श्रेणी: Jharkhand

  • महिला की संदिग्ध हालत में मिला शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

    जामताड़ा। जुमआ गांव के करमाटांड़ में संदिग्ध हालत में एक घर से महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जयंती देवी का उसके पति के साथ कई सालों से अनबन चल रहा था। खबर के मुताबिक उसकी शादी 20 साल पहले जमुआ गांव के हेमलाल रजक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कोर्ट में केस भी किया गया था। बाद में पंचायत होने के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल विदा किया था। ससुराल पहुंचने पर उसे काफी ताना दिया जा रहा था। जिसकी शिकायत उसने अपने मायके में की थी। बीती रात को जब उसके मायके वाले उसके घर पहुंचे तो उसकी लाश खटिया पर पड़ी हुई मिली। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। मृतक जयंती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले द्वारा लगातार जयंती को धमकी दी जा रही थी। जिसके बाद इस तरह की घटना सामने आई है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले में जांच की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • नगर निगम 4.22 करोड़ की लागत बनाएगा फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट

    धनबाद। सार्वजनिक शौचालयों और घरों से निकलने वाले मल-मूत्र की समस्याओं से शहर के लोगों को बहुत जल्द निजात मिलने वाला है

    नगर निगम चार करोड़ 22 लाख 14 हजार की लागत से फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का निर्माण करने जा रहा है। एफएसटीपी यानी फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 17 नवंबर को दोपहर तीन बजे नगर आयुक्त के साथ प्री-बिड मीटिग भी होगी। इसके लिए 29 नवंबर तक आनलाइन टेंडर डाला जाएगा। 30 नवंबर को इसकी निविदा खुलेगी। मल-मूत्र के निष्पादन के साथ ही मैला को बेहतर ढंग से तैयार कर व्यवसायिक रूप से इस्तेमाल भी किया जाएगा। एफएसटीपी का निर्माण सभीअंचल धनबाद, सिंदरी, झरिया, कतरास एवं छाताटांड़ में होगा। सार्वजनिक शौचालयों एवं घरों से निकलने वाले मैले का निष्पादन अभी तक पूरे नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी नहीं हो रहा है। निगम की गाड़ी भी मैला निकालकर इधर-उधर नालों में फेंक देती है। शौचालय से निकाला गया मल खाली जगहों पर फेंका जा रहा है। एफएसटीपी निर्माण को लेकर जमीन की तलाश लगभग पूरी हो चुकी है। प्लांट निर्माण के लिए कम से कम आधा एकड़ जमीन चाहिए। सिंदरी और छाताटांड़ अंचल में प्लांट के लिए जमीन का चयन हो चुका है। अन्य तीनों अंचलों में जमीन की तलाश की जा रही है।

  • हापामुनि साधु टोंगरी के समीप से घाघरा पुलिस ने एक अज्ञात महिला का किया शव बरामद

    घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी साधु टोंगरी के पास घाघरा पुलिस ने एकअज्ञात महिला का शव शुक्रवार को बरामद किया ।\

    महिला को बुरी तरह से पत्थर से कूच कर व गला चाकू से काट कर हत्या की गई है। घटनास्थल पर चाकू ,जेंट्स बेल्ट, ब्लूटूथ, छोटा मोबाइल,दो जोड़ा चपल महिला पुरुष का बरामद हुआ है । घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ मनीष चंद्र ,इंस्पेक्टर एस मंडल थाना प्रभारी अभिनव कुमार  दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर थाना ले आया। घटना के बाबत sdpo मनीष चंद्र लाल ने कहा कि सूचना मिली थी कि हापामुनी साधु टोंगरी के पास एक महिला की गर्दन काट कर वह पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया गया है।जिसका जाच करने पुलिस पहुची। मामले की छानबीन की जा रही है अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

  • लापता हुई युवती फरजाना खातून का शव 36 घंटे बाद कुएं से बरामद

    लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से बुधवार शाम को लापता हुई युवती फरजाना खातून 18 वर्ष पिता मेराज अंसारी रामपुर की रहने वाली फरजाना खातून का शव 36 घंटे बाद पास के ही कुएं से बरामद कर ली गई है ग्रामीणों द्वारा शव को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है और इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी गई है, फरजाना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी फरजाना के साथ गुमशुदगी की यह तीसरी चौथी घटना है

  • अज्ञात लोगों ने केदार ठाकुर को मारी 20 गोली, घटना स्थल पर ही मौत

    मृतक केदार ठाकुर छठ पूजा मनाने गया था अपना गांव !!दूसरा अर्ध्य देकर सपरिवार छठ घांट से वापस लौट रहा था घर !!

