चिट्ठी सौंप कर मांगी निर्वाचन आयोग के फैसले की जानकारी
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल रमेश बैस से मिलने आज राजभवन पहुंचे। गवर्नर से मिलकर सीएम ने उन्हें एक पत्र सौंपी है जिसमें उन्होंने मांग की है कि निर्वाचन आयोग से उनकी सदस्यता को लेकर जो सुझाव या निर्देश आया है उसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री को उपलब्ध करवाई जाए। मुख्यमंत्री ने गवर्नर से मिलकर उनको यह बताया है कि खनन लीज के मामले में भाजपा जिस तरीके से राज्य में दुष्प्रचार कर रही है, उससे राज्य की प्रशासनिक और सामाजिक परिस्थिति में काफी ऊहापोह है। सीएम ने गवर्नर से मांग की है कि इस अनिश्चितता की स्थिति को दूर करने के लिए चुनाव आयोग के फैसले की कॉपी उन्हें मुहैया कराने के साथ ही इस मामले में उचित निर्णय लिया जाए ताकि राज्य में सामान्य तरीके से कामकाज संचालन हो सके।
कल ही मुख्यमंत्री ने 1932 खतियान को कैबिनेट में मंजूरी दी है और आज सीएम का राज्यपाल से यूं मिलने जाना काफी अहम माना जा रहा है। पहले ही 25 अगस्त को चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री की सदस्यता को लेकर जो फैसला राज्यपाल को बताया है, राज्यपाल ने उसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसे में 1932 का मास्टर स्ट्रोक लाना, ओबीसी को 27% आरक्षण देना इन तमाम चीजों को सामने रखने के बाद राज्यपाल से मिलने जाना कई मायनों में अहम है। सियासी गलियारों में इस मुलाकात को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण, कुल 77 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान देने का प्रस्ताव
रांची। हेमंत सोरेन कैबिनेट ने आज कई बड़े फैसलें लिये है। कैबिनेट ने 1932 के खतियान के आधार पर नियोजन नीति बनाने और राज्य के ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट ने आज कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगायी है। इसमें सबसे अहम प्रस्ताव 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नियोजन नीति बनाने का प्रस्ताव पारित करना है। इसके अलावा ओबीसी को झारखंड में 27 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर भी मुहर लगायी गयी। आरक्षण को लेकर सरकार ने कैबिनेट में एक विधेयक लाया है। जिसमें एससी को 12 प्रतिशत, एसटी को 28 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 15 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग को 12 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत यानी कुल 77 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
हेमंत सोरेन सरकार कैबिनेट द्वारा लिए गए अन्य निर्णयों में • किसानों को 90%अनुदान पर रबी बीज देने का निर्णय, पहले 50 फीसदी अनुदान की व्यवस्था थी। • आंगनबाड़ी केन्द्रों में ताजा पोषाहार के लिए घरेलू गैस कनेक्शन और गैस सिलिंडर के लिए निर्धारित दर में वृद्धि का फैसला। • पोषाहार के लिए बरतनों की क्रय और रखरखाव की राशि स्वीकृति की गई। • झारखंड के 86 प्रखंडों के आवासीय भवन निर्माण के लिए 468.80 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति। • झारखंड भवन दिल्ली के सात वाहन चालकों के पद सृजन की स्वीकृति। • सीसीएल सीएसआर फंड के तहत रांची विश्वविद्यालय परिसर में 5000 क्षमता वाले पुस्तकालय का निर्माण होगा, जिसपर 62 करोड़ 47 हजार 300 की लागत आयेगी। • कोल्हान विश्वविद्यालय के डिग्री महाविद्यालय जुगसलाई के वि•िान्न पदों का सृजन की स्वीकृति। • बिनोबा •ाावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के 5 कॉलेजों में 45 विभिन्न पदों की स्वीकृति। • धनबाद के गोविंदपुर में अंतर्राज्यीय बस पड़ाव के लिए 48 करोड़ की स्वीकृति। • झारखंड विधानसभा में नियुक्ति प्रोन्नति अनियमितता की न्यायमूर्ति एस जे मुखोपाध्याय के नेतृत्व में ज्यूडिशियल जांच का निर्णय। • रांची सिवरेज ड्रेनेज के लिए 31 करोड़ 16 लाख 97 हजार की स्वीकृति। • नीलिमा केरकेट्टा को जेपीएससी अध्यक्ष बनाने की स्वीकृति। • मंत्रियों के स्कॉट वाहन के लिए 4 करोड़ की स्वीकृति। • स्कूली बच्चों को पांच दिन अंडा, फल देने के लिए 260 करोड़ की स्वीकृति। • अरुण कुमार एक्का सेवानिवृत्त झाप्रसे को एक महीने के वेतन बतौर दंड अधिरोपित करने का निर्णय। • कॉलेजों में घंटी आधारित शिक्षकों की अवधि विस्तार 31 मार्च 2023 तक