श्रेणी: Ranchi

  • बीटेक के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर टेक्निकल यूनिवर्सिटी का किया तालाबंदी

    7वें सेमेस्टर की परीक्षा आॅनलाइन, असाइनमेंट बेस्ड या ओपन बुक कराने की मांग
    रांची। बीटेक के छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश एनएसयूआई ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी का घेराव किया। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता को सुबह नामकुम स्थिति टेक्निकल यूनिवर्सिटी के मेन गेट पहुंचे। जिसके बाद छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर गेट में तालाबंदी कर दिए। सभी बीटेक के छात्र नारेबाजी करते हुए मेन गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए। में विद्यार्थियों के विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि झारखंड के प्रत्येक कॉलेजों से डिप्लोमा और बीटेक के विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करंगे। उन्होंने कहा कि बीटेक और डिप्लोमा इंटरमीडिएट के सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने की मांग बार बार की जा रही है। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की मांगों को लेकर उदासीन है और जानबुझ कर मांगों को अनसुना कर रहा है। इंदरजीत ने कहा कि छात्रों की मांग है कि ओपन बुक या असाइनमेंट बेस्ड परीक्षा ली जाय, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की बातों पर ध्यान नहीं दे रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन को जगाने के लिए छात्रों को तालाबंद और धरना जैसे आंदोलन का रूख अपनाना पड़ा। घेराव करने आये छात्रों ने बताया कि वे बीटेक के सत्र 2018-22 के स्टूडेंट्स हैं। कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुई पढ़ाई को लेकर सभी स्टूडेंट्स सातवें सेमेस्टर की परीक्षा आॅनलाइन/असाइनमेंट बेस्ड या ओपन बुक के तहत लेने की मांग कर रहे हैं। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन कान में रूई डालकर सोया हुआ है। जिन्हें जगाने के लिए हमलोगों को धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी का सहारा लेना पड़ रहा है। इस दौरान कई अन्य कोर्स के छात्र भी थे। मांगो के संबंध में छात्रों का कहना है कि बीटेक और डिप्लोमा इंटरमीडिएट के सभी सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाय।

    17 को बोर्ड की बैठक में फैसला : कुलपति
    तालाबंदी एव प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति ने वार्ता के लिए छात्रों को बुलाया। वार्ता में फैसला हुआ कि 17 को बोर्ड की बैठक में छात्र हित में फैसला लिया जायेगा। प्रभारी कुलपति के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर 17 को छात्र हित मे फैसला नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। मौके पर इंदरजीत सिंह, अमन यादव, आकाश बाबा, संजीव, विक्की, राजू, राहुल एव प्रत्येक कॉलेजो के प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • खादगढ़ा में ओपी प्रभारी की दादागिरी, हॉकरों पर किया लाठीचार्ज, दो का टूटा हाथ, कई घायल


    विकास आर्यन के खिलाफ नारेबाजी,सड़क जाम
    रांची। खादगढ़ा ओपी प्रभारी विकास आर्यन की दादागिरी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। आये दिन उनके द्वारा किसी ना किसी की बेवजह पीटाई कर देने का मामाला सामने आता रहता है। बीती रात भी ओपी प्रभारी विकाश आर्यन ने खाद गढ़ा बस स्टैंड के हॉकरों को दौड़ा दौड़ा कर लाठी से पिटाई कर दी, जिससे दो हॉकरों मो शाकिब और सोनू का हाथ टूट गया और राजा के पीठ में लाठी से मारा जिससे उसके पीठ में चोट के निशान हो गये। इसक आलावा कई और हॉकरों को भी चोट आई है।