    केरेडारी : – केरेडारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुदूरवर्ती पताल पंचायत के कोले गांव निवासी केदार ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र लगभग 50 वर्ष को 11 अक्तूबर के सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दिया! घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केदार ठाकुर हजारीबाग स्थित अपने घर में रहता था! कोले गांव स्थित अपने घर छठ पूजा मनाने गया था! छठ पूजा के पारन के दिन सुबह का आर्ग देकर सपरिवार वापस घर लौट रहा था! छठ पूजा कोले गांव स्थित दामोदर नदी के घांट गया था! दामोदर नदी से वापस घर आ रहा था! घर आने के क्रम में कोले गांव और दामोदर नदी के बीच जंगल में घात लगा कर बैठे अज्ञात लोगों ने पहचान कर लोगो के भीड़ से निकाल कर 20 गोली मार दी! जिसकारण उक्त व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई! घटना की जानकारी के बाद केरेडारी थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया! और अग्रेतर कारवाही करने के साथ अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है! घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है! वहीं कोले गांव समेत आस पास के ग्रामीणों में दहसत का माहौल बन गया है! घटना के कारण आपसी दूशमनी बताया जा रहा है!

  • CRPF जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, 4 जवानों की मौत, 3 घायल

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी है, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और 3 जवान घायल हो गए. फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है. अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के आरोपी रितेश रंजन ने ऐसा क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले की पूरी जांच की जा रही है.

    जानकारी के मुताबिक, घटना छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र सुकमा की है. सुकमा जिले के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है. आरोपित जवान अपने अन्य साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात था. वहीं बीती रात करीब 1 बजे घटना घटी. सीआरपीएफ (CRPF) के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

  • अशर्फी हॉस्पिटल के समीप हाइवा में लगी आग मची अफरातफरी

    धनबाद के बिनोद बिहारी चौक अशर्फी हॉस्पिटल के समीप खड़ी एक हाइवा में अचानक आग लगी आग लगने से मची अफरातफरी हालांकि समाचार बनाये जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आनेजाने वाले राहगीरों भय का माहौल उत्पन्न हो गई बता दें कि चालक व उपचालक चालक ट्रक से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे घटना के बाद सडक पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दी गई आग कैसे लगी फिलहाल इसका कारण पता नहीं चल पाई हाइवा ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गई

  • 24 घंटे बीत गये पुलिस को नहीं मिला हत्यारों का सुराग भैया लोग हमें बैठाये हुए हैं,बाद में आयेंगे

    24 घंटे बीत गये पुलिस को नहीं मिला हत्यारों का सुराग भैया लोग हमें बैठाये हुए हैं,बाद में आयेंगे


