कई ट्रेनों का मार्ग में किया गया बदलाव, स्टेशनों में यात्री कर रहे है हंगामा
धनबाद। कुड़मी आदिवासी समाज का रेल रोको आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है। बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं। इस वजह से एक दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें धनबाद से खुलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। सुबह धनबाद से टाटा जानेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। जिस वजह से अब शाम में रद्द रहेगी। सुबह खुलने वाली झाड़ग्राम-धनबाद मेमू रद्द रहने से अब दोपहर में धनबाद से भी रद्द रहेगी। गोमो से चलने वाली गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस भी रद्द है। आसनसोल, जसीडीह होकर चलने वाली टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को दोनों ओर से रद्द कर दिया गया है। टाटा होकर चलने वाली भुनेश्वर नई दिल्ली राजधानी समेत इस रूट की अन्य ट्रेनों के मार्ग में फेरबदल किया गया है। हावड़ा से नई दिल्ली जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस 22 सितंबर तीन घंटे लेट खुली। रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि नई दिल्ली से हावड़ा जानेवाली ट्रेन काफी लेट से पहुंची। जिस वजह से आज सुबह 8:15 पर खुलने वाली ट्रेन 11:15 पर रवाना हुई। इस ट्रेन का धनबाद आगमन दिन के 11:58 पर है। लेट खुलने के कारण अब दोपहर तीन बजे तक आएगी।
इन ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित धनबाद-टाटा स्वर्णरेख एक्सप्रेस, टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, झाड़ग्राम-धनबाद मेमू, धनबाद-झाड़ग्राम मेमू, गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल मेमू, टाटा-दानापुर एक्सप्रेस और दानापुर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।
इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव भुनेश्वर से आनंदविहार जानेवाली ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज वाया •ाद्रक, मिदनापुर व गोमो होकर चलने की सूचना जारी की गई है। भुनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज टाटा, चांडिल, मूरी के बजाय हिजली, मेदिनीपुर, आद्रा व गोमो होकर चलेगी। नई दिल्ली-•ाुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस आज मूरी, चांडिल और टाटा के बदले गोमो, आद्रा, मेदिनीपुर और हिजली होकर चलेगी।
Lower scores, reflecting more difficult papers, for science students is causing anxiety among those who are seeking admissions in arts programmes in Delhi University
Science students who want to switch streams and be admitted to arts programmes in Delhi University are worried about the competition. (File Representational Photo)
With a higher number of students having largely scored higher in humanities papers than science papers in the Common University Entrance Test, science students who want to switch streams and be admitted to arts programmes in Delhi University are worried about the competition.
Analysis of the scores candidates have received to be placed in the 95 percentile for different subjects in the CUET reflect that the science papers were much harder to score in: in Mathematics, the requisite score is 103.7/200 or 51.%; in Chemistry, it is 129.2 or 64.5%; in Physics, it is 105.05 or 71.3%. On the other hand, in History, it is 165.4 or 82.7%; in Economics, it is 175.8 or 87.9%; in Psychology, it is 190.9 or 95.45%.
The lower scores, reflecting more difficult papers, for science students is causing anxiety among those among them who are seeking admissions in arts programmes in Delhi University. There is no stop on switching streams to be admitted to arts programmes in the university: the eligibility for admission to most of them will count CUET scores for one language and three other subject papers. However, candidates were required to only write the CUET in subjects they studied in class XI and XII.
“I am in the 99.9 percentile in Physics but my score is only around 149. That means that even though I have scored more than 99.9% candidates who have appeared in the same subject, candidates who appeared in arts and commerce papers who have a lower percentile have much higher marks. How can this be compared for admissions? We won’t be anywhere near the competition among the arts students. Getting 45 minutes to answer 40 questions in Maths or Physics is not easy,” said Shubh Agrawal, who wants to study B.A. (Honours) Political Science in DU.
“I am in the 99.3 percentile in Math with 148 normalized marks. A friend of mine who appeared in History is in the 94 percentile for the subject with 174 marks. Us science students are getting high percentile with lower marks but the problem is that DU is giving admission on the basis of normalized marks not percentile because of which we can’t compete with arts students. This particular format is harder for science subjects,” said Ayush Shrivastava, who also wants to be admitted to a B.A. Honours programme in DU.
DU has announced that the score on the basis of which a candidate will be placed on a merit lists for a programme group will be by simply adding up their normalized marks in all the eligibility subjects.
राज्य के कर्मचारी कर सकेंगे नये व पुरानी पेंशन में किसी एक का चुनाव
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का आज ऐलान कर दिया। योजना के मुताबिक राज्य के कर्मचारियों को मौका मिलेगा कि वह अपने स्तर पर नये और पुरानी पेंशन योजना में से किसी एक का चुनाव करे। झारखंड सरकार कर्मचारियों को यह विकल्प दे रही है कि अगर वो चाहें तो नयी पेंशन योजना को भी चुन सकते हैं। कर्मचारियों को आगामी 15 नवंबर तक विकल्प का चयन करने का समय दिया गया है। इस संबंध में कर्मचारी को शपथ पत्र दायर कर जानकारी देनी होगी कि वह किस योजना का चुनाव कर रहे हैं। सरकार की ओर से आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
शपथ पत्र देकर चुन सकते है विकल्प वित्त विभाग की तरफ से जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है कि 1 दिसंबर 2004 से 31 अगस्त 2022 तक नयी अंशदायी पेंशन योजना में नियुक्त कर्मचारी एक शपथ पत्र देकर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का विकल्प चुन सकते हैं। अगर कोई नयी पेंशन योजना भी चुनना चाहता है, तो भी शपथ पत्र देकर इसकी जानकारी देनी होगी। शपथ पत्र का प्रारुप क्या होगा इसे लेकर भी जानकारी दी गयी है। नयी अंशदायी पेंशन योजा के तहत नियुक्त कर्मी अगर पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनते हैं या नयी अंशदायी पेंशन योजना में बने रहना चाहते हैं, तो उनके लिए अनुलग्नक-3 जारी किया गया है। जिसमें इसकी पूरी प्रक्रिया बतायी गयी है।
इंप्लॉयी पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा कर्मचारी शपथ पत्र दायर करने के लिए इंप्लॉयी पोर्टल में लॉग-इन कर सकते हैं। यहीं से शपथ पत्र का प्रारूप एनेक्सर-1 डाउनलोड किया जा सकता है। इस शपथ पत्र को पूरी तरह से तैयार करके इंप्लॉयी पोर्टल पर ही अपलोड करना होगा। इसके साथ मूल प्रति भविष्य निधि निदेशालय के नोडल पदाधिकारी के पास जमा करना होगा।
रांची। आज सुबह हुंडरू फॉल में पत्थरों के बीच फंसे रितिक साहू का एक पैर नजर आते ही गोताखोरों के कदम ठिठक गये। पत्थर के नीचे एक तरफ दायां हाथ दिख रहा था, तो दूसरी ओर दांयी पैर। किसी तरह बचाव दल ने रितिक के शव को बाहर निकाला और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। शव मिलते ही परिजनों के सब्र का बांध टूट गया और वे फूट-फूट कर रोने लगे। वहां मौजूद सगे-संबंधियों ने परिजनों को संभाला।
कल मंगलवार को चंदवे निवासी 17 वर्षीय रितिक अपने चार दोस्तों और पांच लड़कियों के साथ हुंडरू फॉल आया था। घूमने के दौरान रितिक अपनी एक दोस्त के संग सेल्फी लेने लगा, उसी समय सिकिदरी हाइडल से तेज धार में पानी छोड़ा गया। बहाव इतना तेज था कि रितिक और तन्नु पानी में बह निकले। दोस्तों के शोर मचाने पर पर्यटक मित्रों ने तन्नु को तो पानी से निकाल लिया, लेकिन रितिक फिसलन वाली पत्थरों पर से तेज धारा में बह निकला। हाइडल के पानी को रोककर देर शाम तक गोताखोरों ने कोशिश की, पर रितिक को तलाश नहीं सकें। पानी कम होने के बाद आज सुबह रितिक का शव पत्थरों के नीचे खोह में फंसा दिखा। रितिक की मौत की खबर मिलने पर उसके गांव में मातम का माहौल है।
