चडरी सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल विधायक सीपी सिंह को सौंपा मांग पत्र

चडरी तालाब में तोरणद्वार और सेड निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन
रांची। चडरी सरना समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रांची के विधायक सीपी सिंह से मिलकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में मुख्य रूप से लाइन टैंक तालाब के घाट में दशकर्म स्थल का निर्माण, सेड निर्माण कार्य, तालाब के मुख्य द्वार पर तोरणद्वार बनवाने एवं चडरी अखरा के जीर्णोद्धार करने की मांग की गई। विधायक श्री सिंह ने आश्वासन दिए की दुर्गा पूजा के बाद चडरी सरना समिति की मांगों पर शीघ्र इंजीनियर द्वारा स्टीमिट बनवाकर आपके सभी कार्याे का कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में चडरी सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा, अप्पू लिंडा, बंटी मुंडा, चीकू लिंडा, राहुल मुंडा तथा अमन मुंडा शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top