    ओपी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी
    घटना के विरोध में आज सुबह में खादगढ़ा बस स्टैंड के सैकड़ो हॉकर एजेंट व घायलों के परिजन खादगढ़ा बस स्टैंड पहुंचे और निकासी द्वार को जाम कर दिया और ओपी प्रभारी विकाश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें हटाने की मांग करने लगे। बाद में जाम की सूचना पर लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार वहां पहुुंच कर पीड़ितों से बात की। घायल हॉकरों ने बताया कि ओपी प्रभारी 15 दिनों से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। हॉकरों ने थाना प्रभारी से बताया कि वे लोग आने वाले यात्रियों से बात कर उन्हें बस तक ले जाते हैं जिसके लिये उन्हें कुछ पैसे मिल जाते हैं। हॉकरों ने कहा कि ऐसा आज पहली बार नहीं हो रहा, बल्कि जब से कांटाटोली में बस स्टैंड शुरु हुआ तब से एजेंट व हॉकर यात्रियों को सुविधा पहुंचा रहे हैं। ऐसा सिर्फ खादगढ़ा में ही नहीं होता है बल्कि राज्य व राज्य के बाहर के सभी स्टैंडों में हॉकर इस रोजी रोटी से जुड़े हुए हैं,जिससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होती है। लेकिन जब से खादगढ़ा ओपी प्रभारी में विकाश आर्यन आये हैं तब से उन्हें बराबर प्रताड़ित किया जा रहा है, कई बार उन्हें लाठी डंडे से पिटाई की जा चुकी है।

    शाकिब और सोनू का टूटा हाथ
    भूक्त भोगियों ने बताया कि बीती रात जब वे लोग बसों के लिए यात्रियों को बुला रहे थे, उसी वक्त वो आये और कई लोगों को पकड़ कर लाठी से पिटाई करने लगे जिससे दो युवकों शाकिब और सोनू का हाथ टूट गया ओर राजा के पीठ में गंभीर लगी जिससे आक्रोशि हो किर आज विरोध किया गया।हॉकरों ने आरोप लगाया कि ओपी प्रभारी उनसे पैसे की मांग करते हैं पैसा नहीं मिलने के कारण ही वो गुस्से में उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।

  • अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

    राँची। कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में शनिवार को अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घायल को आनन फानन में इलाज के लिए रिम्स पहुंचाया । वही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

  • जेसी साकेत सराफ ने अपने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ लिए अध्यक्ष पद की

    वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर गौ सेवा एवं बच्चों के बीच टॉफी, बिस्किट का वितरण

    वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जेसीआई रांची नियो द्वारा हरमू रोड स्तिथ राँची गोशाला में गायों को रोटी, गुड़, पालक एवं हरि सब्जी खिला कर किया गया साथ ही बरियातू स्तिथ सरकारी विद्यालय में बच्चों के बीच टॉफी, बिस्कुट, पेंसिल, रबर का भी वितरण किया गया।

    जेसी साकेत सराफ ने अपने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ लिए अध्यक्ष पद की शपथ

    शपथग्रहण समारोह की शुरुवात सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके बाद संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेसि संदीप जालान ने आए हुए मण्डलीय अध्यक्ष जेसी हिमांशु अग्रवाल एवं प्रशिक्षक जेसि वसुंधरा सिंह के साथ सभी सदस्यों का स्वागत कीया ।
    जेसीआई रांची नियो के पूर्व अध्यक्ष जैसी संदीप जालान द्वारा नव निवार्चित अध्यक्ष जेसी साकेत सराफ को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में जेसी चंद्रकांत सिंघानिया सचिव, उपाध्यक्ष जेसी शंकर मुरारका, जेसी संकेत लाठ, जेसी आयुष मोदी, जेसी संदीप कनोई, जेसी शुभम मोदी, जेसी करण चिटलांगिया, सह सचिव जेसी रमन बगड़िया एवं कोषाध्यक्ष जैसी अनूप बंका ने पद की शपथ ली।
    इसी कड़ी में जेसी कुशल सराफ, जेसी विकास गोयल, जेसी गोपेश गोयनका, जेसी अंकित राजगड़िया, जेसी अभिषेक सिन्हा, जेसी राहुल पोद्दार, जेसी अभिषेक जैन, जेसी अनुज अग्रवाल, जेसी अनिल धानुका, जेसी निखिल अग्रवाल, जेसी तिरु आशीष जालान, जेसी नीलेश छावनिका को निर्देशक पद की जिमेदारी सोंपी गई।