गांडीवअपील : खुद खींचे अपनी लक्ष्मण रेखा
अक्सर रांची और आसपास के फॉल व डैम में युवाओं के डूबने की हृदयविदारक घटनाएं होती रहती है। ऐसी घटनाएं थोड़े समय के लिए लोगों को रुलाती है, झकझोरती है, लेकिन चंद दिनों बाद फिर दूसरी, फिर तीसरी…. आखिर कब तक ऐसी घटनाएं और ऐसी तस्वीरें हमें रुलाती रहेंगी? प्रशासन-सरकार पर दोषारोपण करने की जगह हमें खुद इन पिकनिक स्पॉटों पर अपनी लक्ष्मण रेखा खिंचनी होगी, तभी ऐसी अनहोनी घटनाओं को रोका जा सकेगा। हमें खुद पहल करनी होगी।
लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आज दिनदहाड़े राजद नेता सुरेश राम पर जानलेवा हमला कर दिया। हॉकी स्टिक से अपराधियों ने राजद नेता पर जमकर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर किया गया है। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सुरेश राम पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर लातेहार विधानस•ाा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सुरेश राम लातेहार एसडीएम शेखर कुमार के रिश्तेदार हैं। आज सुबह सुरेश राम अपनी स्कूटी पर सवार होकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे झरीवा टोला स्थित अपने फार्म हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक 3 की संख्या में अपराधी उनके पास पहुंचे और हॉकी स्टिक से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध हॉकी स्टिक से वार किया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। वहीं शरीर के अन्य हिस्से पर भी काफी चोट लगे हैं। राजद नेता सुरेश राम पर अपराधियों के द्वारा हमला किए जाने के बाद वे जमीन पर गिर गए। इधर सुरेश राम के साथ हो रही मारपीट की घटना को देखकर स्थानीय लोग हल्ला मचाए और अपराधियों को खदेड़ा। परंतु अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों के द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया गया परंतु अपराधी ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहे.पहुंचाया गया अस्पताल: इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल सुरेश राम को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा उनका प्राथमिक इलाज किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने गोंडा और साहिबगंज में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए की घोषणा
बोआरीजोर, गोड्डा। राज्य के हर व्यक्ति के सुख-दुख की चिंता सरकार को है । इस मोर्चे पर हर वक्त हम आपके साथ खड़े हैं । आपकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है ।अलग राज्य गठन के बाद पिछले 20 वर्षों से व्याप्त समस्याओं के उलझन से राज्य को निकाल कर विकास को गति देने का काम कर रहे हैं । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड स्थित डुमरिया में आयोजित विकास मेला -सह -जनता दरबार को संबोधित करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब और जरूरतमंद को मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जा जा रहा है।
*_सुखाड़ से निपटने के लिए कर ली है तैयारी_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 वर्षों तक कोरोना से जंग होती रही और इसमें हमने कामयाबी हासिल की । अब कम बारिश से सुखाड़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं । ऐसे में सुखाड़ से जंग की तैयारी भी सरकार ने शुरू कर दी है ।सूखे की वजह से किसानों- मजदूरों का पलायन नहीं हो । उन्हें अपने ही घर में रोजगार मिले, इसके लिए सरकार कई योजनाएं बना रही है । हम ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कोरोना की तरह ही सुखाड़ पर भी जीत हासिल करेंगे।
*_योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बड़ी आबादी गांवों में रहती है। ऐसे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को हम मजबूती देने का काम कर रहे हैं ।सरकार की ज्यादातर योजनाएं ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस सिलसिले में सरकारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि अगर कोई व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आए तो उस पर सहानुभूति और संजीदगी दिखाते हुए उसे योजना का लाभ दें , ताकि हमारी व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हो । इस सिलसिले में जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
*_लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का हो रहा समाधान_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी झारखंड की गिनती पिछड़े राज्य में होती है । इसकी वजह पिछले 20 सालों के दौरान यहां की व्याप्त समस्याएं हैं । पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा विकास को हाशिए पर पर छोड़ना है ।लेकिन, हमारी सरकार कई योजनाओं को तेजी से लागू करने का काम कर रही है। हम एक ऐसी कार्य योजना बना रहे हैं, जिसके माध्यम से यहां के लोगों को मान -सम्मान के साथ उनको उनका हक -अधिकार भी मिले और राज्य में विकास की धार तेज हो सके।
*_राज्य और राज्य वासियों के हित में ले रहे हैं निर्णय_*
मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार राज्य और राज्यवासियों के हित में लगातार कई अहम निर्णय ले रही है । हमारी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांग पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने का निर्णय लिया है ।वही, पुलिसकर्मियों के क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग पर भी सहमति दे दी गयी है ।आंगनबाड़ी सेविका,- सहायिका के लिए सेवा शर्त नियमावली बनाने की मांग पूरी कर ली गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का भी निर्णय ले चुकी है । हमारी सरकार सभी की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उसका समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।
*_गरीबों और जरूरतमंदों की फिक्र कर रही सरकार_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की फिक्र सरकार को है । ऐसे में अधिकांश योजनाएं उनके हित को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी बुजुर्ग, विधवा , दिव्यांग , परित्यक्ता और एकल महिला को पेंशन देंगे सुनिश्चित कर रहे हैं । गरीबों को 10 रुपए में धोती- साड़ी -लूंगी दिया जा रहा है। इसके अलावा नए ग्रीन राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं, ताकि गरीबों को अनाज दे सके। इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जिसके माध्यम से गरीबों ,-जरूरतमंदों को राहत देने का काम हो रहा है।
*_रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा_*
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीर है । बहुत जल्द 50 हज़ार शिक्षकों के पद पर बहाली प्रक्रिया शुरू होने जा रही है ।जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । जबकि, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वरोजगार के लिए सरकार अनुदान आधारित लोन दे रही है। युवा वर्ग इसका लाभ उठाएं और खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दें।
*_मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें_* ================= योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2734. 54 लाख रुपए की लागत से 15 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 40 योजनाओं की आधारशिला रखी । इन योजनाओं पर 18020 .05 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण मुख्यमंत्री ने 5625 लाभुकों के बीच 2701. 65 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया । इसके अंतर्गत 3560 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 178.5 लाख रुपया का चेक सौंपा गया।
नियुक्ति पत्र का वितरण
मुख्यमंत्री ने 18 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने लाभुकों को प्रधानी पट्टा भी प्रदान किया।
लाभुकों का गृह प्रवेश और आवास का स्वीकृति पत्र सौंपना
मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण और डॉ भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत 521 लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा। इन दोनों योजनाओं के कई लाभुकों का गृह प्रवेश भी कराया गया।
इस मौके पर सांसद श्री विजय हांसदा, विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय और जिला परिषद के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष और गोड्डा के उपायुक्त समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए चिराग पासवान ने सरकार पर निशाना साधा है. कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस्तीफे की मांग की जा रही है. बेगूसराय, भागलपुर और सोमवार को वैशाली जिले में फायरिंग के बाद चिराग पासवान ने कहा कि अगर सीएम से बिहार नहीं संभल रहा है तो तुरंत उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही चिराग ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की हैं.