    रांची। भैया लोग हमें बैठाये हुए हैं,बाद में आयेंगे- यह कहना था कल नगड़ी थाना के टंगटंग टोली में मिले दो शवों में से मृतक एनामुल अंसारी का,यह सुनने के बाद दो बच्चो के साथ पति के आने के इंतजार में गुजार दी सारी रात पर उसे क्या मालूम था कि उसका पति अब कभी भी घर नहीं आयेगा। इसी तरह होटल में काम करने वाला मांडर के सुरसा निवासी नन्हू अंसारी के बीवी बच्चे भी उसके राशन ले कर घर आने का इंतजार करते रह गये।
    मालूम हो कि कल अहले सुबह ग्रामीणों की सूचना पर नगड़ी थाना कि पुलिस धुर्वा लोधमा रोड के टंगटंग टोली रिंग रोड पुलिया के पास से दो लोगों का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान बाद में मांडर थाना क्षेत्र के रंग पेंट करने वाले एनामुल अंसारी और होटल में काम करने वाले सुरसा निवासी नन्हू अंसारी के रुप हुई थी।
    दोनों शवों की पहचान के बाद मृतकों के परिजनों से पुलिस बयान लिया था जिसमें एनामुल अंसारी की पत्नी नीखत परवीन ने पुलिस को बताया की काम पर जाने की बात बोल कर दोनों घर से निकले थे,रात तक घर नहीं लौटने पर नीखत ने एनामुल को फोन किया था जिसमें तब उसने बताया था कि कुछ भैया लोग उसे अपने साथ बैठाये हुए हैं, उसके बाद कॉल कट गया। इधर मामले में पूछने पर डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी विनोद राम के मुताबिक अभी तक पुलिस को मृतक के फोन का कॉल डिटेल नहीं मिला है। जिससे घटना स्थल की पहचान अभी तक नहीं किया जा सका है।
    वहीं दो लोगों की निर्मम हत्या कर शव सड़क किनारे फेके जाने की घटना से मांडर क्षेत्र के लोगोें में आक्रोश है। मृतकों के परिजन व ग्रामीणों ने मामले में पुलिस के आलाधिकारियों से हस्तक्षेप कर हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया है।

  • पुलिस कस्टडी से भागे लुटेरे का सुराग नहीं ठाकुरगांव के दो सिपाही पर गिरी गाज


    रांची। ठाकुरगांव लूट मामले में पुलिस कस्टडी से फरार लुटेरे सजीबुल अंसारी का आज तीसरे दिन तक ठाकुरगांव थाना की पुलिस सुराग नहीं ढूंढ सकी।
    सजीबुल के पुलिस कस्टडी से भागने के मामले की जांच खलारी डीएसपी डीएसपी अनिमेष नैथानी कर रहे हैं । जांच में ठाकुरगांव थाना के दो सिपाहियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। जिन दो सिपाहियों पर कार्रवाई हुई है उनमें अनिल सूरीन और संदीप उरांव शामिल है।
    मालूम हो की पुलिस गिरफ्त से भागा सजीबुल अंसारी पुराना शातिर अपराधी है, वह अपने गिरोह के साथ लूट सहित कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिसके खिलाफ ठाकुरगांव बुड़मू रातू व मांडर सहित कई अन्य थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें इन थानों की पुलिस को उसकी पहले से तलाश है।
    मालूम हो कि शुक्रवार की रात इटहे खखरा गांव के पास तीन लुटेरों द्वारा फाईनांस कम्पनी के मैनेजर उत्तम कुमार मिश्रा से1लाख 33 हजार लूट लिया गया था। घटना के बाद शोर सुन कर इटहे गांव के ग्रामीणों ने तीनों लुटेरों को खदेड़ कर पकड़ लिया था। पीटाई करने के बाद ग्रमीणों ने तीनों को ठाकुरगांव थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़ में आये तीनो अपराधियों से पूछ ताछ में मिली जानकारी पर घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करने वाले चौथे आरोपी मनातू निवासी रियाजुल अंसारी की गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सजीबुल अंसारी को ले कर मनातू गांव गयी थी। सजीबुल दो दो सिपाहियों अनिल सूरीन और संदीप उरांव के साथ पुलिस की गाड़ी में बैठा था बाकी पुलिस कर्मी रियाजुल के घर छापामारी करने गये थे। उसी दौरान रात करीब दो बजे सजीबुल दोनों सिपाहियों को शौच जाने की बात बोला और हथकड़ी से हाथ निकाल कर पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया।
    सजीबुल अंसारी एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं,उसके भागने के बाद हुई जांच में दो पुलिस कर्मियों, अनिल सूरीन और संदीप उरांव की लापरवाही सामने आई है जिनके खिलाफ कार्रवाई होगी, जांच रिर्पोट वरीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

  • साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर पशुओं को छोड़कर भागे तस्कर