की स्वीकृति। • आंगनबाड़ी केन्द्रों, लघु केन्द्रों के 3 से 6 वर्ष के बच्चों को दो सेट में गर्म पोशाक उपलब्ध कराने की अनुमति, प्रति स्वेटर की कीमत 200 रुपए होंगे। • इटकी में 120 से 150 एकड़ में खुलेगा अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 99 वर्ष के लिए जमीन मुहैया कराने का कैबिनेट ने लिया निर्णय। • झारखंड में 1932 के खतियान के आधार पर होगा स्थानीयता ,कैबिनेट ने विधेयक की गठन की मंजूरी दी। • झारखंड पदों एवं सेवाओं के रिक्तियों में यथा संशोधित विधेयक 2022 की स्वीकृति। • आरक्षण का दायरा बढ़ा, कुल 77 प्रतिशत झारखंड में होगा आरक्षण। • अनुसूचित जाति को 12%, एसटी को 28%, ओबीसी 1 को 15% ओबीसी 2 को 12% आरक्षण की मंजूरी। भारत सरकार को भेजा जायेगा प्रस्ताव।
गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट टूट गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त लिफ्ट में 8 लोग सवार थे. 1 व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिर पड़ी, जिससे कारण हादसा हो गया.
सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने बताया कि सभी विधायक भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिया लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो स्काइरिया, संकल्प अमोलकर और रोडोल्फो फर्नांनडिज का नाम शामिल है।
मांडर के मुड़मा का रहने वाला था मृतक संजय महतो 2021 में दुष्कर्म के मामले में धुर्वा थाना से गया था जेल बिमार होने के बाद जेल प्रशासन ईलाज के लिए भेजा था रिम्स रांची। बिरसा मुंडा जेल से ईलाज के लिए रिम्स लाये गये कैदी संजय महतो की आज रिम्स में मौत हो गयी। मृतक संजय महतो को धुर्वा थाना की पुलिस एक यवती के साथ दुष्कर्म करने अरोप में वर्ष 2021 में जेल भेजा था। तब से वह जेल में बंद था। उसके मामले में कोर्ट में ट्राईल चल रहा था। जेल में वह कुछ दिनों से बिमार चल रहा था,जिसका ईलाज जेल किया जा रहा था। आज सुबह उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद जेल प्रशासन ने उसे ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया था। जहां उसने आज अंतिम सांसें ली। मालूम हो कि संजय महतो मूल रुप से मांडर थाना के मुड़मा का रहने वाला था। जेल प्रशासन उसकी मौत की खबर मांडर थाना पुलिस और उसके परिजनों को दी गयी। इधर जेल अधीक्षक ने संजय महतो की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। मालूम हो कि कुछ दिन पहले •ाी नरकोपी थाना की पुलिस दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सहरुदीन अंसारी को भी जेल भेजा था। जेल में उसकी तबियत खराब होने के बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था। 10 सितंबर को रिम्स में उसकी भी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिस मामले में ग्रामीणों ने नरकोपी थाने में जम कर बवाल काटा था। जिससे बाद ग्रामीणों की डीमांड के बाद कई पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है।
देश की 4 प्रमुख पीठों में शामिल ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का आज मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित गोटेगांव के समीप झोतेश्वर धाम में निधन हो गया। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने झोतेश्वर धाम परिसर में स्थित अपने आश्रम में अपरान्ह अंतिम सांस ली।
वे अपने जीवन के 98 वर्ष पूरे कर चुके थे। अंतिम समय में शंकराचार्य के अनुयायी और शिष्य उनके समीप थे। उनके बृह्मलीन होने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रों से भक्तों की भीड़ आश्रम की ओर पहुंचने लगी।
झोतेश्वर धाम सूत्रों के अनुसार स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की पार्थिव देह को पालकी में रखकर आज शाम को ही झोतेश्वर धाम में दर्शनार्थ रखा जाएगा। भक्त और अनुयायी उनके अंतिम दर्शन लाभ ले सकेंगे। अनुयायी कल यानी सोमवार को भी उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को ही किए जाने की संभावना है।
अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए. इस दौरान जहां एक तरफ हर्ष और उल्लास की खबरें आईं वहीं दूसरी तरफ हरियाणा से बेहद दुखद खबरें मिलीं. यहां गणपति विसर्जन के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इन दुर्घटनाओं पर शोक जताया है और परिवार की मदद का भरोसा दिलाया है.