    जेसि वसुंधरा सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया

    मंडल उपाध्यक्ष जैसी वसुन्धरा सिंह द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों को एल०डी०एम०टी० का प्रशिक्षण दिया गया।
    कार्यक्रम के अंत मे जेसि रमन बगड़िया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दीया गया ।
    यह जानकारी मीडिया प्रभारी जेसी निखिल अग्रवाल ने दी

  • रिंग रोड निर्माण में बिना रैयतों को मुआवजा दिए काम शुरू कराने का रैयतों ने जताया विरोध

     ओरमांझी– रिंग रोड निर्माण में मेसरा चाय बागान के पास जिस विवादित जमीन खाता संख्या 14 और 140 पर पिछले 6-7 सालों से काम रूका नही हुआ था उस जमीन पर बुधवार को अचानक अनुमंडल अधिकारी के आदेशानुसार दल- बल के साथ पुलिस प्रशासन अंचल व एनएचएआई  के लोग जमीन पर का काम शुरू पहुंचे जिसकी सूचना रैयतों को चला तो मौके पर दर्जनों भर रैयत पहुंचे और रोड निर्माण का विरोध जताना शुरू कर दिया, रैयत अपना मुआवजा राशि की मांग कर रहे थे। और दर्जनों रैयत पोकलेन गाड़ी के नीचे बैठ कर रोड़ निर्माण का विरोध जताने लगे ,रैयत अपना जमीन का कागज दिखा रहे थे कि हमारे जमीन पर बिना मुआवजा का काम करने नहीं देंगे मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा रैयतों को बिना नोटिस किए हुए काम शुरू करने का विरोध जता रहे थे।विरोध जता रहे  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आंबेडकर झारखंड प्रदेश के महासचिव सह प्रवक्ता प्रीतम सांड लोहरा को जबरन पुलिस गाड़ी में उठाकर मेसरा पुलिस थाने ले गईं। जिसके बाद बड़ी तेजी से रिंग रोड निर्माण का काम शुरू हो गया इस मौके पर रैयतों ने बताया कि हमलोग मुआवजा राशि की मांग को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है ताकि हम गरीबों को अपना अधिकार व न्याय मिल सके लेकिन हम लोगों को मुआवजा राशि नहीं मिल रहा है वही कांके के सीआई ने कहा की हमे आदेश मिला था कि रिंग रोड जो बाधित है उस पर जल्द काम शुरू किया जाए उसी आदेशानुसार काम कराने के लिए आये हुए है और ये मामला कोर्ट में है, रैयतों को तो मुआवजा दिया ही जाएगा। ज़मीन में दो लोग रैयत दावेदारी कर रहे है जिसके चलते रैयतों को मुआवजा राशि नही मिल पाया है। देर शाम तक  प्रीतम लोहरा को पुलिस प्रशासन थाने में बैठकर रखा। रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य अधिकारी और विवादित जमीन पर मजिस्ट्रेट बनाकर भेजे गए सीआई के थाने पहुंचने के उपरांत प्रीतम लोहरा बाइज्जत घर भेज दिया गया

  • दुकान हटाए जाने और सील के विरोध में दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

    अपर बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क पर उतर कर किए नारेबाजी

