मुठभेड़ में शहीद पुलिस वालों के पेट में बम प्लांट करने वाला नक्सली सुशील राम उर्फ रितेश उर्फ नितेश सहित दो लोगों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 12 सालों तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहा। शीर्ष नक्सली नेता प्रशांत बोस व अरविंद का सहयोगी भी रह चुका है। लातेहार जिले के कटिया जंगल में मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों के पेट में बम प्लांट करने में वह भी शामिल रहा है। एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि सुशील पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के ढांचाबार गांव का रहने वाला है। वह 2010 और 2013 में हुई नक्सली घटनाओं में जेल जा चुका है। फिलहाल वह खुद का भारतीय पब्लिक कम्युनिस्ट पार्टी नामक आपराधिक संगठन चला रहा था। पुलिस ने उसे कांडी थाना क्षेत्र के नाऊ भिलमा निवासी दशरथ राम के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दशरथ को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली ने पुलिस को वर्ष 2013 में हुई घटना की पूरी कहानी बयां की। बताया कि पुलिस कर्मियों के पेट में बम रखने के पीछे दूसरे सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंचाने की मंशा था। नक्सलियों को अंदेशा था कि शव उठाने से लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाने तक के बीच कहीं न कहीं बड़ा विस्फोट हो जाएगा।
-
हाईकोर्ट ने होटल अल्कोर के मालिक की जमानत याचिका की खारिज
जमशेदपुर। लॉकडाउन के दौरान जमशेदपुर के अल्कोर होटल के स्पा में देह व्यापार करने के आरोपी होटल मालिक राजीव सिंह दुग्गल को हाईकोर्ट ने किसी भी प्रकार की कोई राहत देने से इनकार कर दिया है। होटल मालिक पर स्पा में बॉडी मसाज करने के नाम पर देह व्यापार करने का आरोप है। आरोपी होटल मालिक ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने और उन पर लगाए गए आरोप को निरस्त करने के लिए याचिका दाखिल की थी। लेकिन उस याचिका को खारिज कर दिया गया है। अदालत के इस फैसले से होटल मालिक राजीव सिंह दुग्गल को करारा झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुनने के उपरांत अदालत ने आरोपी की याचिका को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान अदालत को जानकारी दी गई कि इन पर गंभीर आरोप है। कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के चलते जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा था। तब अल्कोर होटल में स्पा खोलकर ग्राहकों का बॉडी मसाज किया जा रहा था। इतना ही नहीं यहां बॉडी मसाज के नाम पर देह व्यापार में शामिल युवतियों और ग्राहकों को पुलिस छापेमारी में पकड़ा गया था। जिसके बाद थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी।
-
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के क्लर्क की हत्या, सुबह सड़क किनारे मिली लाश
कही विभाग में चल रही है 1.42 करोड़ के घोटाले की जांच से जुड़ा मामला तो नहीं
रांची के रातू रोड का रहने वाला था मृतक दीप श्रीवास्तव, दुमका में किराये पर रहता थादुमका। उपराजधानी दुमका से एक बड़ी खबर है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के एक क्लर्क की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीप कुमार श्रीवास्तव है और वह रांची के रातू रोड में रहता है। दीप श्रीवास्तव का शव आज सुबह उसके किराए के घर के पास से बरामद किया गया। घटना दुमका के नगर थाना इलाके के डंगालपाड़ा मुहल्ले की है। नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वे दुमका शहर के डंगालपाड़ा मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। आज सुबह दुमका नगरपालिका चौक से डंगालपाड़ा जाने वाली सड़क पर स्थित शिव मंदिर से पहले रोड पर उनका शव फेंका हुआ मिला। मृतक के सिर और चेहरे पर खून बिखरा हुआ है। दुमका नगर थाना की एसआई श्वेता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच घटना स्थल पर छानबीन की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।
1.42 करोड़ रूपए घोटाले का चल रही है जांच
क्लर्क दीप श्रीवास्तव की हत्या पर एक नया सवाल उठने लगा है। दरअसल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग में 3 महीने पहले 1.42 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। इस मामले में विभाग के रोकड़पाल सहित दो कर्मचारी कर्मचारी जेल भेजे जा चुके हैं। अब इसी कार्यालय के एक क्लर्क दीप कुमार श्रीवास्तव की हत्या हो जाने से यह सवाल उठ रहा है कि कहीं 1.42 करोड़ के हेराफेरी एवं गबन प्रकरण में तो दीप की हत्या नहीं हो गई। दीप की हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता उदय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उदय कुमार ने बताया कि दीप श्रीवास्तव दो सालों से दुमका में काम कर रहे थे। वे मूल रूप से रांची के रहने वाले थे। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सोमवार की शाम 6 बजे तक दीप कार्यालय में मौजूद थे। एक जेई की विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय में किया गया था। विदाई समारोह के बाद वे घर के लिए निकल गये थे। इधर, दुमका नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा है कि पुलिस सभी संभावनाओं को देखते हुए जांच कर रही है। पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य संकलन में जुट गयी है।रांची में रहते है पत्नी और 9 साल का बेटा