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में वर्तमान में जो स्थिति बनी हुई है उसे देखकर लग रहा है कि बिना देर किये हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि बिहार नें कानून व्यवस्था समाप्त हो चुका है. वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपनी जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है. उन्हें अपनी जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए
पीएम मोदी के सलाहकार अमित खरे ने पत्र भेजकर दी जानकारी, कल होगी बैठक
रांची | भाजपा के वरिष्ठ नेता सह खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा को प्रधानमंत्री केयर्स फंड का बोर्ड ऑफ ट्रस्टी बनाया गया है। कल 21 सितंबर को बोर्ड की मीटिंग होनी है, जिसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। ट्रस्टी के रूप में नामित किए जाने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार सेवानिवृत्त आईएएस अमित खरे ने पत्र भेजकर श्री मुंडा को दी है। इसके साथ ही मीटिंग का एजेंडा भी श्री मुंडा को भेजा गया है। वे इस मीटिंग में फिजिकल अथवा ऑनलाइन मोड में शामिल हो सकेंगे।
क्या है पीएम केयर्स फंड
पीएम केयर्स फंड की स्थापना एक विशेष राष्ट्रीय कोष की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए की गई है | इसका मूल्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की कठिन परिस्थिति से निपटना है | भविष्य में इसका इस्तेमाल दीर्घकालिक संस्थागत क्षमता निर्माण को मुहैया कराने के लिए किया जा सकती है ताकि वे कोई आपात स्थिति उत्पन्न होने पर सफल प्रभावी कार्यवाही कर सके और जन सामान्य को राहत प्रदान कर सके |
इस कोष की कोविड महामारी के दौरान देशभर में कोविड अस्पताल विकसित करने, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन उपकरण उपलब्ध कराने, ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है| इससे कई परिवारों का जीवन और भविष्य बचाने में मदद मिली | इस कोष ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम शुरू की है |इसके अंतर्गत ऐसे बच्चों को सहायता दी जा रही है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है |यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि हमारे करोड़ों देशवासियों ने इस कोष में योगदान देकर त्याग की अनुकरणीय भावना दिखाई|
हजारीबाग से एक और सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है । हजारीबाग के सरकारी बस पड़ाव के समीप होटल कैनरी इन के चौथे तल्ले से एकाएक एक युवक नीचे जमीन पर आ गिरता है और तत्काल उसकी मृत्यु हो जाती है । प्रबंधक के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाती है । पुलिस तत्काल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेती है और चौथी मंजिल के उस कमरे में पहुंचती है जहां से युवक नीचे गिरा था । कमरे में जाने पर एक घायल लड़की मिलती है जिसे तत्काल हजारीबाग सदर अस्पताल भर्ती कराया जाता है ।
आपको बता दें कि होटल में दिए गए आईडी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले का रहने वाला 19 वर्षीय युवक का नाम खेरवाल मंडी है जिसकी मृत्यु हो चुकी है । वही चतरा जिले के सिमरिया की रहने वाली युवती अस्पताल में इलाजरत है । मौके पर पहुंचे सदर पुलिस उपाधीक्षक महेश प्रजापति ने बताया कि अनुसंधान जारी है l हालांकि अभी जो तथ्य उभरकर सामने आए हैं उससे यह प्रेम प्रसंग का मामला नजर आता है ।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं का किया समीक्षा
रांची। झारखंड में चलाये जा रहे विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राज्य के अधिकारियों और जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक की। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विभागवार समीक्षा किये। विभि न्न विभागों की हुई समीक्षा में सीएम ने विभागवार कई निर्देश दिये हैं जो निम्न है :–
ऊर्जा विभाग की समीक्षा के बाद सीएम ने दिए निर्देश 20 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के डीसी को एक ही जगह पर 60 से 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सरकार ने एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली निशुल्क देने की योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्य में किस फीडर से कितनी बिजली बेची जा रही है और कितना रेवेन्यू आ रहा है इसका आकलन किया जाए। बिजली बिल से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए ज्यादा संख्या में सर्टिफिकेट अफसर रखें और ज्यादा बकायेदारों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें।
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग की समीक्षा मुख्यमंत्री ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा की। इस दौरान धान अधिप्राप्ति, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नए राशन कार्ड वितरण, राशन कार्ड आधार सीडिंग, पीटीजी डाकिया योजना और गोदाम निर्माण योजना के प्रगति की जानकारी ली। विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि कम बारिश और सूखे की स्थिति में इस वर्ष 8 लाख मीट्रिक टन धान उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को दिए निर्देश किसान खुद निबंधन करा सके, इसके लिए राज्य भर में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश । इस वर्ष अक्टूबर तक एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण को लेकर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश। यह निर्देश उन जिलों को दिया गया है, जिन्होनें गोदाम निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराया है। इस वर्ष 30 अक्टूबर तक शत प्रतिशत अनाजों का उठाव करने का निर्देश।