    रांची। रांची नगर निगम द्वारा अपर बाजार में वर्षों से चल रहे दुकानों को अवैध घोषित करके तोड़ने और सील करने के विरोध में आज व्यवसायी सड़कों पर उतर गए। अपर बाजार के हजारों दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखकर गांधी चौक और दुकानदार और रंगरेज गली में जोरदार प्रदर्शन किया। नगर निगम की नगर निगम द्वारा आज सुबह दुकानों को सील करने की कार्रवाई किया जाना था। इससे पहले ही कार्रवाई के विरोध में व्यापारी एवं कर्मचारी सुबह 9 बजे से ही बाजार में जुटने लगे थे। सुबह लगभग 10:30 बजे नगर निगम की टीम दुकानों को सील करने के लिए कोतवाली थाना की पुलिस के साथ गांधी चौक पहुंची। निगम और पुलिस को देखते ही व्यापारी एवं कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    किसी भी कीमत पर दुकानों को सील नहीं करने देंगे : चैंबर टीम
    मौके पर फेडरेशन चैंबर की टीम व अन्य व्यापारियों के साथ मौजूद चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा कि नगर निगम द्वारा 17 दुकानों को विगत शुक्रवार को नोटिस देकर सील करने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया था, जो अनुचित है। इससे पहले अब तक लगभग 500 दुकानों को सील करने का नोटिस निगम द्वारा दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में निगम के इस फैसले पर स्टे लगने के लिए याचिका दायर की गई है। इसके बावजूद बिना सुनवाई के निगम अपनी कार्रवाई करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर दुकानों को सील नहीं करने दिया जाएगा। कम से कम इस मामलें मे निगम को न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटिस देकर व्यापारियों को परेशान करना सही नहीं है। ऐसे दुकानों से सरकार और निगम को राजस्व भी मिलता है। इस पर निगम को पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
    सरकार को बिल्डिंग रेगुलराईजेशन स्कीम लाना ही चाहिए
    प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि अपर बाजार के कई व्यापारिक प्रतिष्ठान 1932 से हैं। तब नगर निगम का कोई अस्तित्व नहीं था और न ही कोई बिल्डिंग बाई लॉज प्रभावी था। जिन बिल्डिंग को सील करने की नोटिस दी गई हैं, ऐसे सभी भवनों से वर्षो से निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स भी लिया जा रहा है। ऐसे में निगम की कार्रवाई अनुचित है। व्यापारी कह रहे हैं कि सरकार को अब बिल्डिंग रेगुलराईजेशन स्कीम लाना ही चाहिए। इससे लोग अपने भवनों का शुल्क देकर रेगुलराईज करा सकेंगे। सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी एवं इस समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

    प्रदर्शन की वजह से पुस्तक पथ मार्ग बंद
    दुकानदारों के प्रदर्शन के कारण पुस्तक पथ मार्ग बंद कर दिया गया। जिससे इस मार्ग से बाजार में प्रवेश करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से लोगों को गांधी चौक एवं महावीर चौक जाने के लिए दूसरा मार्ग अपनाना पड़ा।

    भारी संख्या में तैनात की गई पुलिस के जवान
    गांधी चौक में व्यापारी एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारी एवं कर्मचारी नगर निगम के विरुद्ध नारा लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किए। दुकानदारों के विरोध और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोतवाली थाना के साथ भारी पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी।

  • मेडिका अस्पताल के पास स्थित भूमि को बचाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका

    रांची। मुंजाल परिवार ने मेडिका अस्पताल के पास स्थित भूमि को बचाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मुंजाल परिवार ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करते हुए कहा कि बरियातू रोड के मेडिका अस्पताल के पास स्थित भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसलिए कब्जा छुड़ा कर वापस उन्हें जमीन दिलायी जाय। मुंजाल परिवार ने मेडिका की पास स्थित भूखंड पर अपना दावा जताते हुए अदालत से मांग कि है कि उनकी भूमि पर जबरदस्ती कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसलिए अदालत इस मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दे। जानकारी हो कि बरियातू रोड स्थित मेडिका हॉस्पिटल के पास बूटी मौजा के खाता संख्या 79 के प्लॉट संख्या 1947, 1948 और 1949 कुल 2.90 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। उस वक़्त भी उक्त भूमि पर अपना दावा करते हुए याचिकाकर्ता ने भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग अदालत से की थी। वहीं प्रकाश जालान की याचिका पर सुनवाई करते हुए इससे पहले इसी भूमि से जुड़े मामले में मई 2021 में झारखंड हाईकोर्ट ने मंत्री चंपई सोरेन के उस आदेश पर रोक लगा दी थी।