    साहिबगंज। रेलवे स्टेशन पर पुलिस के डर से पशुओं को छोड़कर पशु तस्कर फरार हो गए।

    जिसके बाद पशु स्टेशन में इधर उधर भटकने लगे। घटना शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार रात में रेलवे स्टेशन पर पशुओं का झुंड देखकर लोगों को शक हुआ। जब कुछ लोगों ने पूछताछ की कि यह पशु किसके हैं। तो उन पशुओं को वहां लाने वाले लोग मौके से फरार हो गये। इसके बाद इन मवेशियों को महादेवगंज गौशाला में सुरक्षित भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पशु तस्कर इन पशुओं को तस्करी करने के लिए लेकर जा रहे थे। काली पूजा के विसर्जन जुलूस के कारण सड़क पर भीड़ उमड़ी थी। भीड़ को देखकर पशु तस्करों ने पशुओं को साहिबगंज स्टेशन परिसर में घुसा दिया। इसी दौरान स्टेशन में मौजूद लोग तस्करों से पूछने लगे कि कहां ले जा रहे हो। इस पर सभी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची औ पशुओं को महादेवगंज स्थित गौशाला भेज दिया गया।

  • मुखिया के घर तोड़फोड़ करने वाले अपराधी रियाज के घर ग्रामीणों ने बोला धावा

    श्रीवास्तव गिरोह के शूटर रियाज अंसारी ने रात को एक बजे किया था हमला

    रामगढ़। ग्राम पंचायत पालू के मुखिया गंगाधर महतो के घर शनिवार की देर रात लगभग एक बजे सुशील श्रीवास्तव गिरोह के शूटर रियाज अंसारी ने अपने गुर्गों के साथ धावा बोल दिया। मुखिया के घर जाकर अपराधियों ने तोड़-फोड़ किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद अपराधियों द्वारा की गई तोड़फोड़ के विरोध में आज सुबह ग्रामीणों ने पालू पंचायत अंतर्गत रोचाप स्थित रियाज अंसारी के घर को हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने घेर लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना पाकर पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो, पतरातू थाना प्रभारी शशि प्रकाश, भूरकुंडा ओपी प्रभारी अजीत भारती समेत दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व बल के जवान रियाज के घर पहुंच गए। जहां से काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया जा सका। वहीं रियाज के घर पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती कर दी गई है। रियाज अंसारी घर से फरार बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि श्रीवास्तव गिरोह के शूटर कई हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित संगीन मामले में जेल जा चुका है। अभी वह जेल से छूट कर बाहर निकला है।

  • गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, स्थिति नियंत्रण में

    हजारीबाग। पंचमंदिर चौक के पास गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार की शाम दो पक्षों में झड़प हो गयी।

    इसमें दोनों पक्षों की ओर से एक दुसरे पर पथराव किया गया। इस पथराव में कई वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ कुर्सियां भी तोड़ी। सूचना मिलने पर टाउन डीएसपी महेश प्रजापति, सीसीआर डीएसपी और सदर इंस्पेक्टर गणेश सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे। उसके बाद मामले को शांत कराया गया। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि गोवर्धन प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी। मामले को शांत करा दिया गया है। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस बीच सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा है कि हजारीबाग में अमन, शांति और सौहार्द के साथ लोग रहना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें और शहर में अमन-चैन कायम रखें।

  • अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़वाने के लिए पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल

    गोड्डा। मोतिया ओपी थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर छुड़वाने के लिए अराधियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया।

    गोराडीह में मोतिया ओपी थाना ने एक बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा था। जिसके बाद कुछ लोगों ने गाड़ी को छुड़वाने की कोशिश की। जब पुलिस ने गाड़ी छोड़ने से इंकार किया तो अपराधियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस के जवानों को चोटें भी आई। मोतिया ओपी प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि पथराव में उन्हें भी चोट आई है। साथ ही कुछ पुलिस जवान भीघायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ कर बालू लोडेड ट्रैक्टर को थाना ले गर्ई है। उन्होंने बताया कि अपराधियों में कुछ की पहचान दिलीप यादव, रामकृष्ण यादव और पंकज यादव के रूप में हुई है।

  • मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की टैंकर के चपेट में आने से मौत