महेंद्रगढ़ में नहर में गणपति विसर्जन के दौरान 4 लोगों के डूबने और सोनीपत में यमुना नदी में 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई. महेंद्रगढ़ के मामले में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि 4 लोगों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था. बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़ में नहर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान करंट लगने से 9 लोग बह भी गए थे. अब NDRF की टीम के साथ मिलकर जिला प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कुछ लोगों को बचा लिया गया है.
आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव में दो पक्षों के बीच झड़प में युवक पर पेट्रोल डालकर माचिस मार दिया गया है. पीड़ित दीपक सोनी इस घटना में बुरी तरह झुलस गया है. युवक का सर और चेहरा जल गया है. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलने पर थाना पर प्रभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और जख्मी युवक को अस्पताल लाया. उधर घटना के बाद गांव में आक्रोश में माहौल है.
पीड़ित दीपक सोनी ने बताया कि ‘हमारे घर के पास असम असमुदुद्दीन अंसारी दूसरे अन्य व्यक्ति से किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा और गाली गलौज कर रहा था. जिसके बाद मैं अपने घर से निकला और बीच बचाव करने का प्रयास किया. उतना ही में असमुदुद्दीन अंसारी के द्वारा मेरे ऊपर गाली गलौज करते हुए पेट्रोल छिड़ककर माचिस मार कर हत्या करने का प्रयास किया गया. घटना के बाद किस तरह आसपास के लोगों के द्वारा बीच-बचाव कर कर मुझे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है. ‘ घटना लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी.
दिल्ली के आजाद मार्केट मे आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग ध्वस्त हो गयी है. जिसके मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है. जब कि कई लोगों की दबे होने की आशंका जतायी जा रही है. रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों को बाहर निकाल लिया है.
बताया जा रहा है कि आज सुबह 8 बजे यह हादसा हुआ था. जब बिल्डिंग में 15 मजदूर काम कर रहे थे. हादसे के बाद दमकल और प्रशासन को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक कुछ स्कूली बच्चे भी वहां से गुजर रहे थे. एक चशमदीद के मुताबिक कुछ बच्चे भी मलबे में दबे हो सकते हैं.
हादसे के बाद से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य जारी है.जिस इलाके में हादसा हुआ है वह रिहायशी इलाका है.ऐसे में रेस्क्यू टीम के लिए राहत और बचाव कार्य मुश्किल माना जा रहा है. हादस प्लॉट नंबर 754 में हुआ है.
पोक्सो के विशेष अदालत ने सजा सुनायी है. न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने गुरुवार को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनायी है. अदालत ने दोषियों बेड़ो थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी तीनों अभियुक्त संजय उरांव (22), संजय महली (29) और राजू उरांव (26) को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनायी है. सजा के साथ दोषियों को 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर अभियुक्तों को छह महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी. अदालत ने उक्त आरोप में तीनों दोषियों को तीन सितंबर को दोषी पाया था.
नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ शादी समारोह में शामिल होने के बाद 17 मई 2019 की रात 11.30 बजे घर लौट रही थी. जब दोनों राजकीय मध्य विद्यालय बेड़ो के पास पहुंची तभी उक्त अभियुक्तों ने पीड़िता को अपने कब्जे में लेकर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया. अभियुक्त संजय उरांव ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. जबकि संजय महली और राजू उरांव ने उसका साथ दिया था. घटना के तीन बाद 20 मई को बेड़ो थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के दौरान उसकी छोटी बहन भागने में सफल रही थी. प्राथमिकी के बाद एक जून 2019 को अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. तब से सभी अभियुक्त जेल में ही हैं.