  • यूथ इंटेक के उपाध्यक्ष रोहित सिन्हा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मजदूर नेता विंदेश्वरी दुबे को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झारखंड प्रदेश यूथ इंटेक के उपाध्यक्ष रोहित सिन्हा ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बिंदेश्वरी दुबे मजदूरों के मसीहा थे उनकी गौरवशाली अतीत भारतवर्ष के हल मजदूरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। कहा कि एक मजदूर से मुख्यमंत्री तक का सफर उनकी कुशल कार्य क्षमता एवं परिश्रम का फल था। मजदूरों के प्रति प्रेम, शोषण के खिलाफ विद्रोह एवं शोषित मजदूरों को न्याय दिलाना उनकी पहचान थी। रोहित नए राज्य में इंटक की बढ़ती लोकप्रियता एवं मजदूरों के हितों की रक्षा में यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे के योगदान के प्रति आभार जताया। रोहित सिन्हा ने विंदेश्वरी दुबे की याद में मजदूरों एवं रिक्शा चालकों के बीच मास्क, कंबल और भोजन का वितरण किया। इस अवसर पर रविंदर ने मजदूरों और रिक्शा वालों को ई-श्रम कार्ड से जुड़ने की अपील की और मजदूरों को एकजुट होकर हक एवं अधिकार के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक बृज भूषण पांडे, विशाल, संजीव, नीरज वर्मा, प्रदीप और सुमित आदि शामिल थे।

  • आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता को दी बधाई

    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। आजसू पार्टी रांची महानगर के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन और मकर संक्राति की बधाई दी। बधाई देने वालों में महानगर महासचिव रमेश गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, सुनील यादव, गुड्डू सहदेव, उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, विश्वविजय गांगुली, राकेश कुमार सिंह, धीरज गौतम, सूरज गुप्ता, अमित वर्मा, जय श्रीवास्तव, अभिषेक राज नायक और ओम वर्मा आदि मौजूद थे।

  • रौनियार वैश्य संघ ने मकर संक्राति पर खाद्य सामाग्री बांटा

    चाईबासा। रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) द्वारा मकर संक्राति पर आज शहर के करणी मंदिर के समीप जरूरतमंदों के बीच मास्क, विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्रियों एवं फलों का वितरण किया गया। वही संघ द्वारा स्थानीय आशा किरण विद्यालय में भी बच्चों के बीच मास्क, विभिन्न खाद्य सामग्रियों और फल आदि का वितरण किया गया। मौके पर संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता, सचिव राजकिशोर साहू के अलावा छोटूलाल गुप्ता अधिवक्ता संतोष गुप्ता, मनीष गुप्ता, अजय गुप्ता, बबलू गुप्ता, संजीव गुप्ता, जयदीप गुप्ता और रामजन्म गुप्ता आदि मौजूद थे।

  • प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी ने बांटा चूड़ा-दही और तिलकुट

    रांची। मकर संक्रांति के अवसर पर रांची चैप्टर प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर के नेतृत्व में श्रद्धानंद बाल मंदिर विद्यालय कमडेÞ चौक में लोगों के बीच चूड़ा, दही, तिलकुट, तिल लड्डू व गुड़ का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल शामिल हुए तथा उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन प्रकृति का आभार व्यक्त करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। मौके पर भुवनेश ठाकुर ने कहा कि मकर संक्राति उमंग और उल्लास का पर्व है। इस दिन पतंगबाजी एवं दान-पुण्य सेवा का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व में स्नान करने के बाद तिल-तिलकूट एवं दही-गुड दान करने की प्रथा है। जो बहुत वर्षों से हमलोग करते आ रहे हैं। मौके पर रांची चैप्टर उपाध्यक्ष जेनेट एंड्रयू, कोआॅर्डिनेटर एलन एंड्रयू, प्रभात अग्रवाल, एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोआॅर्डिनेटर अमरजीत सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव चौरसिया, नवीन दुबे, मुन्ना तिवारी, गोपाल झा, गोविंद झा, राहुल बिहारी, नारायण साहू, सूरज झा, सोनू सिंह, पुनीत कुमार, गौरव आनंद और पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे।