    गिरिडीह। बेंगाबाद थाना इलाके के घुटिया में मार्निंग वाक पर निकले 40 वर्षीय कुदुश की मौत टैंकर की चपेट में आने से हो गई। चालक मौके से टैंकर लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैंकर व चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि दो टोल प्लाजा से उक्त टैंकर को भागने के दौरान गुजरते हुए देखा गया है। मृतक घुटिया का ही रहने वाला था। घटना से मृतक के परिजनों का हाल बेहाल है। मृतक प्रेस फोटोग्राफर नवाज के मामा भी थे। परिजनों के अनुशार मृतक कुदूस आज अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बेंगाबाद थाना इलाके के गिरिडीह से मधुपुर जाने वाले रोड घुटिया के समीप मधुपुर से आ रहे एक आॅयल टैंकर का संतुलन बिगड़ गया। जिसकी चपेट में कुदुस आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

  • राज्य के 6 जिलों में बिजली संकट, 4 से 8 घंटे तक हो रही है लोड शेडिंग,रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में उपभोक्ता परेशान

    रांची। डीवीसी ने झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) को दिए अल्टीमेटम के मुताबिक कमांड एरिया के जिलों में बिजली कटौती शुरू कर दी है

    इससे राज्य के छह जिलों रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। इन जिलों में चार से लेकर आठ घंटे तक की लोड शेडिंग हो रही है। ग्रिड सब-स्टेशन शुरू होने ले जेबीवीएनएल का कई हिस्सों में अपना नेटवर्क हो गया है। इसलिए डीवीसी की कटौती की मार कम पड़ रही है। धनबाद में गोविंदपुर ग्रिड, चतरा और हजारीबाग में इटखोरी ग्रिड जबकि गिरिडीह में सरिया जमुआ संचरन लाइन चार्ज होने से उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल के नेटवर्क से बिजली दी जा रही है। जेबीवीएनएल प्रबंधन त्योहारों के मौसम में कटौती को रोकने के लिय प्रयास कर रहा है। डीवीसी से करीब 600 मेगावाट बिजली खरीद कर जेबीवीएनएल आपूर्ति करता है। डीवीसी के अल्टीमेटम के मुताबिक 31 अक्तूबर तक 2110 करोड़ जेबीवीएनएल पर बकाया है। कहा गया है कि समझौते की शर्तों के मुताबिक 50 प्रतिशत यानि 300 मेगावाट बिजली कटौती होती रहेगी। दूसरी ओर जेबीवीएनएल प्रबंधन इस स्थिति से निपटने के लिये डीवीसी प्रबंधन से वार्ता करने में जुटा है। जेबीवीएनएल का कहना है कि कैबिनेट के फैसले के मुताबिक खरीदी गई 600 मेगावाट बिजली के बदले 100 करोड़ रुपये का भूगतान हर महीने किया जा रहा है। यह दो तिहाई बिजली की कीमत है। ऐसे में डीवीसी को कटौती करनी भी है तो वह एक तिहाई करीब 200 मेगावाट की करे।

  • कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब की साफ सफाई की गई

    श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर गुरु नानक सेवक जत्था एवं स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों द्वारा आज कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब की साफ सफाई की गई.
    आज 7 नवंबर रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक गुरु नानक सेवक जत्था एवं स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की साफ सफाई की गई.साफ सफाई की सेवा करने वालों में हर उम्र के श्रद्धालु शामिल थे,श्रद्धालुओं ने सिर ढ़ककर गुरुद्वारा साहिब की पालकी साहिब और सुखासन स्थल समेत पूरे गुरुद्वारा साहिब की साफ सफाई की.साफ सफाई के दौरान पूरे समय श्रद्धालु वाहेगुरु जी का जाप करते रहे.
    सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में 18 एवं 19 नवंबर को मनाया जा रहा है.इस उपलक्ष में दोनों दिन सुबह और रात विशेष दीवान सजाए जाएंगे. इस दीवान में शिरकत करने के लिए विशेष रूप से भाई जसविंदर सिंह जी जगाधरी वाले विशेष रूप से पधार रहे हैं और साथ ही जानकारी दी कि 10 नवंबर से 17 नवंबर तक सुबह 5:00 बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों का भ्रमण करेगी.कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार प्रभात फेरी कॉलोनी के बाहर नहीं ले जाने का सभा द्वारा निर्णय लिया गया है और इस वर्ष भी नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा.
    आज की साफ सफाई के सेवा में मनीष मिढ़ा,आशु मिढ़ा जीवन मिढ़ा,मोहन कठपाल,सुंदरदास मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,पवनजीत सिंह खत्री,शीतल मुंजाल,रेशमा गिरधर,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,विमला मिढ़ा,मीना गिरधर,नीतू किंगर,उषा झंडई समेत अन्य शामिल थे.,