वहीं मामले में दोषी अन्य तीन अभियुक्तों अमर महली, सुखदेव उरांव एवं सूरज चिक बड़ाईक को एक-एक साल की सजा सुनायी गई है. मामले के सुनवाई के दौरान एपीपी मोहन कुमार ने सात गवाहों को प्रस्तुत किया था. जिसके आधार पर अभियुक्तों के सजा सुनायी गई.
Ranchi : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार को रांची लौट आये. राज्यपाल के रांची लौटने से एक बार फिर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी फिर से तेज हो गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग की रिपोर्ट पर राज्यपाल की ओर से अनुशंसा भेजने में हो रहे विलंब को लेकर सत्ताधारी दल लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. सियासी हलचल के बीच 1 सितंबर को यूपीए का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला था. प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल ने आश्वासन दिया था कि एक-दो दिन में मामले का पटाक्षेप हो जायेगा. अगले दिन 2 सितंबर को राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली चले गये. लगभग एक हफ्ते बाद वो रांची लौटे हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग की रिपोर्ट आने के बाद से सबकी निगाहें राजभवन पर टिकी हुई हैं. संभावना यह जतायी जा रही है कि पिछले कई दिनों से जारी यह सियासी संकट जल्द ही समाप्त हो जायेगा.
Dhanbad: धनबाद बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनांस के कार्यालय में लूट की मंशा से घुसे लुटेरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. खबर लिखे जाने तक एक लुटेरे को पुलिस की गोली लगी है जबकि तीन पकड़े गए हैं.
मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई हैं. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. बताया जा रहा है कि जिस लुटेरो को गोली लगी थी उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.
साहिबगंज :- तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के शिवापहाड़ मे हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जहां एक युवक ने खेल खेल में दूसरे युवक की कचिया से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवापहाड़ गांव के मदन पहाड़िया और अमन हरी दोनो कांच की गोली जिसे आम भाषा में गुल्ली कहते है खेल रहे थे इसी बीच हार जीत को लेकर दोनो में कुछ कहा सुनी हो गई जिसके बाद अमन हरी अपने घर से कचिया लेकर आया और मदन पहाड़िया के गर्दन पर लगातर वार करने लगा कचिया के वार से मदन पहाड़िया वही गिर पड़ा और मौके पर ही मदन की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर तीनपहाड़ थाना के तत्कालीन प्रभारी वाजिद अली,एएसआई धर्मेंद्र सिंह और अर्जुन प्रसाद सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।वही घटना के बाद हत्या कर मौके से आरोपी अमन हरी फरार हो गया है।इस दौरान ग्रामीणों ने बताया की मृतक मदन पहाड़िया बाहर राज्यों में मजदूरी का कार्य करता था।इधर मृतक की पत्नी ने रविवार की सुबह ही एक बेटे को भी जन्म दिया है।वही मृतक का एक बेटा और एक बेटी पहले से है।अचानक हुई मौत से मदन का भरा पूरा परिवार उजड़ है।वही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई।
झारखंड विधानसभा का एक दिवसीय सत्र हंगामे के साथ शुरू हो गया है. 48 मतों के साथ सदन में विश्वास मत पारित हुए. प्रस्ताव के विरोध में किसी ने भी मत नहीं दिया. के बाहर सख्त रुख दिखाने वाले भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैसे ही विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया तभी भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया है. हंगामे के बीच ही मुख्यमंत्री ने सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा. इसके बाद भी सदन में हंगामे की स्थिति बनी हुई है. विपक्ष दुमका में लड़की जिंदा जलाने व दुष्कर्म की घटनाओं के माध्यम से सरकार को घेर रही है. हालांकि, सरकार की ओर से इसका जोरदार जवाब दिया जा रहा है.
सदन में सीएम को कोई भी प्रॉस्ताव लाने का अधिकार है. जब सरकार बनी थी तो मेरे अलावा कई लोगों ने सरकार में अपनी विश्वास जताया था. सदन में जितने भी प्रस्ताव मैंने लाए एक भी प्रस्ताव पर सरकार के अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की. सदन में आखिर विश्वास प्रस्ताव क्यों रखा गया ये सवाल मेरे भी मन में है. कहा कि पता नहीं सदन की कार्यवाही के बाद यूपीए के विधायक कहां जाएंगे. इसपर मंत्री बन्ना गुप्ता ने नाराजगी जतायी तो सरयू राय ने साफ तौर से कहा कि आप चुप रहिए आप एक भ्रष्ट मंत्री हैं. कहा कि आप अपनी मर्जी से काम करते हैं और सरकार आप पर कोई कार्रवाई नहीं करती. सरयू ने कहा कि सरकार पास अपार बहुमत है गिरने का सवाल ही नहीं है. सरकार को भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए. यूपीए के तीन विधायक आज कोलकाता है. आज तीन हैं कल तेरह हो सकते हैं.