वह किराए का मकान लेकर अकेले रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा 9 वर्ष का एक बेटा है। पत्नी व बच्चे रांची में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 3 महीने पहले से वह डंगालपाड़ा में किराए का मकान लेकर रह रहा था। मकान मालिक अरविंद झा ने बताया कि वह अकेले रहता था। -
एएसपी ने अवैध कोयला लदे दो हाइवा को पकड़ा
दोनों चालक गिरफ्तार, धनसार थाना को सौंपा
धनबाद। धनसार थाना क्षेत्र ब्राइट कुसुंडा में एएसपी ने दो अवैध कोयला लदे हाइवा को पकड़ कर धनसार थाना को सौप दिया। बताया गया है कि जब्त हाइवा कुसुंडा क्षेत्र से एमपीएल के लिए कोयला ट्रांसपोर्टिग के नाम पर कोयला लोड कराकर अवैध तरीके से निकाला गया था और रूट की विपरीत दिशा में जा रहा था। सूचना मिलने पर एएसपी ने टीम बनाकर पकड़ा। साथ ही भाग रहे दोनों चालक को भी धर दबोचा। धनबाद के एएसपी को गुप्त सूचना मिली। एएसपी ने अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया। पूर्व की भांति हाइवा चेक पोस्ट से कुसुंडा परियोजना कोल डंप पहुंचा। दोनों कोयला लोड कर तय रुट के विपरीत रास्ते में जाने लगा। जहां पहले से तैनात अतिरिक्त पुलिस बल ने एएसपी के नेतृत्व में धर दबोचा। दोनों चालक को धनसार पुलिस को सौप दिया गया है। धनसार पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। तीन दिन पूर्व चांदमारी चेकपोस्ट से दो हाइवा अवैध कोयला लोड कर जा रहा था, जो पकड़ा गया था।
-
कोयला लदे मालगाड़ी के कई वैगन से उठने लगा धुआं, आग पर पाया काबू
57 वैगन वाले मालगाड़ी बड़ी दुर्घटना होने से बची, कोडरमा होकर यूपी जा रही थी ट्रेन
रेलवे ने लिया एक घंटे का पावर ब्लॉक, डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावितकोडरमा। नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर कोडरमा से गया की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में आज सुबह धुआं निकलने लगा। इस कारण अफरा-तफरी मच गई। रेलवे के कर्मचारी ने सुबह 3 बजे वैगन से धुआं उठते देखा। इसके बाद आॅन ड्यूटी स्टेशन प्रबंधन शंभू शंकर को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मामले की सूचना अग्निशमन दल को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह 8 बजे तक मशक्कत के बाद 10 वैगन के अंदर सुलग रही आग पर काबू पा लिया गया। वहीं दूसरे वैगन की आग को बुझाने का प्रयास चल रहा था। घटना के बाद रेलवे की ओर से पावर ब्लॉक लिया गया। कोडरमा रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि ट्रेन गिरिडीह लाइन से कोडरमा होते हुए गया के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रही थी । वैगन से धुआं उठते हुए देखकर ट्रेन को रोक दिया गया। आग को नियंत्रित किया गया। इस कारण डाउन लाइन में 1 घंटे तक पावर ब्लॉक लिया गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि घटना के कारण डाउन लाइन में होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। सुबह करीब नौ बजे ट्रेन को दूसरी लाइन पर ले जाया गया। अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि यदि ट्रेन यहां से आगे रवाना गई हो जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। रेलवे के कर्मचारियों ने बताया कि ट्रेन में 57 वैगन लगे थे। इसमें से 13 वैगन में धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। 10 वैगन में सुलग रही आग को सुबह 8 बजे तक बुझा दिया गया। शेष वैगन में आग बुझाने का प्रयास जारी था।
डाउन लाइन में कई ट्रेनें प्रभावितकोडरमा स्टेशन प्रबंधक एमके महाराज ने बताया कि एसटीपीसी ट्रेन गिरीडीह लाइन से कोडरमा होते हुए गया के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रही थी। धुआं के कारण डाउन लाइन में 1 घंटे तक पावर ब्लॉक लिया गया। इस वजह से डाउन लाइन में कई ट्रेनें प्रभावित हुई। वही 9:00 बजे उक्त ट्रेन को डीडी लाइन ले जाया गया, ताकि अन्य बोगियों में धुआं जो निकल रही है, उसे बुझाया जा सके।
-
रातू में चोरों ने पेटीएम में लगया आग