  • मोदी जी के साथ करोड़ों कार्यकर्त्ताओ की दुआयें हैं

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब काँग्रेस एवं काँग्रेस पार्टी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी के नाम पोस्टकार्ड पत्र के माध्यम से ,भाजपा रांची महानगर अन्तर्गत 17 मंडलों में भाजपा कार्यकर्त्ता संदेश भेजकर अपना विरोध दर्ज किया जिसमें रांची के जनप्रिय विधायक श्री सी पी सिंह जी ,भाजपा रांची महानगर से इस कार्यक्रम की प्रभारी सह महिला मोर्चा रांची महानगर की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता वर्मा , कार्यक्रम की अध्यक्षता करते मंडल अध्यक्ष श्री सुजीत शर्मा जी ,भाजपा नेता मूनचुन राय , ललिता ओझा ,राजकुमार महतो , धँजु नायक , अशोक गोप , तपन महतो ,रूपेश केसरी ,दिवेश महतो ,चंदन नायक अमन महतो ,मंजु चौधरी , बिना देवी ,पुजा सिंह ,ममता देवी सहित सैकड़ों लोगों ने पोस्टकार्ड पत्र के माध्यम से सोनिया गाँधी को पत्र भेजकर अपना विरोध दर्ज किया ।
    भवदीया

  • राँची बूटी मोड़ पीताम्बरा पैलेस के पास सड़क दुर्घटना में 2 बच्ची की मौत

    राँची बूटी मोड़ पीताम्बरा पैलेस के पास सड़क दुर्घटना में 1 छह महीने की बच्ची और दूसरी बच्ची 14 वर्ष की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई , बताया जा रहा है की घर वाले बच्ची के मुंडन के लिए रजरप्पा जा रहे थे इसी दौरान बाइक के अनियंत्रित होने से बच्ची सड़क पर गिर गई जिससे पीछे से आ रही ट्रेलर गाड़ी के चपेट में आने से मौके पर दोनों बच्चियों की मौत हो गई

  • झारखंड प्रदेश डीजल आॅटो चालक महासंघ की आमसभा 5 को

    रांची। झारखंड प्रदेश डीजल आॅटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी ने कहा कि महासंघ के 18 वीं वार्षिक आमसभा 5 जनवरी बुलाई गई है। आमसभा पुराना विधानसभा में सुबह समय 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। आमसभा में हजारों की संख्या में आॅटो चालक और मालिकों को शामिल होना था। मगर कोविड-19 महामारी बीमारी को देखते हुए कम से कम आॅटो चालक व मालिकों के उपस्थिति में महासंघ का 18 वीं वार्षिक आम सभा होगी। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आमसभा राज्य सरकार की ओर से जारी कोविड-19 गाइडलाइन के आधार पर किया जाएगा।

  • केंद्र में आईजी रैंक में इम्पैनल हुए झारखंड कैडर के आईपीएस साकेत सिंह

    रांची। झारखंड कैडर के आईपीएस साकेत कुमार सिंह केंद्र में आईजी रैंक में इम्पैनल गए हैं। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आज अधिसूचना जारी कर दिया है। साकेत सिंह 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पिछले साल साकेत कुमार सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। साकेत कुमार सिंह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सीआरपीएफ डीआईजी के पद पर पदस्थापित हैं। इससे पहले साकेत सिंह झारखंड पुलिस में आइजी आॅपरेशन के पद पर पदस्थापित रह चुके हैं। साकेत कुमार सिंह को 26 अक्टूबर 2019 में आईजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी। वर्ष 2002 बैच के आइपीएस अधिकारी साकेत कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कम्युनिटी पुलिसिंग को जमीन पर उतारने वाले ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