आईटीआई भवन को सीआरपीएफ अथवा आईआरबी से खाली कराया जाय श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य के जिन आईटीआई भवन का इस्तेमाल सीआरपीएफ अथवा आईआरबी के द्वारा रहने के लिए किया जा रहा है। उन्हें खाली कराने का निर्देश.इसके अलावा सीआरपीएफ एवं आईआरबी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी उपायुक्तों को दिया गया निर्देश। निजी क्षेत्र में 40 हजार मासिक वेतन तक की नौकरियां स्थानीय युवाओं को देने के लिए बनाई गई नियमावली को अगले माह से लागू करने के निर्देश। जिला स्तर पर प्रवासी मजदूरों के लिए 10 लाख रुपए तक का फंड बनाया जाएगा। जिसमें किसी प्रवासी मजदूर की दुर्घटना में अगर मौत हो जाती है तो उसके आश्रितों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग की समीक्षा मुख्यमंत्री ने राजस्व, भूमि सुधार एवं निबंधन विभाग की दाखिल खारिज उत्तराधिकार नामांतरण, राजस्व संग्रहण और राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने झारखंड में जमीन का सर्वे कराने की दिशा में विभाग ठोस कदम उठाए। उन्होंने इसके लिए अन्य राज्यों में जमीन के सर्वे के लिए अपनाई गई प्रक्रियाओं का अध्ययन का रिपोर्ट तैयार करें और उसके आधार पर राज्य में भी जमीन का सर्वे करने की दिशा में पहल करें।
दाखिल खारिज के मामले लंबित नहीं रहे विभाग के द्वारा बताया गया कि राज्य में दाखिल खारिज के कुल 12 लाख 97 हजार 967 दाखिल खारिज के आवेदन आए। इसमें 5 लाख 84 हजार आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। जबकि 6 लाख 42 हजार आवेदन रिजेक्ट किए गए। वर्तमान में 528 ऐसे आवेदन हैं जो 90 दिनों से ज्यादा समय से लंबित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दाखिल खारिज के मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री के निर्देश दाखिल खारिज के मामले 90 दिनों से ज्यादा लंबित नहीं रहे। इसे सुनिश्चित किया जाय, सभी उपायुक्त इस पर विशेष ध्यान दें । रजिस्ट्री आधारित दाखिल खारिज हो, इसे सुनिश्चित करें। उत्तराधिकार से जुड़े दाखिल खारिज के मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होने वाले दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सुलभता से लाभ मिले। इसके लिए कागजी प्रक्रिया को आसान बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार रोजगार सृजन योजना समेत अन्य योजनाओं में अगर गारंटर की जरूरत होती है, तो वैसे लोगों को गारंटर बनाएं जो उनके पहचान के हो ।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा राज्य में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक 61 लाख घरों में नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके तहत अब तक 14 लाख घरों में नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति हो रही है । वहीं 9 लाख घरों में नल का कनेक्शन देने की योजना को स्वीकृति देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल सहिया को मानदेय देने के लिए जल जीवन मिशन और पंचायती राज व्यवस्था से राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लगभग पूरी । जल सहिया को समय पर मानदेय मिले, इसके लिए सभी डीसी को दिए गए आवश्यक निर्देश।
नामकुम। नामकुम थाना क्षेत्र की चायबागान में एक व्यक्ति दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक का नाम रवि कुमार राम 27 वर्ष वह मूल रूप से गौस मोहल्ला मनी टोला टोला का रहने वाला है। सोमवार की सुबह मृतक की पत्नी पूजा कुमारी अपने मायके से जितिया पर्व मना कर करीब 8 बजे लौटी तो देखा कि उसका पति रवि फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है, पूजा मैं अपने पति को फंदे से उतार रोना शुरू कर दिया।
आसपास के लोग जमा हुए, स्थानीय लोगों ने नामकुम पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में नामकुम पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया है कि रवि पूर्व में ही एक विवाह कर मनी टोला में रहता है और यह पूजा से इसकी दूसरी शादी है। दोनों नाम को स्थित चाय बागान में एक किराए के मकान पर किराया लेकर रहते थे। दोनों के बीच विवाद होता रहता था। वर्तमान में पूजा इसी ओवर ब्रिज एसी रेस्टोरेंट में काम करती है। कोई काम नहीं करता था संभवत इसी को लेकर किसी बात विवाद हुआ हो सकता।
पुंदाग ओपी इलाके में एक दुकान से फिर बम बरामद किया गया है. हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुदांग ओपी प्रभारी ने छापेमारी के दौरान एक दुकान से बम बरामद किया, जिसे जगुआर की बीडीएस टीम ने डिफ्यूज कर दिया. बम मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
सुखदेव नगर इलाके में पिछले सप्ताह पुलिस ने पिंटू नामक व्यक्ति के घर से बम बरामद किया था. आरोपी के पास से एक पिस्टल और गोलियां भी बरामद की गयी थी. सुखदेव नगर इलाके से बरामद बम को डिफ्यूज कर दिया गया था और आरोपी को जेल भेज दिया गया था. यह दूसरी घटना है जब पुंदाग ओपी क्षेत्र में बम बरामद हुआ है.