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रोड डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज, मुंबई से सटे पालघर में हुआ हादसा टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यह हादसा हुआ। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘मुताबिक मिस्त्री जिस कार में सवार थे, एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए।
दुमका | बेटी अंकिता का मामला शांत नहीं हुआ कि अब एक और नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया गया. झारखंड स्थित दुमका विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को किशोरी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला. मरने वाली किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास है और वह आदिवासी समुदाय की थी. मृतका रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थीं. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.
श्री श्याम मण्डल, रांची के चार दिवसीय 55 वें वार्षिक श्री श्याम महोत्सव के तीसरे दिन दिनांक 3 सितंबर 2022 को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में भव्य एवं विराट मुख्य आयोजन आयोजित किया गया , इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया आकर्षक विद्युत सज्जा व विभिन्न तरह के फूलों की लड़ियों की सजावट हर दर्शनार्थी के मन को मोह रही थी ।
कोलकाता के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा 10 दिनों के अथक परिश्रम से श्री श्याम दरबार को अत्यंत मनोहारी स्वरूप प्रदान किया गया । रजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार हर भक्तों के हृदय को आलोकित कर रहा था साथ ही इस अवसर पर वीर बजरंगबली एवं श्री शिव परिवार का भी अत्यंत मनभावन श्रृंगार किया गया ।
रात्रि 9:00 बजे गणेश पूजन के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मण्डल के संरक्षक श्री सुरेश चंद्र पोद्दार ने गणेश पूजन संपन्न कराई एवम मण्डल के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश बागला ने उपस्थित भक्त समुदाय का स्वागत किया तथा इस अवसर पर मण्डल द्वारा प्रतिवर्ष निरंतर प्रकाशित होने वाली भजन पुस्तिका प्रेम पुष्प के 55 वें अंक का विमोचन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी व श्री छगनलाल पटेल द्वारा किया गया । श्री पटेल ने उपस्थित सभी भक्तों का अभीवंदन करते हुए श्याम देव के चरणों में वंदन किया । मण्डल के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश बागला द्वारा अष्ट प्रहर की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की गई अखण्ड ज्योत प्रज्वलित होते ही पूरे मंदिर परिसर हर्ष उल्लास में डूब गया ।
श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा गाए जाने वाले 5 भजनों में सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना श्री रमेश चंद्र सारस्वत , श्री गुरु वंदना श्री रमेश चंद्र सारस्वत , हनुमान वंदना श्री गोपी किशन ढांढनीयां, मातेश्वरी वंदना श्री ज्ञान प्रकाश बागला , शिव वंदना चंद्रप्रकाश बागला एवं श्री श्याम वंदना श्री सुरेश चंद्र पोद्दार के द्वारा गाया गया इसके साथ ही 24 घंटे की संगीत में संकीर्तन का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग के अलावा विभिन्न प्रकार के मिष्ठान फल मेवा रबड़ी इत्यादि का भोग अर्पित किया गया ।
संपूर्ण रात्रि श्याम प्रभु को सवामणी चढ़ाने वाले भक्तों का तांता लगा रहा साथ ही प्रभु के दर्शन के लिए लंबी कतार में कतार में होकर भक्त दर्शन कर रहे थे । इस अवसर पर देश के कोने-कोने से शाम भक्त रांची पधारे साथ ही प्रसिद्ध भजन गायक श्री चैतन्य दाधीच जयपुर ने एक से एक भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को श्यामम्य बना दिया ।
तुम पग पग पर समझाते हम फिर भी समझ ना पाते थारी कृपा से बाबा जीवन गुजारा जी जग म हंसाई म्हारी मत ना करवाज्यो जी बीती सुणावां थान अर्जी लगावां जी