  • जैक ने बढ़ायी साल 2023 मैट्रिक-इंटर रजिस्ट्रेशन डेट

    जैक ने बढ़ायी साल 2023 मैट्रिक-इंटर रजिस्ट्रेशन डेट

    रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने साल 2023 की मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गयी है। अब स्टूडेंट्स तीन जनवरी तक बिना किसी लेट फाइन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। जैक की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत इंटर-मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी रेगुलर और प्राइवेट मोड के स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
    जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मैट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए आॅनलाइन फॉर्म भरने और डीइओ के पास आॅनलाइन जमा करने की तिथि बिना लेट फाइन तीन जनवरी 2022 तक है। वहीं लेट फाइन के साथ छह जनवरी से 11 जनवरी तक फॉर्म जमा किये जा सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव चार जनवरी तक किया जायेगा। वहीं चालान जेनरेट करने की तिथि पांच जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा सात जनवरी तक की जा सकती है। लेट फाइन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव छह से 12 जनवरी तक किया जायेगा। चालान जेनरेट 13 जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा लेट फाइन के साथ 17 जनवरी तक किया जा सकता है।
    इंटर रजिस्ट्रेशन के लिए भी 3 जनवरी तक मौका
    इंटर में रजिस्ट्रेशन के लिए आॅनलाइन फॉर्म भरने और डीईओ के पास आॅनलाइन जमा करने की तिथि बिना लेट फाइन तीन जनवरी 2022 तक है। वहीं लेट फाइन के साथ छह जनवरी से 11 जनवरी तक फॉर्म जमा किये जा सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव चार जनवरी तक किया जायेगा।वहीं चालान जेनरेट करने की तिथि पांच जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा सात जनवरी तक किया जा सकता है। लेट फाइन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव छह से 12 जनवरी तक किया जायेगा। चालान जेनरेट 13 जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा लेट फाइन के साथ 17 जनवरी तक किया जा सकता है।

  • बुंडू -बंद घर में हुई चोरी का खुलासा

    चोरी गये सामानों के साथ दो चोर पकड़े गये
    रांची। बुंडू थाना पुलिस बंद घर में हुई चोरी के मामले का 24 घंटे में ही खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जमशेदपुर मानगो रोड नम्बर10 में रहने वाला सैवान कुरैशी और मानगो के रोड नम्बर15 का रहने वाला आसिफ आलम शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए बुंडू थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मैनेजर तलाब के रहने वाले बबलू 20 नवंबर को अपने परिवार के साथ दिन के दस बजे किसी काम से रांची गये थे। जिसका फायदा उठाते हुए दोनों आरोपियों ने ताला तोड़ कर घर में घुसे और नगदी व ज्वेलरी समेत लगभग डेढ़ लाख की चोरी कर ली। भुक्त भोगी जब रांची से बुंडू लौटे तब उन्हें घर का ताला टूटा मिला और अंदर के सामान गायब मिले। इस संबंध में बबलू ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस घटना स्थल व आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी जिसमें दो युवकों को संदिग्ध देखा गया। पुलिस फुटेज के आधार पर उक्त दोनों को हिरासत में ले कर पूछताछ की गयी। जिसमें दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से बबलू के घर से चोरी की गयी कई सामानों को बरामद कर लिया है। कोविड टेस्ट के बाद आज दोनों को होटवार जेल भेज दिया गया।

  • रांची में मॉडल करा रही थी नशे का कारोबार, हुस्न के जाल में फंसाकर करती थी एजेंट की भर्ती

    रांची में मॉडल करा रही थी नशे का कारोबार, हुस्न के जाल में फंसाकर करती थी एजेंट की भर्ती

    रांची। रांची पुलिस ने एक मॉडल को ड्रग्स के कारोबार संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    पुलिस का दावा है कि मॉडल ज्योति राजधानी में ड्रग्स का कारोबार चला रही थी। रांची के सुखदेव नगर पुलिस ने महिला मॉडल सहित दो व्यक्तियों को ड्रग्स के कारोबार में संलिप्ता के आरोप में गिरफ्तार किया है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चल रहे ड्रग्स कारोबार पर पुलिस ने आखिरकार कार्रवाई की है। इसको लेकर पुलिस की टीम ने एक मॉडल सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की गिरफ्त में आई मॉडल का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है। गिरफ्तार मॉडल पिछले ढाई वर्ष से दिल्ली में रहती थी और फिलहाल रांची आई हुई थी और गांधी नामक ड्रग्स तस्कर के सम्पर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ गई थी। जानकारी के अनुसार मॉडल नशे की पुड़िया को सप्लाई करने के लिए एजेंट की भर्ती करती थी और ड्रग्स लेने वाले युवको को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उनसे ड्रग्स का अवैध कारोबार करवाती थी। गिरफ्तार मॉडल ज्योति भारद्वाज को विद्यानगर से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 28 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया। पुलिस ने जब मॉडल के घर छपेमारी की तो वहीं मौके पर मौजूद सरगना गांधी ने स्थिति को भाप लिया और अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगतार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार रांची में इस तरह की पहली घटना है जिसमे मॉडल की संलिप्ता ड्रग्स के कारोबार में सामने आई है।

  • कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब की साफ सफाई की गई

    श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर गुरु नानक सेवक जत्था एवं स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों द्वारा आज कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब की साफ सफाई की गई.
    आज 7 नवंबर रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक गुरु नानक सेवक जत्था एवं स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की साफ सफाई की गई.साफ सफाई की सेवा करने वालों में हर उम्र के श्रद्धालु शामिल थे,श्रद्धालुओं ने सिर ढ़ककर गुरुद्वारा साहिब की पालकी साहिब और सुखासन स्थल समेत पूरे गुरुद्वारा साहिब की साफ सफाई की.साफ सफाई के दौरान पूरे समय श्रद्धालु वाहेगुरु जी का जाप करते रहे.
    सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में 18 एवं 19 नवंबर को मनाया जा रहा है.इस उपलक्ष में दोनों दिन सुबह और रात विशेष दीवान सजाए जाएंगे. इस दीवान में शिरकत करने के लिए विशेष रूप से भाई जसविंदर सिंह जी जगाधरी वाले विशेष रूप से पधार रहे हैं और साथ ही जानकारी दी कि 10 नवंबर से 17 नवंबर तक सुबह 5:00 बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों का भ्रमण करेगी.कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार प्रभात फेरी कॉलोनी के बाहर नहीं ले जाने का सभा द्वारा निर्णय लिया गया है और इस वर्ष भी नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा.
    आज की साफ सफाई के सेवा में मनीष मिढ़ा,आशु मिढ़ा जीवन मिढ़ा,मोहन कठपाल,सुंदरदास मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,पवनजीत सिंह खत्री,शीतल मुंजाल,रेशमा गिरधर,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,विमला मिढ़ा,मीना गिरधर,नीतू किंगर,उषा झंडई समेत अन्य शामिल थे.,

  • 2 लोगों की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका

    नगड़ी थाना के सीटीओ रिंग रोड पुलिया के पास दो अज्ञात लोगों का शव बरामद किया गया है

    सीठीओ पंचायत के मुखिया शंकर कच्छप की सूचना पर नगड़ी थाना पुलिस मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के मुताबिक पाए गए शव में से एक शव पूरी तरह से नंगा था दोनों की पहचान नहीं की गई है पुलिस तफ्तीश में लगी हुई है

  • न्यू काली पूजा समिति डोरंडा का पट कल शाम को सात बजे खुलेगा

    रांची। न्यू काली पूजा समिति काली मंदिर रोड की वार्षिक पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है

    यहॉ कोविड महामारी को देखते हुए छोटे स्तर पर ही सही पर खूबसूरत पंडाल तैयार किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने बताया कि कल 4 नवंबर को संध्या 7:00 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। पांच पुरोहितों के द्वारा एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद माता की विधि विधान से पूजा प्रारंभ की जाएगी। जो देर रात्रि तक कोविड गाइडलाइन के अनुसार चलेगा। इस आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक मोनू घोष, टापू घोष, नवरत्न वाली, संजय घोष, अध्यक्ष शंभू गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू दास, बापी घोष, नंदकिशोर राम, राजेश झा, अनिल प्रधान, मिठू घोष, शंकर राम, सचिव अजय घोष, सह सचिव बिट्टू घोष, बाबू सोना दास, विक्की घोष, नितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज मालाकार, धीरज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रंतु उरांव, राजा सिंह, प्रचार मंत्री अमित गुप्ता, भेग प्रभारी विकल घोष, राजू दास, दीपू जायसवाल, मीडिया प्रभारी रोहित शारदा, देवेश दत्ता, मनोज नायक, सजल घोष, राहुल दास, रजत वर्मा, शुभम घोष, मनीष उराव, सुजीत, बंटी घोष, राहुल घोष और अक्षत गुप्ता सहित अन्य सदस्य का योगदान है।