कुछ महीनों से दोनों में चल रहा था विवाद हत्यारे की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी रांची। चान्हो के खक्सीटोली में आज सुबह राजू उरांव नामक युवक अपनी प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देनें के बाद वह अपने भतिजे के साथ मोटरसाईकिल में सवार हो कर भाग निकला। थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि मृतका 22 वर्षीय खुशबू कुमारी का कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था,हाल के करीब डेढ़ वर्ष से खुशबू अपने प्रेमी राजू उरांव के घर शहनाई टोली में ही पत्नी बन कर रह रही थी,लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था,तब से राजू कई बार खुशबू की हत्या करने की बात बोल चुका था,राजू के बुरे ख्यालात की जानकारी होने पर खुशबू ने अपनी भाभी को बताया था कि राजू उसकी हत्या करना चाहता है इस लिए वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है,तब उसकी भाभी ने भी उसके अपने मां बाप के घर चले जाने को कहा था। उसके बाद खुशबू अपने पिता के घर खक्सी टोला चली गयी,खुशबू के मायके चले जाने के बाद से वह काफी परेशान था,कई बार वह उसे अपने साथ ले जाना चाहा लेकिन वह नहीं गयी,
बाईक पर भतीजे के साथ गया था हत्या करने घटना के संबंध में खुशबू की भाभी ने बताया कि आज सुबह करीब नौ बजे राजू अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल से खुशबू के धर गया था,राजू उरांव का भतीजा मोटरसाईकिल स्टार्ट कर घर के बाहर सड़क पर खड़ा था और राजू बाईक से उतर कर खुशबू के घर गया उसके बाद उसे गोली मार दी,जिससे वह वहीं ढेर हो गयी,गोली की आवाज और घर में मौजूद उसके दो छोटे भाईयों की चीख सुनकर गांव के लोग जमा होने लगे तब तक घटना को अंजाम देने के बाद राजू अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल पर सवार हो कर वहां से फरार हो गया। इधर हत्या की खबर सुनते ही थी थाना प्रभारी रंजय कुमार सदलबल मौके पर पहुंच कर जायजा लिया,और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया,हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में छापामारी शुरु कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
नई दिल्ली । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से मोहाली में तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। इसके बाद भारतीय टीम अपने घर में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। कहा जा रहा है कि इउउक ने इन तमाम मैचों का आयोजन इसलिए किया है ताकि भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छी मैच प्रैक्टिस मिल सके। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन भारतीय परिस्थितियों से बिल्कुल अलग हैं। वहां की पिचों से गेंदबाजों को ज्यादा बाउंस मिलता है। भारत में गेंद बहुत एफर्ट डालने के बाद उछाल लेती है। फिर भारत की पाटा पिच पर खेलकर वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस कैसे मिल सकती है? टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान भारतीय टीम की नजरें इस समय कंडीशन से ज्यादा टीम कॉम्बनेशन पर हैं। एशिया कप में भारतीय टीम फाइनल में •ाी नहीं पहुंच सकी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह सामने आई कि टीम के थिंक टैंक को अब तक यह पता नहीं चल सका है कि बेस्ट कॉम्बिनेशन क्या हो। किससे ओपनिंग कराई जाए और मिडिल ऑर्डर में किस नंबर पर किसे भेजा जाए। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के जरिए अपना बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन जानना चाहती है। यह वजह है कि भारत ने इन दोनों सीरीज के लिए लगभग वही टीम सिलेक्ट की है जो वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी। वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस भारत में मैच खेलकर करने के पीछे दूसरी वजह यह है कि टी-20 क्रिकेट कहीं भी हो पिच बल्लेबाजी के अनुकूल ही होती है। ऑस्ट्रेलिया में बाउंस ज्यादा जरूर होगा लेकिन स्थिति ऐसी भी नहीं होगी कि एशियाई बल्लेबाज ठीक से खेल ही न पाएं। वैसे भी वर्ल्ड कप के दौरान पिच कैसी हो यह मेजबान देश नहीं बल्कि कउउ को तय करना होता है। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया चाहकर भी ऐसी पिचें नहीं बना सकता जहां भारत सहित एशिया के तमाम देशों के बल्लेबाजों को परेशानी हो।
ढाका । 1971 में हुए नरसंहार को बांग्लादेश 50 साल के बाद भी भुला नहीं पाया है। इस नरसंहार के 50 साल के बाद बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध मामलों के मंत्री एकेएम मुजम्मिल हक ने 1971 के नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने की मांग की है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जो भी मुक्ति युद्ध की भावना में विश्वास करते हैं। उन्हें इस नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए एकजुट होना चाहिए। बांग्लादेश समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में प्रेस को संबोधित करते हुए एकेएम मुजम्मिल हक ने कहा कि 1971 के नरसंहार को आजादी के 51 वर्षों के बाद भी अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिल पाई है। मंत्री मुजम्मिल हक ने 9 दिसंबर के अलावा 25 मार्च को अंतरराष्ट्रीय नरसंहार दिवस के रूप में मान्यता देने की मांग की है। एकेएम मुजम्मिल हक ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने अपने स्थानीय सहयोगियों के सहयोग के साथ मिलकर 30 लाख लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। करीब 9 महीने के दौरान उन्होंने दो लाख महिलाओं के साथ अत्याचार किया। इस दौरान उन्होंने घरों में आग लगा दी और बड़े पैमाने पर बांग्लादेश में लूटपाट की थी। बता दें कि 26 मार्च 1971 को शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया था। इसके कारण बांग्लादेश की आजादी के लिए मुक्ति युद्ध शुरू हुआ। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने देश में जमकर नरसंहार किया था। बांग्लादेश की आजादी की इस लड़ाई में भारत ने भी अहम भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने 25 मार्च को राष्ट्रीय नरसंहार दिवस घोषित किया है।
महसा अमिनी की मौत पर भड़कीं ईरानी महिलाएं, बाल काटकर जताया विरोध तेहरान । ईरानी नागरिक महसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। महसा अमिनी के समर्थन में ईरान की महिलाओं ने अब विरोध जताना शुरू कर दिया है। इस बीच, ईरानी महिलाएं महसा अमिनी के समर्थन में अपने बालों को काट रही हैं। एक ईरानी पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिलाओं के बाल काटते हुए वीडियो को साझा किया है। ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि महसा अमिनी की हत्या के विरोध में ईरानी महिलाएं अपने बाल काटकर और हिजाब जलाकर विरोध कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि 7 साल की उम्र से अगर हम अपने बालों को नहीं ढकते हैं, तो हम स्कूल नहीं जा पाएंगे या नौकरी नहीं कर सकेंगे। हम इस रंगभेद व्यवस्था से तंग आ चुके हैं। एक अन्य ट्वीट में ईरानी पत्रकार ने तेहरान विश्वविद्यालय के वीडियो को साझा किया। उन्होंने लिखा कि पुलिस कस्टडी में हुई महसा अमिनी की हत्या के विरोध में सैकड़ों छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ये सभी महसा अमिनी की मौत से काफी दुखी हैं। अलीनेजाद ने एक और ट्वीट में कहा कि कल सुरक्षा बलों ने साघेज शहर में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, लेकिन अब तेहरान भी इस विरोध में शामिल हो गया है। इसके अलावा अलीनेजाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक और वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि बहादुर महिलाएं महसा अमिनी के समर्थन में दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरी हैं, हम सब एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ लोग घायल भी हुए। लेकिन ईरानी जनता गलत काम के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आर्थिक स्थिति को लेकर कहा- विनाशकारी बाढ़ के बावजूद हम कर्ज चुकाने में सक्षम इस्लामाबाद । पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने रविवार को कहा कि देश में विनाशकारी बाढ़ के बावजूद भी हम कर्ज चुकाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभूतपूर्व बाढ़ के बाद भी पाकिस्तान ऋण दायित्वों पर बिल्कुल नहीं चूकेगा। पाकिस्तान में भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। देश में बाढ़ से करीब 33 मिलियन से लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे अरबों डालर का नुकसान हुआ है और देशभर में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद, चर्चा है कि पाकिस्तान कर्ज चुकाने में पिछड़ जाएगा। वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने समाचार एजेंसी को बताया, ‘चुनौतीपूर्ण माहौल को देखते हुए, देश में स्थिरता का रास्ता थोड़ा मुश्किल पहले से ही था और यह अभी और भी कठिन हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर हम कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक लेते हैं तो हम कर्ज चुकाने में डिफाल्ट नहीं होंगे। बिल्कुल नहीं।’ उन्होंने कहा कि कड़े नीतिगत फैसलों की बदौलत ही पाकिस्तान कई महीनों बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का विश्वास जीत पाया है और कटऋ कार्यक्रम को पटरी पर लाने में सफल रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ के बावजूद भी ज्यादातर स्थिरीकरण नीतियां और लक्ष्य अभी भी ट्रैक पर हैं, जिसमें घटते विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि शामिल है। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंत में कटऋ फंडिंग में 1.12 बिलियन डालर मिलने के बावजूद केंद्रीय बैंक का भंडार 8.6 बिलियन डालर है, जो कि केवल एक महीने के आयात के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अभी भी 4 अरब डालर तक भंडार बढ़ाने में सक्षम होगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि बाढ़ के बाद चालू खाता घाटा 2 अरब डालर से अधिक नहीं बढ़ेगा।
बाइडन की चीन को चेतावनी, बोले- ताइवान पर हुआ हमला तो अमेरिकी सेना भी लड़ेगी जंग वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी सेना चीनी आक्रमण की स्थिति में ताइवान की रक्षा करेगी। चीन-ताइवान मुद्दे पर यह उनका अब तक का सबसे स्पष्ट बयान आया है। एक साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी सेना चीन द्वारा ताइवान पर हमला किए जाने के बाद उसकी रक्षा करेगी? इसके जवाब में बाइडन ने उत्तर दिया, हां-बिलकुल। बाइडन के इस बयान के बाद टिप्पणी करते हुए व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान के प्रति अमेरिकी नीति नहीं बदली है। प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति पहले भी यह कह चुके हैं कि अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। बता दें कि बाइडन के साथ सीबीएस द्वारा लिया गया यह इंटरव्यू पिछले हफ्ते आयोजित किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति आज महारानी एलिजाबेथ कक के अंतिम संस्कार के लिए ब्रिटेन में आए हैं। गौरतलब है कि अमेरिका लंबे समय से यह स्पष्ट नहीं करने की नीति पर अड़ा हुआ था कि वह ताइवान पर हमले का सैन्य जवाब देगा या नहीं। हालांकि अपने 60 मिनट के साक्षात्कार में बाइडन ने दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं किया है और वन-चाइना नीति के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ताइवान को देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है।
अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भी अगले 3 महीनों के भीतर टिकटॉक और पबजी पर लगाएगी बैन काबुल । टिकटॉक और पबजी ऐप कई देशों में प्रतिबंधित हैं। कई देशों में बैन होने के बाद अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी इन दोनों ऐप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। तालिबान के नेतृत्व वाले दूरसंचार विभाग की एक घोषणा का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि तालिबान अगले 3 महीनों के भीतर अफगानिस्तान में टिकटॉक और पबजी ऐप पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान ने सुरक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों और शरिया कानून प्रवर्तन प्रशासन के एक प्रतिनिधि के साथ बैठक में इन ऐप्स के प्रतिबंध की घोषणा की है। इसी बैठक में अफगानिस्तान में टिकटॉक और पबजी दोनों पर 90 दिनों के भीतर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के दूरसंचार और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने इस प्रतिबंध के संबंध में जानकारी साझा की है और निर्धारित समय के भीतर दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। बता दें कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान के नेतृत्व में एक अंतरिम अफगान सरकार पिछले साल 15 अगस्त को सत्ता में आई थी। अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण से इस देश को आर्थिक संकट और भोजन की कमी से जूझना पड़ा रहा है। अफगानिस्तान में मानवीय संकट भी काफी बढ़ गया है। तालिबान में मानवाधिकारों के व्यापक उल्लंघन, महिलाओं और लड़कियों को उनकी स्वतंत्रता से वंचित करने के डर से हजारों अफगानी नागरिक देश छोड़कर भाग गए हैं।
एयर रेस के दौरान हुआ हादसा, पायलट की मौत नेवाडा : अमेरिका के नेवादा स्टेट में एक जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। हादसा रेनो एयर रेस के दौरान हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस के दौरान कई जेट्स ने उड़ान भरी। इनमें से एक जेट अचानक ही गिरता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही जेट जमीन से टकराया उसमें आग लग गई। घटनास्थल पर धूएं का गुबार उठा और जेट का मलबा दिखा। ऑडियंस में बैठे लोगों ने हादसे का शिकार हुए जेट को खतरनाक बताया। लोगों ने कहा कि क्रैश होने के बाद जेट आग के गोले की तरह दिख रहा था। जेट के क्रैश होने के बाद मेडिकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही पायलट की पहचान बताई जाएगी। रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन के चेयरमैन और उएड फ्रेड टेलिंग ने कहा- इस एयर रेसिंग इवेंट में 152 जेट्स ने हिस्सा लिया। 156 पायलट्स मौजूद थे। एयर रेसिंग के तीसरे लैप के दौरान भयानक हादसा हो गया। इसमें पायलट की मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह फिलहाल नहीं पता चली है। नेशनल ट्रांस्पोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस हादसे की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा- हादसे के बाद बाकी सभी जेट्स की लैंडिंग करवाई गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। 2022 के सभी रेस ऑपरेशन सस्पेंड कर दिए गए हैं। हम हादसे में मारे गए पायलट के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बीते 16 सितंबर को निक जोनस का बर्थडे था जिसे खास बनाने में प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर निक जोनस के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें निक के बर्थडे पर क्लिक की गई सभी तस्वीरों का कलेक्शन है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत पोस्ट लिखा। प्रियंका ने इस तरह जताया प्यार प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, तुम्हारी जिंदगी में खुशियां और चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहे। आई लव यू निक जोनस। ये एक ऐसा वीकेंड था जिसने मेरा दिल खुशियों से भर दिया। इसकी शुरूआत मेरी मेरे पति का 30वां बर्थडे सेलिब्रेट करने की कोशिश के तौर पर हुई लेकिन अंत इससे कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर हुआ। फैमिली को कहा थैंक्स प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ह्यनिक जोनस के स•ाी दोस्त और परिवार के सदस्यों ने इसे ढेर सारी खुशियों और प्यार से भर दिया। तुम घर से दूर हमारे लिए एक घर ही हो। इस अतुल्य आदमी के लिए एक परफेक्ट सेलिब्रेशन तैयार करने के लिए मैं आप सभी का पर्याप्त रूप से कभी शुक्रिया नहीं कर पाऊंगी। गोल्फ कोर्स में बिताया दिन इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन खास लोगों के नाम लिखे हैं जिन्होंने निक जोनस के बर्थडे को खास बनाने में उनकी मदद की। इनमें ज्यादातर निक जोनस के परिवार के सदस्य या फिर उनके दोस्त हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने यह पूरा दिन गोल्फ कोर्स में ही बिताया।