  • बकाया के लिए डीवीसी ने दिया अल्टीमेटम, धनबाद में शुरू हुई लोड शैडिंग इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाने का आदेश, काला मीटर हटाने की प्रक्रिया किया तेज

    बकाया के लिए डीवीसी ने दिया अल्टीमेटम, धनबाद में शुरू हुई लोड शैडिंग इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाने का आदेश, काला मीटर हटाने की प्रक्रिया किया तेज

    धनबाद। डीवीसी ने बकाया पैसे के लिए जेबीवीएनल को एक बार फिर से अल्टीमेटम दे दिया है।

    इसके तहत धनबाद सहित 7 जिलों में बिजली कटौती शुरू हो गई है। शुक्रवार की देर रात से बीबीसी ने बिजली कटौती शुरू की है। डीवीसी 22 सौ करोड़ रुपए बकाया की मांग कर रहा है। डीवीसी पूर्व में ही जेएनवीएनएल को इन पैसों के लिए नोटिस दे चुका है। जानकारी हो कि बकाया •ाुगतान के लिए झारखंड सरकार के आरबीआई खाते से अब तक तीन बार कटौती हो चुकी है। अक्टूबर 2020 में 1417.50 करोड़ की कटौती हुई थी। उसके बाद 2 बार 714 करोड़ की कटौती की गई थी। अ•ाी त्योहारों का सीजन है बिजली कटौती होने से हर वर्ग के लोगों को परेशानी होगी। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड एक बार फिर से काला मीटर हटाने की प्रक्रिया को तेज किया है। वर्ष 2019 में है स•ाी काला मीटर हटाकर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद लग•ाग 2000 किलोमीटर नहीं हटवाए गया। इस पर मुख्यालय में कड़ी आपत्ति दर्ज की है। धनबाद एरिया बोर्ड को आदेश देते हुए मुख्यालय ने कहा है कि जिन घरों में काला मीटर लगा है। उसे जल्द हटाकर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए। वहीं सीएम अजीत कुमार बताते हैं वैसे उप•ोक्ताओं से औसत बिल की वसूली की जा रही है। कई मीटर से अ•ाी यूनिट के आधार पर बिल निकाला जा रहा है। जिससे वि•ााग के रेवेन्यू पर काफी असर पड़ रहा है।

  • लॉकर घोटाला में कार्रवाई : आईसीआईसीआई बैंक के लॉकर में रखे जेवरात जब्त

    पलामू। यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया (वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक का अंग) के डालटनगंज शाखा में हुए लॉकर घोटाले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है

    पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक में रखे सोने के जेवरात को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक के लॉकर में घोटाले का 606.71 ग्राम सोने के जेवरात रखे गए थे। मेदिनीनगर टाउन थानेदार अरुण कुमार माहथा ने बताया कि आईसीआईसी बैंक में रखे जेवरात को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम बैंक गई थी और जेवरात को जब्त कर लिया। टाउन थाना की पुलिस जल्द ही रांची स्थित मुथूट फाइन क्रॉप नामक कंपनी में रखे जेवरात को भी कब्जे में लेगी। मेदिनीनगर में यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया वर्तमान में पीएनबी का अंग है। इसकी डालटनगंज शाखा में लॉकर घोटाला हुआ है और पांच लॉकर के साथ छेड़छाड़ कर लाखों की संपत्ति गायब की गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बैंक के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर अब तक जेल भेज चुकी है। लॉकर की डुप्लीकेट चाबी बनाकर लॉकर घोटाला को अंजाम दिया गया था। इस पूरे मामले में डिप्टी मैनेजर और बैंक के दैनिक भेगी कर्मचारी मुख्य आरोपी हैं। डिप्टी मैनेजर ने ही मुख्य आरोपी रिशु को जेवरात दिए थे। पलामू पुलिस ने लॉकर घोटाले के मुख्य आरोपी रिशु की पत्नी को भी आरोपी बना सकती है। फिलहाल रिशु पत्नी समेत फरार है।