कहते हैं लोग तुझे तूं हारे का सहारा इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण झूम उठे साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रचार मण्डल केशवराम कॉटन मिल कोलकाता के सदस्यों द्वारा भजनों की अनुपम गंगा प्रवाहित की गई । मंदिर के निकट का पूरा क्षेत्र मेले के दृश्य उत्पन्न कर रहा था इस अवसर पर मण्डल के सदस्य बड़े विनम्र भाव से आये हुए भक्तजनों का बड़े विनर्म ही भाव स्वागत कर रहे थे ।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदर्शन चितलांगिया , बालकिशन परसरामपुरिया , राकेश सारस्वत , मनोज ढांढनीयां , अजय साबू , अरुण धनुका , अजय रूंगटा , अमित जलान , लल्लू सारस्वत , गोविंद शर्मा एवम नितेश लाखोटिया का सहयोग रहा ।
नोट – श्री श्याम महोत्सव के चौथे दिन दिनांक 4 सितंबर 2022 रविवार को प्रातः 7:00 बजे से श्री हरी सत्संग समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ । प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय मण्डलियां श्री हनुमान मण्डल एवम श्री शिव भक्त मण्डल एवम गुमला से पधारे श्री श्याम मण्डल भजनों की गंगा बहाएंगे । साथ ही कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री कृष्ण कुमार एवं धनबाद से पधारे श्री मनोज कुमार अपने भजनों का गंगा बहाएंगे ।
सुबह 3:00 बजे छोड़ा नश्वर शरीर, बेटे अर्चित आनंद ने की पुष्टि
रांची। शिव शिष्य परिवार के जनक स्वामी हरिंद्रानंद का आज सुबह 3:00 बजे निधन हो गया। यह जानकारी देते हुए उनके जेष्ठ पुत्र अर्चित आनंद ने बताया कि आज सुबह 3 बजे दिनांक -04/09/2022 को शिव शिष्यता के जनक और शिव चर्चा के संस्थापक साहब श्री हरीन्द्रानंद जी ने अपना शरीर त्याग दिया है। साहब का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थल A-17,SEC-2,HEC, DHURWA,(पुरानी विधानसभा के पीछे, गेट नंबर -1) राँची में आज सुबह 11 बजे से संध्या 5 बजे तक लोगों के दर्शनार्थ रखा जायेगा। पुनः कल यानि 05/09/2022 को सुबह 6 बजे से 11 अपराह्न तक लोगों के दर्शनार्थ रखा जायेगा।
चाय का नाम तो सभी ने सुना ही होगा और कई लोग चाय का लुफ्त भी उठाते हैं राजनीतिक सरगर्मी चढ़ते ही चाय पर चर्चा शुरू होने लगती है लेकिन इन दिनों हजारीबाग में चाय भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है यह कोई राजनीतिक सरगर्मी नहीं ना ही साधारण चाय यह चाय है यह स्तुति टुडू का जो हज़ारीबाग के अन्नदा चौक पर एक पोस्ट ग्रेजुएट नाम से चाय का स्टोल लगाती है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है ।
उक्त कांड की वादिनी आरती देवी पति स्वर्गीय बलराम उराव उर्फ बल्कु उरावं डुमरगड़ी टोला थाना अनगढ़ जिला रांची के द्वारा थाना में दिए अपने फर्द बयान में बताया गया कि वादिनी 30.8.2022 को जरूआडीह चौक के पास गई थी बाजार से शाम में अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी तो वादिनी के आगे आगे लक्ष्मण उराव की पत्नी सरिता देवी एवं बेटी दीप्ती कुमारी भी आ रही थी घर लौटने के दौरान रास्ते में पूर्व विवाद को लेकर सरिता देवी एवं उसकी पुत्री दीप्ति कुमारी ने मेरे पति से बकबक करने लगी तथा घर पहुंचने से कुछ पहले सरिता देवी एवं दीप्ति कुमारी ने वादिनी के पति से झगड़ा झंझट करने लगी उसी दौरान हल्ला गुल्ला सुनकर सरिता देवी के पति लक्ष्मण उरावं टांगी लेकर आया तथा वादिनी के पति बलराम राव उर्फ बड़कू राव को टांगी से मारकर हत्या कर दिया तथा वादिनी को जख्मी कर फरार हो गया|
उक्त कांड में उक्त कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पुराना टोला थाना जिला रांची को गिरफ्तार किया गया उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है गिरफ्तार लक्ष्मण राव उर्फ के निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त आर्म को बरामद किया गया कांड में अगरतर कार्रवाई की जा रही |