चंडीगढ़ । मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (उव) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के मामले में स्टूडेंट्स का धरना रात 1.30 बजे खत्म हुआ। रोपड़ रेंज के ऊकॠ गुरप्रीत भूल्लर और मोहाली के ऊउ अमित तलवार ने भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी। यूनिवर्सिटी में अब 24 सितंबर तक नॉन टीचिंग डे घोषित कर दिया गया है। इस मामले से सहमी लड़कियों ने हॉस्टल खाली करने शुरू कर दिए हैं। उनके माता-पिता सुबह ही बेटियों को लेने पहुंच गए। इस मामले में आरोपी दो युवकों को हिमाचल पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की •ाी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती है। देर शाम दोनों युवक पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। सन्नी (23 साल) एक बेकरी में, तो रंकज (31 साल) ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। रंकज मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का है। इनसे अब वीडियो मंगवाने और उसे वायरल करने के मकसद के बारे में पूछताछ होगी।
स्टूडेंट्स की मांग प्रशासन ने मानी सूत्रों के मुताबिक, स्टूडेंट्स ने पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन से शनिवार रात हुए मामले की पारदर्शी जांच, शनिवार को हुए लाठीचार्ज की जांच, अस्पताल में भर्ती स्टूडेंट्स को मुआवजा देने, गर्ल्स हॉस्टल का टाइम 8:30 से बढ़ाकर 9:30 बजे तक करने और हॉस्टल के सभी वॉर्डन बदलने की मांग रखी है। दोनों पक्षों की ओर से स्टूडेंट्स को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। स्टूडेंट्स को शांत करने के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजी गई स्टूडेंट को मौके पर लाया गया। हालांकि उसने अपना मुंह ढंक रखा था। दावा किया गया था कि घटना के बाद युवती ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि प्रशासन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।
पुलिस के इनकार पर भड़के स्टूडेंट्स रविवार सुबह मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भूल्लर मामले की जांच के लिए उव कैंपस पहुंचे। उव मैनेजमेंट के साथ-साथ इन दोनों अफसरों ने दावा किया कि किसी छात्रा का कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ और स्टूडेंट्स को गलतफहमी हो गई थी। इसी बात से यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भड़क उठे। प्रदर्शनकारी छात्राओं के अनुसार, आरोपी लड़की खुद मान चुकी है कि उसने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजे मगर पंजाब पुलिस कह रही है कि लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बनाया। इसके अलावा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुछ अधिकारियों ने लड़कियों के कपड़ों को लेकर भी कमेंट किए। इससे उनमें नाराजगी है।
चर्चा है कि सीएम हेमंत सोरेन अब न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सकते हैं. मामला सीएम रहते हुए अपने नाम पर खनन पट्टा आवंटित करने के मामले में हेमंत सोरेन को कथित तौर पर अयोग्य करार देने की सिफारिश संबंधी चुनाव आयोग के पत्र को राज्यपाल द्वारा सार्वजनिक नहीं करने का है. इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंचने से पहले सीएम सोरेन दिल्ली में बड़े वकीलों के संपर्क में हैं. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों से भी सलाह मशविरा कर रहे हैं. इन वकीलों में कपिल सिब्बल,पी चिदंबरम सहित अन्य का नाम लिया जा रहा है. वाजिब कानूनी परामर्श के बाद वे जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं.
गत गुरुवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात के बाद अचानक दिल्ली जाने से राज्य में सियासी पारा चढ़ गया. कहा तो ये जा रहा है कि वे ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में विधि विशेषज्ञों से राय लेने दिल्ली गए हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सूत्र यह भी बता रहे हैं कि वे शुक्रवार की देर शाम रांची लौट आये.
ता दें कि 25 अगस्त से राजभवन पर सबकी निगाहें टिकी थीं. निर्वाचन आयोग के मंतव्य को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे, मगर 15 सितंबर तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ. लिहाजा हेमंत सोरेन अपने साथ दो पेज का ज्ञापन ले कर राज्यपाल रमेश बैस से मिलने पहुंच गए. हेमंत सोरेन से निर्वाचन आयोग के मंतव्य की एक प्रति उपलब्ध कराने की इच्छा जाहिर की. राज्यपाल से मिलने के बाद शाम को करीब 6 बजे जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिये रवाना हो गये थे. उनके दिल्ली जाने के बाद से ही सियासी हलकों में तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गयी थीं.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये पत्र को सार्वजनिक करने को लेकर एक सितंबर को यूपीए का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल रमेश बैस से मिला था. इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि हां, भारत निर्वाचन आयोग से पत्र मिला है, शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट करेंगे. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस संदर्भ में शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया था. राज्यपाल द्वारा प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था.
हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के सिवाने नदी पुल प भीषण सड़क दुर्घटना हुई है गिरिडीह से सिख समुदाय के लोगों के द्वारा रांची गुरुद्वारा अरदास कीर्तन में जाने के लिए निकले थे । बताया जाता है कि तीखे मोड़ के कारण बस पुल से नीचे जा गिरी जिसमें कुल 60 लोग सवार थे जिसमे अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है ।
वही कई लोग अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हैं . बस में अन्य लोग भी घायल हैं। जिनकी स्थिति को देखते हुए कुछ घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया । वहीं अन्य घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है । कुछ यात्रियों के गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रांची के रिम्स अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही है । इस भीषण सड़क हादसे में स्थानीय लोग पुलिस एवं पत्रकारों ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । वही हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर में सिख समुदाय के साथ साथ भारी संख्या में आम शहरी मदद के लिए पहुंचे हैं ।
मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था करवाने में लगे हुए नजर आए सड़क हादसा के बाद हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय मौके पर पहुंचकर जहां घायलों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था देखने में जुटी हैं वही पुलिस अधीक्षक भी साथ में मौजूद रहे आपको बता दें कि नैंसी सहाय ने बताया कि 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है वहीं हजारीबाग के निजी अस्पताल क्षितिज एवं आरोग्य में भी लोगों का इलाज करवाया जा रहा है हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगभग 3 दर्जन लोगों का इलाज जारी है
