लालू प्रसाद की सुनवाई कर रहे सीबीआइ जज हुए कोरोना संक्रमित

अब 6 जनवरी को होगी डोरंडा कोषागार से निकासी मामलें की सुनवाई
रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से निकासी (आरसी 47ए/96) की सुनवाई कर रहे सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस वजह से मामले की सुनवाई तीन दिनों के लिए टाल दी गई है। अदालत ने अगली तारीख छह जनवरी निर्धारित की है। 10 दिनों के अवकाश के बाद 3 जनवरी को कोर्ट खुला था। चारा घोटाले के मामले की सुनवाई की तारीख भी तीन जनवरी निर्धारित थी। मुकदमा का सामना कर रहे आरोपियों को अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन सुनवाई टालनी पड़ी। निर्धारित तारीख तक जज पूरी तरह से स्वास्थ्य हो जाते हैं तो मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी। मामले में बहस अंतिम चरण में है। सिर्फ तीन आरोपियों की ओर से बहस की जानी है। लालू समेत 99 आरोपियों की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। मामले में बहस पूरी होते ही फैसले की तारीख निर्धारित की जाएगी। 25 साल पुराने डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद समेत 104 आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top