रांची। रातू थाना के मखमंदरो चौक स्थित पेटीएम तोड़ कर चोरों ने उसे आग के हवाले कर दिया। घटना की जानाकारी आज सुबह ग्रामीणों ने रातू थाना पुलिस को दी। घटना स्थल का जायजा करने के बाद डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया की चोरो द्वारा चोरी की नियत से पेटीएम में तोड़ फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दी गयी। उन्होंने बताया की पीटीएम कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया है, उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि उसमें कितने रुपये थे,और वहां से रुपयों की चोरी हुई या उसमें आग लगा कर नुकसान पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों के आने का इंतेजार कर रही थी। -
पति की हत्या के आरोप में बुलेट रानी को उम्र कैद
घटना में शामिल 2 आरोपियों को भी आजीवन कारावास
प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या,
जमशेदुपर। शहर के बहुचर्चित हत्याकांड में आज अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। जमशेदपुर के टेल्को निवासी तपन दास की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने मृतक की पत्नी और बुलेट रानी के नाम से चर्चित श्वेता दास, सुमित सिंह और सोनू को आजीवन कारावास की सजा दी है। एडीजे-4 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने यह फैसला सुनाया। न्यायालय ने इस मामले में 27 जनवरी को ही सभी को दोषी करार दिया था। सजा के अलावा न्यायालय ने धारा 302 में सभी को पांच पांच हजार रुपए जुर्माना और धारा 201 में दो दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। तपन दास की 9 वर्षीय बेटी की देखभाल के लिए डालसा को पत्र लिखा गया है। इस मामले में तत्कालीन एएसपी कुमार गौरव के अलावा 10 लोगों की गवाही हुई थी। फिलहाल श्वेता दास हजारीबाग जेल में और सुमित सिंह रांची जेल में बंद है। बता दे कि 12 जनवरी, 2018 को शमशेर रेसिडेंसी निवासी और जमीन कारोबारी तपन दास की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद शव को अपराधियों ने फ्रिज में रखकर 13 जनवरी को आॅटो से एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी की झाड़ी में फेंक दिया था। शव बरामद होने के बाद पत्नी श्वेता दास ने एमजीएम थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि पत्नी श्वेता दास ने ही प्रेमी सुमित सिंह के साथ मिलकर तपन दास की हत्या की थी। -
एके-47 से गोली चलाने वाले मयंक सिंह को खोज रही है पुलिस
जदयू के जिला युवा अध्यक्ष है मयंक वायरल वीडियो को पुलिस ने लिया संज्ञान
बोकारो। जदयू के बोकारो जिला के युवा अध्यक्ष मयंक सिंह पर पुलिस ने दबिश बढ़ी दी है। बोकारो के रहने वाले ट्रांसपोर्टर सह नेता मयंक सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने प्रतिबंधित एके-47 राइफल से धड़ा-धड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं। उन्हें यह मालूम नहीं था कि यह वीडियो उनकी ही गले का फांस बन जायेगा। बोकारो एसपी चंदन झा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का एक दल मयंक सिंह के घर जाकर छानबीन भी कर रही है। जांच का जिम्मा एसपी ने चास एसडीपीओ को सौंपा गया है। बोकारो एसपी का कहना है कि वीडियो कहीं का भी हो सकता है। पर जिस तरह एके-47 राइफल से फायरिंग की जा रही है. वह गैरकानूनी है। पुलिस वीडियो की सच्चाई की जांच कर रही है। तकनीकी रूप से वीडियो के सभी पहलुओं की जांच की जार ही है। यदि जांच में जो रिपोर्ट आयेगी, उसे सत्यापित कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मयंक सिंह चास थाना क्षेत्र में रहते है। इलेर्क्टोस्टील सहित अन्य कंपनियों में ट्रांसपोर्टर के रूप में भी काम करते हैं। -
आरपीएफ ने नाबालिग को बरामद कर चाईल्डलाईन को सौंपा
रांची। रेलवे पुलिस की स्कॉर्ट टीम ने बीती रात हावड़ा हटिया ट्रेने के कोच एच वन 32 से एक नाबालिग लड़के को बरामद कर चाइल्डलाइन को सौंप दिया।
रेलवे पदाधिकारियों के मुताबिक हावड़ा हटिया टेÑन में स्कॉर्ट
कर रही आरपीएफ टीम को उक्त कोच में अकेले बैठे लड़के पर नजर पड़ी, संदेह होने पर उससे पूछताछ की गयी जिसमें उसने बताया की वह जय नगर का रहने वाला है,वह जमशेदपुर में रहने वाले अपने मामा के घर से भागा हुआ है। में आरपीएफ टीम आॅरेशन नन्हें फरिस्ते के तहत कार्रवाई करते हुए चाइल्डलाइन को सौंप दिया। -
ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत
रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के आवरब्रिज के नजदीक आज दोपहर रेल लाईन पर करने के दौरान एक व्यक्ति टेÑेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची चुटिया थाना की पुलिस शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि मरने वाले की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है, उसके हुलिये की जानकारी आस पास के लोगोें के अलावा दूसरे थानों की पुलिस को भी दी गयी है।