रमेश बैस ने राजभवन में किया मोदी@20 पुस्तक का विमोचन
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव और उनकी लोकप्रियता सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विश्वव्यापी है। आज पूरा राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। यह कहना था झारखंड के गवर्नर रमेश बैस का। राज्यपाल आज राज भवन में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन पर आधारित “मोदी@ 20 पुस्तक” का विमोचन कर रहे थे। उक्त अवसर पर सांसद दीपक प्रकाश, सांसद आदित्य साहू, विधायक भानु प्रताप शाही, कुलपतिगण, प्रबुद्धजन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गवर्नर श्री बैस ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से पूरे विश्व में भारत का गौरव एवं सम्मान बढ़ाया है।
मोदी के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं बैस
राज्यपाल ने कहा कि श्री मोदी के साथ उन्हें लंबे समय तक कार्य करने का अवसर मिला। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के पूर्व श्री मोदी छत्तीसगढ़ के प्रभारी हुआ करते थे। उनका काम करने का ढ़ंग जमीनी रहा। वे सदा देश की सोचते रहते थे। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का विज़न ही हैं कि उनकी पहल पर पूरा विश्व आज ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाता है। योग समस्त विश्व को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के सहज माध्यम के रूप में उभरा है। यह पूरी दुनिया को भारत का महान उपहार है। प्रधानमंत्री का मानना है कि जनसंवाद की प्रक्रिया के बिना जन भागीदारी अधूरी है, वे सदैव जनता से संवाद स्थापित कर उन्हें विकास के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने जनता के लिए कई लोक-कल्याणकारी योजनाएँ धरातल पर उतारा है। राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न नीतियों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा किए जा रहे प्रयासों में उनके संकल्प एवं उनकी दूरदर्शिता को निकट से देखा जा सकता है, चाहे वो खुले में शौच का मुद्दा हो या स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन हो या फिर वोकल फॉर लोकल, डिजिटल इंडिया हो या मेक इन इंडिया। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का आह्वान भारत के उत्थान का मूलमंत्र बन चुका है। जम्मू-कश्मीर में संवैधानिक सुधार प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही संभव हो सका है।
युवाओं को पढ़नी चाहिए मोदी@20
राज्यपाल ने मोदी@ 20 पुस्तक के संदर्भ में कहा कि यह पुस्तक अत्यंत उपयोगी है। युवा पीढ़ी को यह पुस्तक अवश्य पढनी चाहिए। यह किताब प्रधानमंत्री जी के विज़न को दर्शाती है। मेरी दृष्टि में, यह पुस्तक सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का तो सदा पथ-प्रदर्शन करती ही रहेगी, साथ ही हमारे युवाओं के लिए प्रेरणादायक भी होगी। प्रस्तावना के बाद इस पुस्तक में पाँच खंड हैं। प्रत्येक अध्याय एक प्रख्यात विशेषज्ञ द्वारा लिखा गया है। शोबाना कामिनेनी, सुरजीत एस० भाला, गृह मंत्री अमित शाह, डॉ० शमिका रवि, उदय एस० कोटक, अनुपम खेर, अशोक गुलाटी, डॉ० देवी शेट्ठी, नंदन नीलेकणी, नृपेंद्र मिश्रा, सदगुरु, सुधा मूर्ति, अजित डोभाल और डॉ० एस जयशंकर द्वारा इस पुस्तक में आदरणीय प्राधानमंत्री जी के संदर्भ में काफी कुछ लिखा गया है। राज्यपाल महोदय ने कहा कि इस पुस्तक में माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने प्रधानमंत्री जी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए लिखा है कि मोदी जी ने निस्संदेह समाज में जो कुछ भी देखा, अनुभव किया और सीखा है, उससे शासन में उनकी नीतियाँ प्रभावित हुई हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत अभियान ऐसी अवधारनाएं थीं, जो प्रधानमंत्री जी के दिमाग में उनकी निरंतर यात्राओं के शुरुआती दिनों से घूम रहीं थीं। कृषि वैज्ञानिक अशोक गुलाटी ने कृषि क्षेत्र प्रबंधन पर लिखा है। प्रमुख चिकित्सा पेशेवर डॉ० देवी शेट्ठी कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में शासन की प्रतिक्रिया का विश्लेषण करती है। हमने मानव इतिहास में अभूतपूर्व चुनौती का सामना किया। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारा देश टीकाकरण के मामले में न केवल आत्मनिर्भर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की भी हमने सहायता की। सांसद श्री दीपक प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि यह पुस्तक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 20 वर्षों के सफर पर आधारित है जिसे विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया। उन्होंने कच्छ इलाके में भू-कम्प आने के बाद जिस प्रकार जनसेवा का कार्य किया, वह अद्वितीय है। उनके नेतृत्व में गुजरात में सामाजिक, आर्थिक, ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की, पूरे देश में गुजरात मॉडल की सराहना होने लगी। प्रधानमंत्री बनने के बाद वे देश के विकास हेतु सदा तत्पर रहते हैं। उनके विचारों में नेशन फ़र्स्ट की भावना सदा सब देख सकते हैं। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। कृषि क्षेत्र में उन्होंने क्रान्ति लाने का कार्य किया। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री जी द्वारा बहुत सशक्त एवं प्रभावशाली कदम उठाए गए। प्रधानमंत्री जी ने अपने जीवन में कर्म को प्रधानता दी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने हर देशवासी का मान-सम्मान बढ़ाया। मंच संचालन विधायक श्री भानु प्रताप शाही ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रेम मित्तल द्वारा किया गया।
झारखंड के हजारीबाग में फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा सामने आया है। जहां लोन पर लिए ट्रैक्टर के कुछ रकम बाकी होने पर ट्रैक्टर ले जा रहे फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से जब दिव्यांग किसान की बेटी ने आई कार्ड दिखाने की मांग की तो फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने गुस्से में आकर किसान की 27 साल की बेटी को ट्रैक्टर से कुचल डाला। युवती की मौत हो गई। बताया जाता है कि मोनिका तीन माह की गर्भवती भी थी।
हजारीबाग के इचाक में यह जघन्य घटना हुई है । वसूली एजेंट कर्ज की किस्त में देरी पर ट्रैक्टर जब्त करने आए थे। बकाए को लेकर विवाद के बाद जबरन ट्रैक्टर ले जाने लगे। बेटी ने रोकना चाहा तो उसी ट्रैक्टर से रौंद दिया। मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। दो दिन पहले कंपनी की ओर से मैसेज आया कि बकाया किस्त 120,000 रुपये जमा करें। लेकिन मिथिलेश तय तिथि पर नहीं पहुंच पाए।
इसी बीच ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर खड़ा था। वहां एक कार से चार लोग पहुंचे। उनमें से एक ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगा। तब एक पेट्रोल पंपकर्मी ने इसकी सूचना दी। इसके बाद वह बकाया रकम लेकर मोनिका के साथ घर से निकले। उन्हें बरियठ के समीप उनका ट्रैक्टर दिखा। मिथिलेश ने उन लोगों को रोका। ट्रैक्टर के पीछे-पीछे चल रही कार भी रुकी। कार से एक शख्स निकला और कहा कि एक लाख 30 हजार रुपये लेकर ऑफिस पहुंचो।
मिथिलेश ने कहा कि मैं रुपए लेकर आया हूं लेकिन आप पहचान बताइये। इस पर उसने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का जोनल मैनेजर बताया। तब मिथिलेश ने उससे प्रमाण मांगा। इसके बाद वह शख्स आगबबूला हो गया और ट्रैक्टर बढ़ाने का इशारा किया। मोनिका ने जब रोका तो चालक उसे कुचलते हुए बढ़ गया। इलाज के लिए रिम्स लाने के दौरान उसकी मौत हो गई।