  • पटाखे की चिंगारी से कपड़ा गोदाम में लगी आग, 5 लाख का नुकसान

    जमशेदपुर। जुगसलाई के नया बाजार स्थित कपड़े की दुकान आंचल के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई।

    बोरा पट्टी स्थित इस गोदाम में आग से 5 लाख के सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद मौके पर दमकल पहुंची। इसकी वजह जुगसलाई की पतली और तंग गलियां हैं। इस कारण समय रहते दमकल मौके पर नहीं पहुंच पाया। इस बीच स्थानीय लोगों ने अपने-अपने घर से पानी का पाइप निकाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जब तक दमकल गोदाम पर पहुंचती, तब तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। उसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियो ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस दौरान आग से काफी संपत्ति का नुकसान हो चुका था।

  • बढ़े हुए वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर गए लोदना साइडिंग के मजदूर साइडिंग से पावर प्लांट को भेजे जाने वाले कोयले की आपूर्ति और कामकाज ठप


    धनबाद। बढ़े हुए वेतन का भूगतान और वेतन में त्रूटि को दूर करने की मांग को लेकर लोदना क्षेत्र की 6 और 9 नंबर साइडिंग के असंगठित मजदूर से काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। साइडिंग से पावर प्लांट को भेजे जाने वाले कोयले की आपूर्ति ठप हो गई है। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के नेतृत्व में मजदूरों ने साइडिंग के पास प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके बाद काम बंद कर साइडिंग में लाल झंडा लगा दिया। साइडिंग में काम को रोके जाने से कोयला रैक की लोडिंग बाधित हो गई है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बीसीकेयू के पदाधिकारी शिव कुमार सिंह ने कहा कि ठेकेदार पूर्व में किए गए अपने वादा को अभी तक पूरा नहीं किया है। 26 अक्टूबर को प्रबंधन और ठेकेदार के साथ बीसीकेयू के प्रतिनिधियों की वार्ता होनी थी। लेकिन ठेकेदार की ओर से कोई पहल नहीं की गई। वीडीए के रूप में प्रत्येक मजदूरों को एक दिन में लगभग 162 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह राशि सभी मजदूरों को वेतन के साथ जोड़ कर देना चाहिए। ऐसा नहीं हो रहा है। इसलिए आज काम बंद कर दिए हैं। दोनों साइडिंग में लगभग 250 मजदूर काम करते हैं। प्रबंधन मजदूरों के साथ भेदभाव कर रहा है। ऐसा नहीं होने देंगे। जब तक सकारात्मक वार्ता नहीं होती है। आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर मधु बनर्जी, जितेंद्र निषाद, सुरेश भूइयां, देवनंदन पासवान और विनोद पासवान आदि थे।

  • लेवी लेने पहुंचे जेपीसी के 2 उग्रवादियों को पुलिस ने घर दबोचा

    चतरा। टंडवा थाना के आम्रपाली कोल परियोजना कारोबारी से लेवी मांगना जेपीसी नक्सलियों को महंगा पड़ा है।

    चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जेपीसी उग्रवादी के सदस्य बसंत कुमार व अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। टंडवा एसडीपीओ शंभू सिंह के नेतृत्व में गठित टंडवा थाना पुलिस की टीम ने टंडवा-केरेडारी मुख्य पथ स्थित नावाखाप गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। छापेमारी में पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी जब्त किया है। विगत 2 नवंबर को कोल कारोबारी केशो साव से एक लाख रुपये की मांग की गई थी। जिसे लेने के लिए उग्रवादी शुक्रवार को टंडवा पहुंचे थे।